प्रेस क्लब ऑफ इंडिया का चुनाव सम्पन्न – अब लाहड़ी का वर्चस्व हुआ क़ायम

इस बार के चुनाव में इकतालीस उम्मीदवार चुनावी मैदान में रहे। वर्तमान पैनल के गौतम लाहड़ी अध्यक्ष तथा नीरज ठाकुर सचिव चुने गये

देश के विभिन्न स्थानों पर चलाये जा रहे प्रेस संघठनों को साथ लेकर एक फेडरेशन बनाने के प्रयास को आगे बढ़ाया जाएगा।

प्रेस क्लब के नतीजे रहे एक तरफा

डॉ.अतुल कुमार
नई दिल्ली। नये संसद भवन के ठीक विपरीत स्थित एक रायसेना रोड पर स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की वार्षिक कार्यकाल के लिए चयनित कार्यकारणी के लिए रविवार रात तक घोषित चुनाव परिणामों में वर्तमान पैनल ने फिर बाजी मारी। पत्रकारों के अधिकारों और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए एक छत के नाते भी क्लब ने पहचान बनायी है। यह क्लब केन्द्रीय सरकार और प्रशासन के कवरेज में लगे पत्रकारों का ठिया बना हुआ है। इस बार के चुनाव में इकतालीस उम्मीदवार चुनावी मैदान में रहे। वर्तमान पैनल के गौतम लाहड़ी अध्यक्ष तथा नीरज ठाकुर सचिव चुने गये। कार्यकारणी सदस्यों में अट्ठाइस उम्मीदवारों के बीच एनडीटीवी की अदिती राजपूत, टाइम्स आफ इंडिया की मेगना धुलिया, स्वतंत्र प.कार सुनील नेगी तथा प्रज्ञासिंह, असमिया प्रतिदिन के आशीष गुप्ता तथा सीएनएन न्यूज के रविन्द्र कुमार ने अच्छे अंतर से जीते। अध्यक्ष गौतम लाहड़ी ने पत्रकारिता के हित में सभी सदस्यों को साथ लेकर आगे आने की अपील की और कहा कि देश के विभिन्न स्थानों पर चलाये जा रहे प्रेस संघठनों को साथ लेकर एक फेडरेशन बनाने के प्रयास को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होने कहा केवल पत्रकार ही क्लब के सदस्य बने इस बात को सुनिश्चित किया जाएगा। वैसे विजयी पैनल ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में विशेष तौर से उल्लेख किया है कि अंग्रेजी पत्रकारिता के साथ उर्दू पत्रकारिता के विकास पर जोर रहेगा। गौरतलब है कि इससे पहले भी बांग्लादेश जैसे ही इस्लामिक देश घोषित हुआ था तो क्लब को वहां से भारी आर्थिक मदद दी गयी थी। बांग्लादेश के इस्लामिक समर्थक सरकार के समय आज के मीडिया सेंटर का निमार्ण हुआ और इसमें दस कम्प्यूटर का दान प्रदान किया था। पीआईबी पत्रकार संघ की सचिव लक्ष्मी देवी ऐरे को सचिव पर पैनल उम्मीदवार नीरज ठाकुर भारी अंतर से हटाया।
शनिवार को रायसीना रोड पर प्रेस क्लब के मतदान में 1358 पत्रकारों और मीडिया सदस्यों ने शांतिपूर्ण मतदान किया। इस बार लम्बी कतार न लगे इसके लिए मतदान प्रबंधन बेहतर किया गया। कुल 4,532 सामान्य श्रेणी के पत्रकार सदस्यों में से मात्र 1,358 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शनिवार को शाम छह बजे तक हुए मतदान में कुल 4,532 में से 1,358 वोट डाले गये। मतदान प्रतिशत में तीस फीसदी से भी कम रहा। लगभग तेरह सौ मतदाताओं की बकाया राशि के करीब पंद्रह लाख भी जमा हुुए। प्रेसक्लब की पहचान सरकार और प्रशासन की कमियों पर खुलकर बोलने वाले मैदान के रूप में भी है। चुनाव व्यवस्थापक एम.सी.शर्मा ने क्लब प्रबंधक जितेन्द्र सहित सभी कर्मचारियों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

ZEA
Leave A Reply

Your email address will not be published.