*Every Vote Counts Significantly in Elections – Haryana CEO*
*वोट डालने के लिए मतदाता सूची में नाम होना जरूरी* *चुनाव में एक-एक वोट का होता है बड़ा महत्व*
The Chief Electoral Officer further stated that our aim is to conduct elections in a fair and transparent manner within a peaceful environment.
*1 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव में हर मतदाता करें अपनी भागीदारी सुनिश्चित – मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल*

*वोट डालने के लिए मतदाता सूची में नाम होना जरूरी*
*चुनाव में एक-एक वोट का होता है बड़ा महत्व*

*राजनीतिक दल भी सौहार्दपूर्ण वातावरण में चुनाव सम्पन्न करवाने में करें सहयोग*
MPNN – AINA INDIA
*नई दिल्ली, 21 अगस्त* – हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री पंकज अग्रवाल ने कहा कि लोकतंत्र प्रणाली में जनता सर्वाेपरि होती है और एक-एक वोट का बहुत बड़ा महत्व होता है, इसलिए सभी मतदाताओं को 1 अक्तूबर 2024 को होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। मतदान करना उनका अधिकार है। चुनाव में मतदान करने का मौका 5 साल के बाद मिलता है।
उन्होंने कहा कि फोटो युक्त पहचान पत्र होना, मतदान करने का अधिकार नहीं देता, बल्कि मतदाता सूची में नाम दर्ज होना जरूरी है, उसी से वोट डालने का अधिकार मिलता है। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज है वो आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट इत्यादि 12 प्रकार के अपने आईडी दस्तावेज दिखाकर वोट डाल सकते है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आयोग का लक्ष्य सौहार्दपूर्ण वातावरण में निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से चुनाव सम्पन करवाना है। हर मतदाता को पोलिंग स्टेशन तक सरल, सुगम व जल्द पहुच उपलब्ध हो इसके लिए विभिन्न प्रकार के ऐप्प भी तैयार किए गए है। इन ऐप्प के माध्यम से मतदाताओं, उम्मीदवारों व अन्य राजनीतिक दलों को चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी मिलेगी।
श्री पंकज अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को समझना होगा कि लोकतंत्र में भागीदारी से लोकतंत्र मजबूत बनता है। उन्होंने युवाओं को आह्वान करते हुए कहा कि अगर आप अपनी आवाज को बुलंद रखना चाहते हैं तो लोकतंत्र में वोट डालकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
*Every Vote Counts Significantly in Elections – Haryana CEO*
*New Delhi, August 21 -* Haryana’s Chief Electoral Officer, Sh. Pankaj Agarwal, emphasized that in a democratic system every single vote carries great importance. Therefore, all voters should ensure their participation in the Assembly elections to be held on October 1, 2024. Voting is their right, and the opportunity to vote comes only after five years, he added.
He stated that possessing a photo identity card does not automatically grant the right to vote; rather, one’s name must be registered in the voter list, which is the key to the participation in voting process. He mentioned that voters whose names are registered in the voter list can cast their votes by showing any of the 12 types of ID documents, such as an Aadhaar card, driving license, passport, etc.
The Chief Electoral Officer further stated that our aim is to conduct elections in a fair and transparent manner within a peaceful environment. Various apps have been developed to ensure that every voter can easily, quickly, and conveniently reach the polling station. Through these apps, voters, candidates, and other political parties will receive all types of information related to the election process.
Sh. Pankaj Agarwal urged the youth of the state to understand that participation in democracy strengthens it. He called upon the youth to ensure their participation in democracy by casting their votes if they want to keep their voices strong.
——–


Comments are closed.