विस्डम ग्रुप ऑफ स्कूल एवं आईएसएलडी द्वारा 38 वाँ वार्षिक उत्सव समारोह का आयोजन।

शिक्षा महत्वपूर्ण है - शिक्षित होंगे तो व्यावस्था समझेंगे और बनाएंगे - मो. अफरोज अहमद, एनजीटी

यदि गरीब पिछड़े मां अपने बच्चों की भविष्य बदलने के लिये प्रण करलेगी तो इस देश का भविष्य बदल जायेगा सुरक्षित और विकसित होगा।

विस्डम ग्रुप ऑफ स्कूल एवं आईएसएलडी द्वारा 38 वाँ वार्षिक उत्सव समारोह का आयोजन।

शिक्षा महत्वपूर्ण है – शिक्षित होंगे तो व्यावस्था समझेंगे और बनाएंगे – मो. अफरोज अहमद, एनजीटी।

Addsaudi01

एस. ज़ेड. मलिक

नई दिल्ली – पिछले दिनों शुक्रवार 21 फरवरी को तमिल संगम के ऑडोटेरियं सेक्टर 5 आर. के. पुरम नई दिल्ली में विस्डम ग्रुप ऑफ स्कूल की इकाई इंडियन सोसाइटी फॉर लिटरेसी डेवलपमेंट (ISLD) द्वारा 38 वाँ वार्षिक उत्सव समारोह का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम का आरम्भ दीपप्रज्वलित कर किया गया, इस अवसर पर सभा की अध्यक्षता कर रहे विस्डम गौप ऑफ स्कूल के प्रिंसिपल और निर्देशक के. पी. एच आचार्य ने अपने सम्बोधन में अपने सुसाईटी और स्कूल के बारे परिचय कराया।

इस अवसर पर वहां मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित एन. जी. टी. के मुख्य न्यायधीश जानाब अफरोज साहब ने सभा को सम्भोधित करते हुए कहा – “शिक्षा से ही समाज और देश तरक़्क़ी कर एकता है, यदि शिक्षा है तो देश में विकास है, शिक्षित लोग ही देश और समाज के बेहतर विकास के लिये बेहतर व्यावस्था बना सकते है। इन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा, यह बच्चे भारत के भविष्य हैं, इनका भविष्य माँ और शिक्षक, शिक्षिकाओं के हाथ मे है, अंत मे उन्होंने कहा यदि गरीब पिछड़े मां अपने बच्चों की भविष्य बदलने के लिये प्रण करलेगी तो इस देश का भविष्य बदल जायेगा सुरक्षित और विकसित होगा।

वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित स्थानीय विधायक अनिल शर्मा ने कहा मैं इस क्षेत्र की जितना भी आभार प्रकट कर कम ही होगा, अपने इस क्षेत्र की जनता का मैं तहे दिल से शुक्रिया करता हूँ कि मुझे अपना प्रचंड मतदान दे कर बहुमत से जिता कर इस क्षेत्र का दूसरी बार विधायक बनाया है, मैंने पहले भी अपने आपको जनता बीच रह कर ज़मीनी स्तर का काम किया और आज फिर वादा करता हु मेरी जहां भी हमारे क्षेत्र की जनता को मेरी ज़रूरत आन पड़े में हमेशा जनता के पास मिलूंगा। इसलिये स्कूल का कोई भी काम, मैं आपके साथ खड़ा हूँ।

वहीं विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित एडवोकेट डॉ, के. सी. जॉर्ज, कार्यकारी निदेशक, राइट ऑफ चिल्ड्रन बच्चों के लिए अधिकार; ने भी सभा को सम्बोधित करते हुए बच्चों को पेंसिल की मिसाल दे कर समझाया, उन्हेंने कहा एक पेंसिल की तरह बनो, लोग युमहे लिखते रहे मिटाते और रबर से घिसते रहें।
वही विशेष अतिथि मुहम्मद हुसैन उपाध्यक्ष ISLD ने भी सभा को सम्बोधित किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा प्रतिभाशाली छात्रों और सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों और स्टाफ सदस्य को स्मृति चिन्ह और मेरिट प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।

वही मुख्य अतिथि और विशिष्ट तरह विशेष अतिथियों को स्कूल प्रबंधक की ओर से एक स्मृति चिन्ह और एक शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्रों, शिक्षकों और पूर्व छात्रों ने देश अन्य राज्यों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कई झकियाँ प्रस्तुत किया। जिससे दर्शकों से खचा खच भरा हाल तालियों से गूंजता रहा।

इस अवसर पर आशा मेहरा हेड मिस्ट्रेस, विजडम पब्लिक स्कूल ने मंच संचाल किया तथा कार्यक्रम की व्यावस्था की ज़िम्मीदारी श्रीमती उषा के पी, प्रबंधक, स्कूलों ऑफ ग्रुप; ने संभाली, तथा श्रीमती सुसम्मा अब्राहम, महासचिव, इसलड; प्रो. बीएल गुप्ता, सलाहकार आई एस एल डी, ने भी कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार करने और व्यावस्था सम्भालने में अहम ज़िम्मीदारिया निभाई।

ZEA
Leave A Reply

Your email address will not be published.