भाजपा का हर घर गांव तक पहुंचने और आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा करोड़ों रुपये की योजनाओं की घोषणा चुनावी स्टंट है।- देवेन्द्र यादव
दिल्ली की जनता पिछले 26 वर्षों से भाजपा को नकारती आ रही है, फिरभी भाजपा दिल्ली को ठगने का काम कर रही है।
भाजपा और आम आदमी पार्टी ने पिछले 10 वर्षों के शासन में दिल्ली के ग्रामीणों के विकास के नाम एक ईंट तक नही लगवाई।- देवेन्द्र यादव
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा और आप दोनों को आड़े हाँथ लिया।

भाजपा का हर घर गांव तक पहुंचने और आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा करोड़ों रुपये की योजनाओं की घोषणा चुनावी स्टंट है।- देवेन्द्र यादव
भाजपा और आम आदमी पार्टी ने पिछले 10 वर्षों के शासन में दिल्ली के ग्रामीणों के विकास के नाम एक ईंट तक नही लगवाई।- देवेन्द्र यादव

MPNN-AINA INDIA
नई दिल्ली, 26 जुलाई, 2024- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार और भाजपा के नेता दिल्ली के 360 गांव की लाखों ग्रामवासियों को भ्रमित करने का काम कर रहे है। पिछले 10 वर्षों में भाजपा की केन्द्र सरकार और दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने 1 लाख ग्रामीण गांव और 10 लाख शहरीकृत गांव के निवासियों के लिए एक भी परियोजना को शुरु तक नही किया, सिर्फ खोखले वायदे ही किए थे। उन्होंने पूछा कि क्या भाजपा घर-घर जाकर जनसम्पर्क द्वारा किसानों के लिए बनाऐ गए तीन काले कानूनों का भी प्रचार करेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता पिछले 26 वर्षों से भाजपा को नकारती आ रही है, इसलिए भाजपा दिल्ली के लाखों ग्रामीणों को फिर एक बार ठगने का काम न करें।
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि मैं केजरीवाल सरकार से पूछना चाहता हॅू कि पिछले 10 वर्षों के शासन में दिल्ली के ग्रामीण और शहरीकृत गांवों के निवासियों के लिए अपने घोषणा पत्र में की गई कितनी घोषणाओं को लागू किया है। विकास मंत्री गोपाल राय द्वारा गांवों के विकास के लिए 455 करोड़ की 318 परियोजना की घोषणा सिर्फ चुनावी हथकंडा है क्योंकि आम आदमी पार्टी ने झूठे प्रचार और योजना के नाम पर हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नही किया है। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड बंद होने से लेकर 20 सूत्री कार्यकम के अंतर्गत दिए गए प्लाटों के मालिकाना हक से लेकर लैंड पूलिंग तक मामले में सरकार पूरी तरह विफल रही है और गांव को दी जाने वाली सुविधाऐं भी अघोषित रुप से बंद पडी है। उन्होंने कहा कि गांवों में हाउस टैक्स लगाने और ट्यूबवेल के कनेक्शन देने व गांव में थ्री फेस कनेक्शन देने पर भी प्रतिबंध लगाने वाली सरकार गांवां में विकास की बात करके उन्हें गुमराह कर रही है।
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी किसानों की कभी हितेषी नही रही क्योंकि जहां भाजपा ने किसानों के तीन काले कानून लागू किए वहीं केजरीवाल ने दिल्ली में सबसे पहले इनमें से एक कानून को लागू करके किसानों के अधिकारों के विरुद्ध काम किया था। कांग्रेस ने हमेशा किसानों की लड़ाई लड़कर उनकी मदद की है और श्री राहुल गांधी जी ने भूमि अधिग्रहण बिल लाकर किसानों के हितों को सुरक्षित किया था और भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए तीन काले कृषि कानूनो के खिलाफ किसानों के साथ मिलकर एक लम्बी लड़ाई कांग्रेस ने लड़ी।
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा दिल्ली के ग्रामीणों के हकों के लिए लड़ाई लड़ती रही है और उनको जमीन का मालिकाना हक दिलाने के लिए विधानसभा चुनाव में अपने घोषणा पत्र में भी शामिल करेगी। भाजपा और आदमी पार्टी की सरकार के बदहाल शासन के कारण दिल्ली के शहरीकृत व ग्रामीण गांव की हालत भी बद से बदतर हो गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी ने पिछले 10 वर्षों में दिल्ली के ग्रामीणों के लिए कोई काम नही किया ।


Comments are closed.