एहसास….

काश ये दरवाज़ा खुल जाए, और वक़्त पीछे लौट आए।

हर दस्तक एक नाम बन जाती है, हर खामोशी एक आलिंगन।
कुछ घर नहीं ढहते उम्र के साथ, वे बस स्मृतियों में बस जाते हैं।
-डॉ. सत्यवान सौरभ

सम्बन्धित लेख के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।👉🏽http://www.ainaindianews.com

एहसास

काश ये दरवाज़ा खुल जाए,
और वक़्त पीछे लौट आए।
जो छूट गए, जो खो गए,
वे सब आकर हमें थाम जाएँ।

Addsaudi01

ईंटों में कैद हैं हँसी के स्वर,
आँगन में अब भी साँसें ठहरी हैं।
दरवाज़े बंद नहीं होते कभी,
वे यादों में चुपचाप खुलते रहते हैं।

हर दस्तक एक नाम बन जाती है,
हर खामोशी एक आलिंगन।
कुछ घर नहीं ढहते उम्र के साथ,
वे बस स्मृतियों में बस जाते हैं।

-डॉ. सत्यवान सौरभ

For Any related news plz click link below.👉🏽http://www.mpnn.in

ZEA
Leave A Reply

Your email address will not be published.