मेरा गांव मेरा देश फाउंडेशन के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने देहरादून में किया स्टेशनरी किट का वितरण
मेरा गांव मेरा देश फाउंडेशन के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने देहरादून में किया स्टेशनरी किट का वितरण

एमपीएनएन डेस्क न्यूज़
देहरादून में एक भव्य वार्षिक समारोह में मेरा गांव मेरा देश फाउंडेशन ने बच्चों में स्कूली बैग का वितरण किया। दिनांक 29 मार्च 2025 को देहरादून के एक सेमिनार हॉल में मेरा गांव मेरा देश फाउंडेशन ने रेनबो पब्लिक स्कूल के संयुक्त संयोजन में छात्रों के बीच स्कूली बैग एवं शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजित किया। इस कार्यक्रम में फाउंडेशन ने पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में जरूरतमंद बच्चों के बीच 100 से भी ज्यादा बैग और स्टेशनरी किट का वितरण किया। संस्थान के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने अपनी बात रखते हुए मेरा गांव मेरा देश फाउंडेशन के संकल्प, शिक्षा, सेवा और सुरक्षा को दोहराते हुए कहा कि संस्थान, शिक्षा के प्रचार प्रसार के अपने संकल्प के साथ पूरी कटिबद्धता के साथ जुड़ी हुई है। फाउंडेशन ने न केवल शहरी क्षेत्र में अपितु देश के ग्रामीण क्षेत्रों में भी बच्चों में शिक्षा के प्रचार प्रसार को लेकर काम किया है जिससे समाज में शिक्षा के विस्तार में सहायता मिली है।




इस कार्यक्रम में पद्मश्री भूपेंद्र कुमार सिंह संजय और पद्मश्री माधुरी बर्थवाल सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर लगभग 100 छात्रों में बैग वितरण करते हुए पदम श्री भूपेंद्र कुमार सिंह संजय ने दोहराया की शिक्षा देश की नींव है और यही नौनिहाल बड़े होकर सुनहरे भारत का तकदीर लिखेंगे। इसलिए उन्हें भोजन, सेहत और स्वास्थ्य के साथ-साथ शिक्षा भी मुहैया कराया जाना आवश्यक है।
इस कार्यक्रम में उपस्थिति रही पद्मश्री माधुरी बर्थवाल ने बताया कि छात्रों को केवल अनुशासित और शिक्षित करने भर से काम नहीं चलेगा, उनमें मौलिक तथा नैतिक कर्तव्यों का बोध जगना भी जरूरी होगा। रेनबो आईडी पब्लिक स्कूल की प्राचार्य श्रीमती हेमा मारा ने बेटियों की शिक्षा पर बल देते हुए कहा की परिवार में अगर बेटी और बेटी दोनों हैं तो कोशिश होनी चाहिए की शिक्षा का दान बेटी को सबसे पहले प्रदान किया जाए। कार्यक्रम में भव्य रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों ने विभिन्न राज्यों से जुड़े सांस्कृतिक नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
गाजियाबाद से पधारे कानूनगो, श्री विजेंद्र सिंह जी ने कहा कि शिक्षा केवल नैतिक दायित्व बोध नहीं बल्कि यह हमारे मौलिक अधिकारों में से सबसे मजबूत अधिकार है। इसलिए बच्चों को उनका यह अधिकार जरूर दिया जाना चाहिए।उन्होंने मेरा गांव मेरा देश फाउंडेशन के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह फाउंडेशन लगातार समग्र रूप से देश भर के बच्चों के लिए शिक्षा, सुरक्षा और सेवा पर काम कर रही है। निश्चित ही यह फाउंडेशन का सराहनीय कार्य है।
उन्होंने आगे कहा कि फाउंडेशन के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, एक कर्मयोगी है जिन्होंने फाउंडेशन के जरिए शिक्षा की अलख जगाई हुई है। दूर दराज से आए बच्चे शिक्षण पाकर अत्यंत प्रसन्न थे। बच्चे अपनी धमाकेदार प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम में छाए रहे। अध्यक्ष संजय सिंह ने अंत में अपनी बात दोहराते हुए कहा वह पूरे कृत संकल्प होकर अपने इस मिशन में लगे रहेंगे और शिक्षा जैसी मूलभूत आवश्यकता को देश के कोने कोने तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। मेरा गांव मेरा देश फाउंडेशन पूरी प्रतिबद्धता के साथ देश के नींव के निर्माण में लगी रहेगी।
29 मार्च 2025 को “मेरा गांव मेरा देश फाउंडेशन” के अध्यक्ष को देहरादून रेनबो पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल ने शॉल व मेमोंट भेंट कर सम्मानित किया।

“मेरा गांव मेरा देश फाउंडेशन” समाजिक संस्था के अध्यक्ष श्री संजय सिंह ने शिक्षा, सेवा और सुरक्षा के सदैव तत्पर
की भावना से देहरादून रेनबो पब्लिक स्कूल के 100 बच्चों को बैग वितरण किये, इस अवसर पर डॉक्टर संजय सिंह भूपेंद्र पदम श्री माधुरी बर्थवाल पदम श्री उपस्थित रहे।










