राम नाम पर जारी धन रामू नहीं ले सकता – डॉ.अतुल कुमार
अब राष्ट्रीय सचिव गिरीश जुयाल के अनुसार हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स एसोसिएशन की राज्य इकाइयां चलाई जा रही हैं।
हिस्कागा के हरियाणा प्रांत इकाई के कुछ पूर्व पदाधिकारियों ने केन्द्रीय इकाई को भुलावे में रख कर हमनाम से जींद में स्थानीय संस्था पंजीयन कराई है।
राम नाम पर जारी धन रामू नहीं ले सकता – डॉ.अतुल कुमार

एजेंसी
चण्डीगढ़। हिंदुस्तान स्काउट्स की पंजीकृत हमनाम संस्था के नाम पर हरियाणा विभाग को धोखे में रख कर अनुदान अन्य खाते में लिया गया जिसका पैन नम्बर भी अलग है। राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डॉ.अतुल कुमार ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि हरियाणा में कुछ लोग गैरमान्यता प्राप्त हमनाम से सस्था रजिस्टर्ड करा कर शिक्षा विभाग तथा अन्य को गुमराह कर रहे हैं। हिस्कागा के हरियाणा प्रांत इकाई के कुछ पूर्व पदाधिकारियों ने केन्द्रीय इकाई को भुलावे में रख कर हमनाम से जींद में स्थानीय संस्था पंजीयन कराई है।
हरियाणा के जीन्द में जिला स्तर पर हिन्दुस्तान स्काउटस् एवं गाइडस् के नाम से 01479 पंजीयन संख्या से 2018 में पंजीकृत संस्था भारत सरकार से मान्यता प्राप्त नहीं है।
जानकारी देते हुए राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डॉ.अतुल कुमार ने बताया कि भारत सरकार से मान्यता प्राप्त संस्था का पंजीयन क्रमांक एस 33939/1998 है। शास्त्री भवन में कार्यरत केन्द्रीय सरकार के युवा मामले मंत्रालय के एक अवर सचिव मनोज मनु ने जानबूझ कर हरियाणा सरकार को लिखे पत्र में मान्यता प्राप्त संस्था का क्रमांक नहीं बताया ताकि किस संस्था को मान्यता है इसका भ्रम बना रहे। इसी पत्र के कारण जीन्द जिले में पंजीकृत हमनाम संस्था पंजीयन संख्या 01479, के एक्सीस बैंक खाते में हरियाणा सरकार की अनुदान राशि भेजी गयी है। सवाल यह है कि केन्द्र सरकार के अवर सचिव मनोज मनु क्या गबन कराना चाहते है?
संयुक्त सचिव डॉ.अतुल कुमार ने कहा है संस्था के सदस्यों को क्यों सरकारी कर्मचारियों पर यह शक नहंी हो कि वो किसी निजी लाभ के तहत यह चालाक चूक की जा रही है। इस पत्र के जारी होने से पहले जीन्द में पंजीकृत संस्था के सचिव नवीन ने लगातार केन्द्र सरकार के अवर सचिव तथा सेक्सन आफीसर प्रींसी जैन से मुलाकात की है। इनका रवैया लगातार चालबाजी से साथ सही सूचना छुपाना है। इसका कारण शक होता है कि ये पाक साफ नहीं है। इनके विरूद्ध सघन जांच किये जाने के लिए शिकायत अथवा अदालत कार्यवाही का रास्ता देखा जाएगा।
डॉ.अतुल कुमार ने बताया कि अनुदान राशि इससे पहले 2016 से 2018 तक हिस्कागा पंजीयन संख्या एस 33939/1998 के नाम से जारी हुई तथा अंबाला के खाते में जाती रही है। इसके बाद बैंक खाते को नयी संस्था के साथ संयुक्त करा कर एक्सेस बैंक के खाते में लेना जारी किया गया। इसकी लेखा परिक्षा में पोल खुल जाने से बचाने के लिए जींद में आडिट के लिए बंगाल से चार्टड एकाउन्टेन्ट को बुलाया गया।
राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डॉ.अतुल कुमार ने बताया कि शिक्षामंत्री से मुलाकात कर उन्हें माननीय उच्च न्यायालय दिल्ली व जिला न्यायालय रोहिणी द्वारा गिरीश जुयाल को राष्ट्रीय सचिव माने जाने की जानकारी दी है। अब राष्ट्रीय सचिव गिरीश जुयाल के अनुसार हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स एसोसिएशन की राज्य इकाइयां चलाई जा रही हैं। राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डॉ.अतुल कुमार ने शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा को बताया न्यायालय तथा भारत सरकार के आदेश का सम्मान करते हुए हरियाणा राज्य इकाई की 9 फरवरी 2025 की आम सभा ने 70 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी पदाधिकारी बदल दिए। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि वह सभी बातों को गंभीरता से लेंगे तथा हरियाणा के बच्चों के साथ गलत नहीं होने दिया जाएगा। नव निर्वाचित सचिव अजय कुमार ने प्रदेश शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से मुलाकात कर स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया। हिस्कागा हरियाणा राज्य सचिव अजय कुमार शर्मा ने शिक्षा मंत्री को राज्य अध्यक्ष पद पर आसीन होने का अनुरोध किया। विषय में विस्तार से जानकारी दी।

