दिल्ली कांग्रेस ने गवर्नर और आप सरकार वृक्षों के कटाई का आरोप और एक जूट होने का अपने कार्यकर्ताओं से आह्वान
भाजपा और आम आदमी पार्टी की दिल्ली के हर विषय पर नूरा कुश्ती करने की विशेषता बन चुकी हैं ।
हमारी एकजुटता, संघर्ष और लोगों से जनसम्पर्क से ही संगठन मजबूत जमीनी स्तर होगा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम और प्रयासों से ही संभव होगा – देवेन्द्र यादव
जिला कार्यकारिणी में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की मजबूती के लिये ज़मीनी स्तर पर जनसम्पर्क करने आव्हान।

हमारी एकजुटता, संघर्ष और लोगों से जनसम्पर्क से ही संगठन मजबूत जमीनी स्तर होगा। – देवेन्द्र यादव
दिल्ली के प्रत्येक नागरिक को बार–बार बताना होगा कि केजरीवाल भ्रष्टाचारी है, भ्रष्टाचार के लिए जेल गए है।– देवेन्द्र यादव

MPNN-AINA INDIA
नई दिल्ली, 13 जुलाई, 2024 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने आज पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के पटपड़गंज जिला की कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करते कहा कि आम आदमी पार्टी और भाजपा की आपसी जंग से दिल्लीवासी परेशान है और पिछले 10 वर्षों में राजधानी में नागरिक सुविधाओं के लिए लोगों को जिस तरह समस्याओं को झेलना पड़ रहा है, दिल्लीवाले कांग्रेस के सुव्यवस्थित शासन की बात कर रहे है।
दिल्ली में एक बार फिर कांग्रेस को शीर्ष पर लाने के लिए हमें एकजुट होकर काम करना है, जिसके लिए जिला और ब्लाक कांग्रेस कमेटियों की कार्यकारिणी तथा मासिक बैठकों में कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्रीय लोगों के रुझान से संभव होता दिखाई दे रहा है। पटपड़गंज जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष एडवोकेट श्री दिनेश कुमार ने किया।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव के अलावा पूर्व सांसद श्री परवेज हाश्मी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार, कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक श्री अनिल भारद्वाज, पूर्व विधायक श्री अमरीश गौतम और श्री आसिफ मौहम्मद खान, निगम पार्षद नाजिया दानिश, अरिबा खान, आर्ब्जवर ईश्वर बागड़ी और अमनदीप सिंह सुदान, विजय कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मण रावत, सिथिंया कुमार सहित ब्लाक अध्यक्ष, जिला व ब्लाक पदाधिकारी मौजूद थे।
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा और आम आदमी पार्टी लगातार जनविरोधी फैसले ले रहे है, जिन पर आपके साथ मिलकर कांग्रेस की ओर अपना विरोध भी प्रकट कर है। हमें मिलकर काम करना है, इसमें कुछ कमिया भी आऐंगी लेकिन हमें संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुटता के साथ काम करना है। उन्होंने कहा कि सभी जिला अध्यक्षों को वार्ड अनुसार ब्लाक कांग्रेस कमेटी बनाने के लिए ड्राफ्ट दे दिया है और प्रत्येक वार्ड को 2 मंडलम और 6-7 पोलिंग का एक सेक्टर बनाने का काम अगले 10 दिनों में पूरा कर लिया जाऐगा। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष व ब्लाक अध्यक्ष अपनी बैठकों में अग्रिम संगठनों, सेल एवं विभाग के पदाधिकारियों सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को जरुरी तौर पर बुलाना होगा।
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने का काम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम और प्रयासों से ही संभव होगा। हमें कार्यकर्ताओं को वरियता के अनुसार आगे बढ़ने का मौका देना होगा क्योंकि किसी भी राजनीति दल का कार्यकर्ता उसकी रीढ़ होता है। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूॅ कि वे कांग्रेस के विज़न, नीतियों, विचारधारा और हमारे नेता जन नायक श्री राहुल गांधी के संघर्ष को हर घर तक पहुॅचाने के लिए काम करें।
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार की लगातार हो उजागर हो रही विफलताओं को हमें एजेंडा बनाकर रणनीति के तहत दिल्ली की जनता बताना होगा। आज उनके मुख्यमंत्री, उपमुख्मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री जेल में है, हमें नकारात्मक मनोवृति को स्पष्ट करके दिल्ली के प्रत्येक नागरिक को बार-बार बताना होगा कि केजरीवाल भ्रष्टाचारी है, भ्रष्टाचार के लिए जेल गए है। भ्रष्टाचार में उनके मंत्री भी जेल में है। उन्होंने कहा कि हमें जनता के समक्ष अपनी बात रखने के साथ-साथ मोदी और केजरीवाल सरकार की जन विरोधी, गरीब विरोधी नीतियों के खिलाफ भी आंदोलन चलाना होगा।
प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने संरक्षित रिज क्षेत्र पर पेड़ों की कटाई में मिलीभगत के लिए आम आदमी पार्टी और उपराज्यपाल दोनों को दोषी ठहराया।
नई दिल्ली, 13 जुलाई, 2024- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि राजधानी में लगातार ग्रीन कवर कम होने के बावजूद रिज क्षेत्र में 1100 से अधिक पेड़ों की अवैध कटाई पर्यावरण और हरित दिल्ली के लिए चिंताजनक है, जिसके लिए दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल दोनो जिम्मेदार है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्यीय विशेषज्ञ कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में रिज क्षेत्र में पेड़ काटने को अनाधिकृत, अनुचित और जल्दबाजी में लिया गया निर्णय बताया है। श्री यादव ने पूछा क्या दिल्ली सरकार के वन विभाग की मंजूरी के बिना पेड़ काटे जा सकते है? भाजपा और आम आदमी पार्टी की दिल्ली के हर विषय पर नूरा कुश्ती करने की विशेषता बन चुकी हैं ।
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की विशेषज्ञ कमेटी द्वारा दिल्ली सरकार के पेड़ो की अवैध कटाई की भरपाई के बारे में पूछा कि सरकार इसकी भरपाई कैसे करेगी। कमेटी ने दिल्ली सरकार से पूछा कि बताए कि पिछले 5 वर्षों में पेड़ काटने की कितनी अवैध अनुमति दी गई है। अवैध कटाई के लिए ठेकेदारों को नोटिस दिया गया है कि किसके आदेश पर पेड़ काटे गए। पेड़ों की अवैध कटाई में दिल्ली सरकार भी जिम्मेदार है।
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि केजरीवाल सरकार के पास कोई पेड़ों की भरपाई की योजना नही है और न थी जिसका परिणाम पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में दिल्ली का ग्रीन कवर लगातार घट रहा है जबकि दिल्ली की कांग्रेस सरकार के समय दिल्ली दुनिया में हरित शहर में गिना जाता था। अदालत के समक्ष लंबित डीडीए के एक आवेदन के बावजूद उचित विचार किए बिना, और आश्चर्य हुआ कि दिल्ली सरकार की सिफारिश पर निर्धारित नियमों और विनियमों का पालन किए बिना एलजी इतनी लापरवाही से कैसे कार्य कर सकते हैं।


Comments are closed.