कांग्रेस ने अपने तीन दिग्गजों को दिल्ली का प्रत्याशी घोषित किया।
कांग्रेस ने दिल्ली में अपने तीन पिलर गाड़े, कन्हैया कुमार, जयप्रकाश अग्रवाल और उदित राज के सहारे, दिल्ली जीतने का दावा।
कांग्रेस के नये युवा सक्रिय मज़बूत कार्यकर्ता कन्हैया कुमार को कांग्रेस ने पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से अपना प्रत्याशी घोषित कर भाजपा से सीट छिनने का दावा किया।
कांग्रेस ने पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में कन्हैया कुमार, और उत्तर-पश्चिम से उदित राज तथा अग्रवाल को चांदनी चौक पर उम्मीद जताई।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अरविन्दर सिंह लवली ने दिल्ली से कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार का परिचय करा चुनाव में पार्टी की प्राथमिकता बताई ।
कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार लोकसभा चुनाव में अभूतपूर्व विजय प्राप्त करेंगे – अरविन्दर सिंह लवली

MPNN-NEWS/AINA INDIA
नई दिल्ली, 22 अप्रैल, 2024 – दिल्ली में इस लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस द्वारा कुछ बदलाव निश्चित है। इसबार ऐसा लगता है पूर्वीदिल्ली में कांग्रेस ने बिहारी वोटर्स को अपने ओर आकर्षित करने के लिये युवा सक्रिय कार्यकर्ता लालकांग्रेसी कन्हैया कुमार को बिहारी भोजपुरिया कलाकार रिंकिया के पापा सांसद मनोज तिवारी पूर्वीदिल्ली से बाहर का रास्ता दिखाने के लिये मैदान में उतारा है । ऐसा माना जा रहा है कि इस बार पूर्वी दिल्ली में लालकांग्रेसी कन्हैया कुमार, भाजपाई भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी पर भारी पड़ेंगे। इसमे कोई दो राय नहीं कि लालकांग्रेसी कन्हैया कुमार जेएनयू प्रोडक्ट अपनी पहचान जेएनयू के लाल सलाम यानी कॉमरेड के एक मज़बूत धर्मनिरपेक्ष वक्ता के रूप में अपनी एक अलग पहचान बनाई हुई है, जो इतने कमउम्र में राजनीतिक तजुर्बा और एक मंझे हुए वक्ता के रूप में हिन्दुतान की आम जनता के मनमस्तिष्क में अपनी नेता के रूप पहचान बनाना एक चमत्कार कहें या ईश्वरीय शक्ति?
बहरहाल दिल्ली में कुछ परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं, दिल्ली चांदनी चौक से पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया जहां से पहले कांग्रेस के पुराने दिग्गज कभी कांग्रेस के मज़बूत पिलर माने जाने वाले कपिलसिब्बल कि सीट हुआ करती थी, भाजपा के कब्जे में है आज उसी सीट से कांग्रेस अपने पूर्वीदिल्ली से कभी सांसद हुआ करते थे जयप्रकाश अग्रवाल को इन बार चांदनी चौक से अपना प्रत्याशी घोषित किया है अब देखना है कि यह खरी भाषा बोलने वाले अग्रवाल इस क्षेत्र के प्रत्याशी का कितना हद तक दिल जीत पाने में कामयाब होते हैं, यह तो अब समय ही बतायेगा।
वही कांग्रेस ने पूर्व सांसद उदित राज को उत्तरी पश्चमी ज़िला से अपना प्रत्याशी घोषित किया है जो पिछली बार इसी क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर सांसद रहे, परन्तु उन्होंने भाजपा पर दलित पिछड़ी जाति की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ कांग्रेस जॉइन कर लिया था , पिछले 5 वर्षों से कांग्रेस के लिये कार्यरत हैं जिसका फल उन्हें इसबार भाजपा प्रत्याशी हंसराज हंस को वापस चंडीगढ़ भेजने के लिये कांग्रेस ने पूर्व सांसद उदितराज को अपना प्रत्याशी इसलिये भी बनाया है कि पूर्व सांसद डॉ. उदित राज इस क्षेत्र के चीतप्रचीत चेहरा रहे हैं वहां काम किया हुये हैं परन्तु भाजपा क्षेत्र में जनता के बीच काम करने वाला व्यक्ति नहीं चाहिये, भाजपा को तो मुसलमानों को गाली और मारने वाला और भाजपाईयों का जूता उठाने वाला व्यक्ति चाहिये। उम्मीद जताई जा रही है कि उदित राज अपने ज़मीनी कार्यकर्ता जनता का सेवक के रूप में वह दुबारा अपनी जीत सुनिश्चित करेंगे।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अरविन्दर सिंह लवली ने आज प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दिल्ली से कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार चाँदनी चौक लोकसभा सीट से श्री जय प्रकाश अग्रवाल, उत्तर पश्चिम दिल्ली से डा0 उदित राज और उत्तर पूर्वी दिल्ली से श्री कन्हैया कुमार का परिचय कराया और चुनाव में पार्टी की प्राथमिकता बताई। उन्होंने कहा कि श्री जय प्रकाश अग्रवाल जहां दिल्ली वरिष्ठ नेता होने के साथ पूर्व सांसद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे है, वहीं डा0 उदित राज एक बड़े दलित नेता है, जो दलितों के अधिकारों की लड़ाई मुखर होकर लड़ते है। डा उदित राज उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से 2014 में सांसद भी रहे है और उत्तर पूर्वी लोकसभा सीट से श्री कन्हैया कुमार जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष रहे है और भाजपा की तानाशाह के खिलाफ अग्रसर होकर विपक्ष की लड़ाई लड़ रहे है।
श्री लवली ने कहा कि पिछले 10 वर्षो के भाजपा के कुशासन और गलत नीतियों के चलते दिल्ली सहित पूरे देश की जनता त्रस्त है। भाजपा शासन में देश में 45 वर्षों का बेरोजागारी का रिकार्ड तोड़ दिया है। गरीब और गरीब हो रहा है और पूंजीपति और अमीर हो रहे है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति उत्पीड़न भाजपा के समय में चरम पर है। दिल्ली में भाजपा के सांसदों ने जनता के हितों के लिए कोई काम नही किया और नकारा साबित हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के तीनों लोकसभा उम्मीदवार इस चुनाव में अभूतपूर्व विजयी प्राप्त करेंगे।
संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविन्दर सिंह लवली के साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व चुनाव प्रबंधन और काओर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन श्री सुभाष चौपड़ा, लोकसभा सीटों से कांग्रेस उम्मीदवार श्री जय प्रकाश अग्रवाल, डा0 उदित राज और कन्हैया कुमार, पूर्व विधायक, कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन श्री अनिल भारद्वाज, निगम प्रभारी श्री जितेन्द्र कुमार कोचर और कम्युनिकेशन विभाग के वाईस चेयरमैन श्री अनुज आत्रेय भी मौजूद थे। श्री सुभाष चौपड़ा ने इस महत्वपूर्ण अवसर पर आए प्रेस के लोगों धन्यवाद किया।
श्री जय प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मुझे दस बार चुनाव लड़ने का मौका दिया है और 8वीं बार चाँदनी चौक से चुनाव लड़ने का मौका दिया है। मैं एक सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ-साथ चाँदनी चौक क्षेत्र का मतदाता भी हूँ। उन्होंने कहा कि चाँदनी चौक दिल्ली का दिल है और यहां रहने वाले हर व्यक्ति चाहे वो गरीब हो, अमीर हो, मध्यम वर्ग का हो, रेहड़ी पटरी वाला हो, मजदूर हो, व्यापारी, दुकानदार, स्थानीय निवासी सबसे मेरे घरेलू संबध है। पिछले 10 वर्षों से भाजपा सांसदों ने संसद में यहां की जनता के लिए शब्द भी नही बोला और पूरे समय मुंह बंद करके रहे। उन्होंने कहा कि अपनी सरकार होते हुए भी अपने क्षेत्र के हक में 1000 से भी अधिक सवाल पूछे परंतु पार्टी ने कभी मुझे गलत नही ठहराया, क्योंकि कांग्रेस में लोकतांत्रिक अधिकार अभिव्यक्ति की आजादी मिलती है। भाजपा कभी मार्केट को स्थानांतरित करने की बात करती है। उन्होंने कहा कि लोगों को भाजपा के झूठ के पुलिंदे से गुमराह होने की जरुरत नही है। मैं लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद यहां के हर वर्ग की समस्याओं को संसद में उठाऐंगे।
डा0 उदित राज ने कहा कि 2014-19 में मैं उत्तर पश्चिमी दिल्ली का सांसद था। किराड़ी और नरेला रेलवे अंडर पास के पैसा मंजूर कराया परंतु अगले 5 वर्ष में मौजूदा सांसद काम तक शुरु नही करा पाए। बवाना, कुतुबगढ़ और नरेला तक मेट्रो पहुचाने के लिए मैने प्रोपोजल तैयार किए परंतु भाजपा सांसद की असंवेदनशीलता के कारण इसके लिए कोई काम नही हुआ, क्या दिल्ली देहात तक मेट्रो नही पहुचनी चाहिए। मैंने नरेला क्षेत्र का कायाकल्प किया था, यहां फ्लाई ओवर, एनआईटी, पाली टेक्नीकल, केन्द्रीय विद्यालय व कालेज के भवन बनाने जैसे विकास कार्य किए है। उन्होंने कहा कि मैंने किराड़ी विधानसभा में 55 एकड़ जमीन स्कूल, कालेज, शिक्षा संस्थान और कल्याण कारी कामों के लिए अलाट कराई थी जिसमें पिछले पांच वर्षों में भाजपा ने एक प्रतिशत काम भी नही किया। मैं पिछले पांच वर्षों से लगातार उत्तर पश्चिम दिल्ली की जनता के लिए काम कर रहा हू और इस दौरान 95 प्रतिशत जनता के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि हमें राहुल जी और खड़गे जी के मिशन पर केन्द्रित होकर काम करना होगा और चुनाव जीतने के बाद पांच न्याय युवा, महिला, श्रमिक, मजदूर और हिस्सेदारी की 25 गांरटियों को देशवासियों के हितों के लिए तुरंत लागू करेंगे।
श्री कन्हैया कुमार ने कहा कि गठबंधन समझौते पर कांग्रेस राजधानी में तीन सीटों पर लड़ रही है जिसमें से उत्तर पूर्वी दिल्ली से मुझे उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने कहा कि आज मंहगाई ने जनता की जान निकाल रखी है, बेरोजगारी ऐतिहासिक रिकार्ड तोड़ रही है, अमीरी गरीबी की खाई दिनों दिन बढ़ने के कारण प्रति व्यक्ति जीडीपी हिस्सेदारी घट रही है, लोगों की रोजमर्रा की वस्तुए खरीदने की शक्ति कमजोर हो रही है। उन्होंने कहा कि देश के उपर 70 सालों में 55 लाख करोड़ के कर्ज को 150 लाख करोड़ तक भाजपा सरकार ने पहुचा दिया है। उन्होंने कहा कि चदां लो, धंधा दो चुनावी बांड से लूट मचाई है और जाति को जाति से, धर्म को धर्म से लड़ाने की फूट डालो शासन करों अंग्रेजों की नीति को सार्थक करने की राजनीति भाजपा कर रही है।
श्री कन्हैया कुमार ने कहा कि हम केन्द्र में सरकार बनाने के बाद दिल्ली की सातों सीटों पर सकारात्मक एजेंडे के लिए काम करेंगे और शिक्षित युवा, महिलाओं को एक लाख रुपये वार्षिक देंगे। मनरेगा के अनुरुप शहर में शहरों में युवाओं को रोजगार अवसर देंगे। महिलाओं की सुरक्षा, किसानों के अधिकारों और श्रमिक वर्ग हितों को सुरक्षित बनाने के लिए कानून बनाए जाऐंगे। उन्होंने कहा कि 10 वर्षों में जनता के लिए भाजपा ने कुछ नही किया। करावल नगर में ट्रेफिक व्यवस्था धवस्त है और सड़कों के हालात बहुत खराब है, विकास का कोई काम नही हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा के भटकाने और गुमराह करने के नारे में नही आना है। हम हर वर्ग समुदाय के अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए काम करेंगे।


Comments are closed.