IITF-2025 का 44वां संस्करण अवॉर्ड सेरेमनी के साथ सम्पन्न – आईआईटीएफ 2025 के कामयाबी से पर्दा उठा।

इस मेले में हिसा लेने वाले वयापारिओं को एक्सीलेंस इन डिस्प्ले अवॉर्ड से नवाज़ा गया।

पार्टनर स्टेट में, गोल्ड मेडल राजस्थान को, सिल्वर मेडल बिहार को और ब्रॉन्ज़ मेडल उत्तर प्रदेश को मिला। स्पेशल कमेंडेशन महाराष्ट्र को दिया गया। फोकस स्टेट में, गोल्ड मेडल झारखंड को दिया गया।

आईआईटीएफ 2025 के कामयाबी से पर्दा उठा।

 

इस मेले में हिसा लेने वाले वयापारिओं को एक्सीलेंस इन डिस्प्ले अवॉर्ड से नवाज़ा गया।

 

एस. ज़ेड. मलिक

Addsaudi01

इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइज़ेशन (ITPO) का मशहूर बिज़नेस इवेंट, इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF) का 44वां संस्करण प्रगति मैदान नई दिल्ली के भारत मंडपम में म्यूज़िकल फाउंटेन स्टेज पर एक रंगारंग अवॉर्ड प्रेजेंटेशन सेरेमनी के साथ सम्पन्न हुआ।

आईटीपीओ के प्रबंध निदेशक, आईएएस, डॉ. नीरज खारवाल के साथ मैनेजमेंट टीम।

 

इस अवसर पर आईटीपीओ के प्रबंध निदेशक, आईएएस, डॉ. नीरज खारवाल ने दर्शकों को सम्बोधित करते हुए कहा “कि 14 दिवसीय मेले में 18 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया, और इतनी बड़ी भागीदारी पहली बार देखी”। उन्होंने मेले और व्यावस्था की प्रशंसा करते हुये कहा भविष्य में आयोजन की गुणवत्ता में और सुधार करने के लिए आम दर्शकों से सुझाव मांगना चाहूंगा।

उन्होंने विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार विजेताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि मेले की थीम ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ सही मायने में अपने विजन पर खरी उतरी है। इसमें अत्याधुनिक तकनीकों से लेकर अत्याधुनिक मंडपों तक, कृषि से लेकर पर्यावरण संबंधी चिंता तक, हमने भारत की लचीलापन, रचनात्मकता और असीम क्षमता का सबसे अच्छा उदाहरण देखा। इस अवसर पर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री विनय कुमार, आईटीपीओ के कार्यकारी निदेशक श्री प्रेमजीत लाल, आईटीपीओ के ओएसडी लेफ्टिनेंट कर्नल हर्ष कोंडिल्य और आईटीपीओ के महाप्रबंधक श्री एस एन भारती उपस्थित थे।

इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल हर्ष कोंडिल्य ने अपने स्वागत भाषण में, प्रसन्नतापूर्वक घोषणा करते हुये कहा कि इस वर्ष प्रतिभागियों द्वारा अच्छी मात्रा में व्यवसाय उत्पन्न किया गया है। जिसमे विभिन्न प्रकार के आकर्षक हस्तकला और घरेलू उत्पादक देखने को मिला,  उन्होंने न केवल प्रिंट मीडिया बल्कि इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया में भी व्यापक कवरेज के लिए मीडिया/प्रेस की प्रशंसा की। तथा विभिन्न श्रेणियों में सभी पुरस्कार विजेताओं की प्रशंसा करते हुए प्रतिभागियों और आगंतुकों की आईआईटीएफ प्रारूप में उनके निरंतर विश्वास के लिए सराहना की। उन्होंने इस आयोजन को घटना मुक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासों के लिए दिल्ली पुलिस और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों की भी सराहना की।

IITF2025 अवार्ड्स फॉर एक्सीलेंस इन डिस्प्ले को डॉ. नीरज खारवाल, IAS, MD, ITPO ने अलग-अलग कैटेगरी में दिए।

पार्टनर स्टेट में, गोल्ड मेडल राजस्थान को, सिल्वर मेडल बिहार को और ब्रॉन्ज़ मेडल उत्तर प्रदेश को मिला। स्पेशल कमेंडेशन महाराष्ट्र को दिया गया। फोकस स्टेट में, गोल्ड मेडल झारखंड को दिया गया।

इस अवसर पर मेले में भागीदारी निभाने वाले राज्यों को अवार्ड एवं प्रस्तिपत्र दे कर सम्मानित किया गया जिसमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की श्रेणी में ओडिशा ने स्वर्ण पदक जीता, मध्य प्रदेश को रजत पदक और पुदुचेरी को कांस्य पदक प्रदान किया गया, दिल्ली, गोवा और कर्नाटक को प्रशंसा प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

राज्यों की श्रेणी में विषयगत प्रस्तुति में, मेघालय ने स्वर्ण पदक जीता, केरल को रजत पदक और आंध्र प्रदेश को कांस्य पदक प्रदान किया गया। छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा को प्रशंसा प्रमाण पत्र दिए गए।

अन्य खबरों के लिए नीचे दिए गये लिंक पर क्लिक करें।

👉🏽http://www.ainaindianew.com

IITF में, ITPO ने स्वच्छ भारत अभियान भी मनाया, जिससे आगंतुकों और व्यापारियों के बीच साफ़-सफ़ाई और सैनिटेशन के बारे में जागरूकता बढ़ी। स्वच्छ पैवेलियन को भी अवॉर्ड दिया गया – हरियाणा को गोल्ड, पंजाब को सिल्वर, असम को ब्रॉन्ज़ और अंडमान और निकोबार आइलैंड्स, उत्तराखंड और तमिलनाडु को भी प्रशस्तिपत्र दिया गया।

विदेशी पैवेलियन में, थाईलैंड (थाई SMEs एक्सपोर्टर एसोसिएशन) को गोल्ड मेडल और ईरान (डोर्ना सेयद मकरान) को सिल्वर मिला, जबकि दुबई (अल रावधा जनरल ट्रेडिंग LLC) को ब्रॉन्ज़ मेडल दिया गया। रिपब्लिक ऑफ़ कोरिया (Es Korea Co. Ltd.), टर्की (Tillo Hediyelik Esya Sanayi) और तिब्बती चैंबर ऑफ़ कॉमर्स को विशेष प्रशस्तिपत्र से सम्मानित किया गया।

कमोडिटी बोर्ड में, टी बोर्ड इंडिया को स्वर्ण पदक, स्पाइस बोर्ड इंडिया को रजत पदक और कॉयर बोर्ड ने कांस्य पदक जीता। राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड, नारियल विकास बोर्ड (सीबीडी) और राष्ट्रीय जूट बोर्ड को विशेष प्रशंसा पुरस्कार प्रदान किया गया।

पब्लिक कम्युनिकेशन एंड आउटरीच में, करदाता सेवा महानिदेशालय को स्वर्ण पदक, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को रजत पदक और केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने कांस्य पदक प्राप्त किया। भारत के रजिस्ट्रार जनरल एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय, भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को विशेष प्रशंसा पुरस्कार प्रदान किया गया।

भारत को सशक्त बनाने (मंत्रालय और सरकारी विभाग) में, स्वर्ण पदक कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय को, रजत पदक सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय को, एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड को कांस्य पदक मिला। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, कोल इंडिया लिमिटेड; और राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ लिमिटेड (नेफेड) को विशेष प्रशंसा प्रदान की गई।

निजी क्षेत्र में, आरडीएम केयर (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, आयुर ने स्वर्ण पदक जीता, डेयरी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (आनंदा) ने रजत पदक प्राप्त किया और यूनाइटेड एकता इंजीनियरिंग उद्योग प्राइवेट लिमिटेड; और मित्तल इलेक्ट्रॉनिक्स (सुजाता) ने कांस्य पदक जीता। जूही आर्ट्स (ज्योति वर्मा), कुबेर एसेंशियल्स, पंसारी इंडस्ट्रीज, रोमाना हर्बलकेयर प्राइवेट लिमिटेड (रोजा) फ़ूड स्टॉल्स में, गोल्ड मेडल बंसल फ़ूड एंड बेवरेजेस को, सिल्वर मेडल रोहिल्या फ़ूड प्राइवेट लिमिटेड को और दाना पानी को ब्रॉन्ज़ मेडल मिला। स्पेशल कमेंडेशन विनायक एंटरप्राइजेज – सादा पंजाब और मदर डेयरी फ्रूट एंड वेजिटेबल्स प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया।

इससे सम्बन्धित खबरों के लिए नीचे दिए गये लिंक पर क्लिक करें। 👉🏽 http://www.mpnn.in

वेंडिंग पॉइंट्स में, गोल्ड मेडल दाना पानी को, सिल्वर मेडल गठबंधन फार्म्स को और ब्रॉन्ज़ मेडल बंसल फ़ूड्स एंड बेवरेजेस को मिला।

ZEA
Leave A Reply

Your email address will not be published.