राष्ट्रीय प्रेस दिवस-2026 पर एक्रेडेटि जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने प्रेस की आज़ादी पर उठाए गम्भीर सवाल

प राष्ट्रीय प्रेस दिवस-2026 पर पत्रकारों का सम्मान, पत्रकार हितों की मांगें उठाएगा Accredited Journalists Association

एस. ज़ेड. मलिक/ एआईजीएम

नई दिल्ली – राष्ट्रीय प्रेस दिवस-2026 के अवसर पर एक्रेडेटि जर्नलिस्ट एसोसिएशन के द्वारा प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के सौजन्य से प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के कॉन्फ्रेंस हाल स्थित रायसीना रोड नई दिल्ली में निर्भीक निष्पक्ष पत्रकारिता पुरुस्कार सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

ऐसे अवसरों पर अक्सरहां मान्यता प्राप्त पत्रकार अस्सोसीएशन ने पत्रकारिता के मूल्यों को प्रोत्साहित करना, पत्रकारों के योगदान को सम्मानित करना तथा पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं की मांगों को ले कर सरकार के समक्ष सवाल उठाता रहा है। आज भी पुरानी मांगों दुहराते हुए, प्रवक्ताओं ने गम्भीर सवाल भी उठाये।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत, शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट करने तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

Addsaudi01

इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर प्रकाशित विशेष स्मारिका का विमोचन भी किया गया, जो समारोह का प्रमुख आकर्षण रहा।
समारोह में फेडरेशन ऑफ प्रेस क्लब के अध्यक्ष गौतम लाहिड़ी, पूर्व सांसद एवं दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल तथा दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री रमाकांत गोस्वामी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार रखे।
गौतम लाहिड़ी ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता बेहद आवश्यक है। पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान के लिए सभी पत्रकार संगठनों को एकजुट होकर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बदलते मीडिया परिदृश्य में पत्रकारों के सामने अनेक चुनौतियां हैं, जिनका सामना संगठनात्मक एकता से किया जा सकता है। जय प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में जनता और सरकार के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। पत्रकारों को बिना किसी दबाव के जनहित के मुद्दे उठाने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों की आर्थिक चुनौतियों तथा पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई।
रमाकांत गोस्वामी ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार समाज को जागरूक करने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पत्रकारों के कल्याण, सुविधाओं और सम्मान से जुड़े मुद्दों पर सरकार एवं संबंधित संस्थाओं को सकारात्मक पहल करनी चाहिए।
एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार विजय शंकर चतुर्वेदी ने अध्यक्षीय संबोधन में पत्रकारों की समस्याओं, विशेषकर छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों तथा क्षेत्रीय पत्रकारों के सामने आ रही चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकारों से मांग की कि मान्यता प्राप्त पत्रकारों को पुनः रेलवे किराये में रियायत दी जाए, सरकारी एवं निजी अस्पतालों में निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए, टोल टैक्स में छूट तथा दिल्ली मेट्रो में निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाए।
उन्होंने 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पत्रकारों के लिए ₹15,000 से ₹20,000 तक मासिक पेंशन, पत्रकारों के लिए मीडिया अकादमी की स्थापना तथा छोटे और मध्यम समाचार पत्रों को नियमित सरकारी विज्ञापन उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय एवं लघु समाचार पत्र लोकतंत्र की जमीनी आवाज हैं और उनके संरक्षण के लिए सरकार को ठोस नीति बनानी चाहिए।
समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ एवं सक्रिय पत्रकारों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले पत्रकारों में मेट्रो मीडिया के संपादक अरशद फरीदी , रत्नेश मिश्रा, किशोर मालवीय, मृगांक प्रभाकर, श्री विजय मोहन, शम्स तबरेज कासमी, कृष्ण देव पाठक, श्री ललित भसोढ़, दृष्टि गुप्ता, आगा जिलानी एवं सुश्री अर्चना तिवारी शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में कौडले चन्नप्पा ने सभी अतिथियों, पत्रकारों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।
राष्ट्रीय प्रेस दिवस का यह आयोजन पत्रकारिता की स्वतंत्रता, निष्पक्षता, सामाजिक जिम्मेदारी तथा पत्रकारों के सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश देने वाला महत्वपूर्ण अवसर रहा। समारोह में पत्रकारों की एकजुटता और उनके कल्याण के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प भी व्यक्त किया गया।
मंच संचालन संजीव उपाध्याय ने किया।

ZEA
Leave A Reply

Your email address will not be published.