Unorganized Workers असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस ( केकेसी) को बूथ स्तर पर मजबूत करने का प्रयास

unorganized-wrkers असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस ( केकेसी)राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन नवाब शेख इब्राहिम ने कहा कांग्रेस परिवार के लिए बूथ स्तर तक सशक्त बनाएंगे

केकेसी को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, देशभर के असंगठित श्रमिकों को संगठन से जोड़ने तथा उनके सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा

सम्बन्धित खबरों के लिए इसमे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।http://www.ainaindianews.com

असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस ( केकेसी)राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन नवाब शेख इब्राहिम ने कहा कांग्रेस परिवार के लिए बूथ स्तर तक सशक्त बनाएंगे

AIGM/अतुल सचदेवा

Addsaudi01

नयी दिल्ली दिनांक – 1 अगस्त 2026 AICC कांग्रेस मुख्यालय, 24 अकबर रोड, नई दिल्ली में दिल्ली प्रदेश असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी) द्वारा संगठन का स्थापना दिवस बड़े उत्साह, गरिमा और जोश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केकेसी के राष्ट्रीय चेयरमैन माननीय डॉ. उदित राज जी ने की।

संविधान के मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और कांग्रेस परिवार के साथियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सभी ने असंगठित कामगारों एवं कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय की स्थापना और संविधान के मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

विस्तार से चर्चा हुई

कार्यक्रम के दौरान केकेसी को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, देशभर के असंगठित श्रमिकों को संगठन से जोड़ने तथा उनके सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई।

वक्ताओं ने कहा कि केकेसी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि देश के करोड़ों मेहनतकश कामगारों और कर्मचारियों की सशक्त आवाज़ है। यह संगठन उनके अधिकार, सम्मान और न्याय के लिए निरंतर संघर्ष करता रहेगा।

कार्यक्रम में केकेसी के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन श्री नवाब शेख इब्राहिम, नेशनल कोऑर्डिनेटर श्री आदित्य राजपूत तथा नेशनल एग्जीक्यूटिव मेंबर श्रीमती सोनिया राणा जी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

सम्बन्धित खबरों के लिए इसमे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।http://www.mpnn.in

ZEA
Leave A Reply

Your email address will not be published.