कनाडा में केयरलिक बिजनेस नेटवर्क द्वारा भव्य रोज़गार मेला।
यह रोज़गार मेला केयरलिक बिज़नस नेटवर्क का एक बैकेट है - इस मेले का उद्देश्य विशेष कर मुस्लिम समुदाये में व्यापार के प्रति जागरूकता लाना - सलमान अख्तर
कनाडा जैसे विकसित देश मे जहां लोगों के पास अपने रिश्तेदारों मौत में जाने की फुर्सत नहीं – वही इस मेंले में काफी स्थानीय कनेडियन लोगो ने शामिल हो कर प्रशंसा की।
कनाडा के टोरंटो में केयरलिक बिजनेस नेटवर्क द्वारा भव्य रोज़गार मेला।
केयरलिक बिजनेस नेटवर्क चीफ कोर्डिनेटर सलमान अख्तर आयोजक रोज़गार मेला।
एस. जेड. मलिक
पिछले दिनों कनाडा के इत्तिहास में पहली बार टोरंटो शहर में एक व्यापार मेले का आयोजन किया गया, जिसमे स्थानीय लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया, जबकि कनाडा जैसे विकसित देश मे हर व्यक्ति व्यस्त रहता है, बावजूद इसके इस बेरोज़गार मेले में काफी लोगो ने अपनी बेरोज़गारी दर्ज कराई। इससे पता चलता है कि बेरोज़गारी दुनियां हर कित्ते है।

बहरहाल सलमान अख़्तर के नेतृत्व में केयरलिक बिजनेस नेटवर्क द्वारा जॉब फेयर यानी रोज़गार मेला का आयोजन किया गया जिसे रोजगार और स्वस्थ्य सुरक्षा का प्रदर्शन किया गया।
यह मेला कैब्रिज इस्लामिक सेंटर में आयोजित किया गया, जिसे GTA MUSLIMS TODAY https://youtu.be/dbchknxfzrs gta चैनल के होस्ट Moaeez Rehman ने कवरेज किया।
इस जॉब फेयर को केयरलिक बिजनेस नेटवर्क और रोजगार नेक्स्ट साथ मिल कर आयोजित किया गया है। इस मेले में स्थानीय नौकरी चाहने वालों को बड़े व्यापारिओं और उद्योगपतिओं के साथ जोड़ा गया, जिससे बेरोज़गारी जैसे समस्याओ को समाप्त किया जा सके ।

इस अवसर पर रयान ओ’नील – रॉयल कैनेडियन नेवी रिक्रूटर 🔹 तमिम हामिदी – कम्युनिटी आउटरीच मैनेजर, एम्प्लॉर्नएक्स्ट 🔹 उर्सला – कैम्ब्रिज मेमोरियल हॉस्पिटल 🔹 राशिद हुसैन सैयद – सीनियर जर्नलिस्ट, एनालिस्ट ने इस मेले में बढ़चढ़ कर अपनी भूमिका और अपने दायत्व का निर्वाह किया।
इस मेले का आयोजन, कार्लिक बिजनेस नेटवर्क, हेल्थकेयर और एजुकेशन, ने किया।
इनका उद्देश्य था कि ऐसे रोज़गार की प्रदर्शनी लगा कर सभी समुदायों के बेरोजगार युवाओं को शामिल कर – विशेष रूपसे मुस्लिम समुदाय में बढ़ती बेरोज़गारी के मद्देनजर उन्हें व्यापार की ओर आकर्षित करना अपनी बेरोज़गारी दूर करना और दूसरों को रोजगार मुहैया कराने की एक सोंच पैदा करना है।
इस प्रदर्शनी में कनाडा टोरंटो के स्थानीय लोगों बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, और सलमान अख्तर की इस कोशिश काफी सराहा। इस प्रकार की प्रदर्शनी कनाडा के लिये एक चर्चा का विषय बन गया।
स्थानीय लोगो ने कहा इस प्रकार की प्रदर्शनी हमेशा आयोजित होनी चाहिये, ताकि लोगों में व्यापार की समझ आये और लोग को एक दूसरे से जुड़ने अवसर मिलता रहे।

