विदेशी मुसलमानो के साथ धंधा और हिंदुस्तानी मुसलमानो को डंडा, वाह रे नीति हिन्दुराष्ट्र बनाने वाली सरकार की !
एचटीपीएल अगले दो से तीन वर्षों में कम से कम 1,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करेगी
मेजर जनरल शराफुद्दीन शराफ ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की मुलाकात – हरियाणा सरकार ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (ईओडीबी) को बढ़ाने के लिए प्रमुख सुधार किए लागू – नायब सिंह सैनी
विदेशी कंपनियों ने हरियाणा सरकार की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस व्यवस्था में जताया विश्वास

दुबई स्थित प्रसिद्ध शराफ ग्रुप ऑफ कंपनीज हरियाणा में तीसरी बड़ी परियोजना शुरू करने जा रही है।
मेजर जनरल शराफुद्दीन शराफ ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की मुलाकात

हरियाणा सरकार ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (ईओडीबी) को बढ़ाने के लिए प्रमुख सुधार किए लागू – नायब सिंह सैनी
MPNN DESK NEWS
नई दिल्ली, 9 अप्रैल – बड़ी अजीब सी बात है, सरकार जहां एक ओर हिंदुस्तानी मुसलमानो को पंचर बनाने तक एक दायरे में सीमित कर हाशिय पर रखना चाहती हैं, उसके लिये सरकार योजना बद्ध तरीके से विशेष कर हरियाणा में मुस्लमामनो को केवल सरकारी नौकरी से ही वंचित नही किया जा रहा है, बल्कि उन्हें अपना निजी धंधे में भी सरकार के छत्रछाया और सहयोग से पालने वाली हिन्दू संगठने बाधा डाल रही है, तो दुसरीं ओर, कहीं गौतस्करी, तो कहीं दंगा करा कर दंगाई घोषित कर मुस्लिम युवाओं को जेल डाल कर उनके जीवन से खेला जा रहा, सरकार हिंदुस्तान में जहां भी भाजपा सरकारें हैं वहां वहां सरकार मुस्लमानों के लिए आम अशिक्षित ननमुस्लिम को गुमराह कर मुस्लमामनो के प्रति ज़बर्दस्त नफरत फैला उनके नमोमस्तिस्क डर बैठा दिता गया है, जिससे वह न चाहते हुए वह मुसलमानो को टारगेट कर रहे हैं वहीं भारत सरकार मुस्लिम देशों से अपना व्यापार साध कर अपने भारत देश का नही बल्कि अपने मालिक अडानी और अन्य गुजराती कम्पनियों का खजाना भरने का काम कर रही है।
बहरहाल – जहां हरियाणा सरकार की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस व्यवस्था में विश्वास जताते हुए, दुबई स्थित प्रसिद्ध शराफ ग्रुप ऑफ कंपनीज प्रदेश में लॉजिस्टिक्स और रिटेल सेक्टर में अपनी तीसरी बड़ी परियोजना शुरू करने जा रही है। रेवाड़ी में स्थापित होने वाली यह परियोजना न केवल क्षेत्र में व्यापार गतिविधियों को बढ़ावा देगी बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान करेगी।
शराफ ग्रुप ऑफ कंपनीज के संस्थापक और यूएई-इंडिया बिजनेस काउंसिल के चेयरमैन मेजर जनरल शराफुद्दीन शराफ ने आज यहां संत कबीर कुटीर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की और हरियाणा में अपनी कंपनी के विस्तार करने में गहरी रुचि जताई।
बैठक के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को कुरुक्षेत्र जिले के धीरपुर गांव में एक नई परियोजना के उद्घाटन के लिए भी आमंत्रित किया। कंपनी ने पहले ही जिला पलवल में एक परियोजना स्थापित की है। उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि हरियाणा के विदेश सहयोग विभाग की सहायता से, शराफ ग्रुप दुबई और अन्य देशों, जहां उनकी कंपनी है, में रोजगार के अवसर हासिल करने में हरियाणा के कुशल युवाओं का सहयोग करेगा।
बैठक में हरियाणा के विदेश सहयोग विभाग के सलाहकार श्री पवन चौधरी और हिंद टर्मिनल्स प्राइवेट लिमिटेड से कैप्टन अश्विनी नायर और शशि गुप्ता भी मौजूद थे।
विदेशी व्यापार आवश्यकताओं की सहायता के लिए हरियाणा में समर्पित विदेश सहयोग विभाग
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मेजर जनरल शराफुद्दीन शराफ को हरियाणा में शराफ ग्रुप ऑफ कंपनीज की इकाइयां स्थापित करने के लिए राज्य सरकार के पूर्ण समर्थन और सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि राज्य में विदेशी व्यापार आवश्यकताओं की सहायता के लिए एक समर्पित विदेश सहयोग विभाग है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने राज्य में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (ईओडीबी) को बढ़ाने के लिए कई सुधार लागू किए हैं। इन सुधारों में सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम की शुरुआत, श्रम कानूनों में ढिलाई, और पर्यावरण मंजूरी प्रक्रियाओं में तेजी लाना शामिल है। परिणामस्वरूप, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों कंपनियों के लिए हरियाणा पसंदीदा गंतव्य बन गया है।
शराफ ग्रुप अपनी सहायक कंपनी हिंद टर्मिनल्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ भारत में कर रहा निवेश
मेजर जनरल शराफुद्दीन शराफ ने मुख्यमंत्री को बताया कि शराफ ग्रुप अपनी सहायक कंपनी हिंद टर्मिनल्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ भारत में निवेश कर रहा है। शराफ ग्रुप (मुख्यालय दुबई) मध्य पूर्वी, अफ्रीका और भारतीय उपमहाद्वीप में शिपिंग, लॉजिस्टिक्स, आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन, सूचना प्रौद्योगिकी, खुदरा और यात्रा और पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम करता है। हिंद टर्मिनल्स प्राइवेट लिमिटेड (एचटीपीएल), एक भारतीय सहायक कंपनी है, जो मल्टी-मॉडल एग्रो लॉजिस्टिक्स पार्क, रेल-रोड परिवहन, थर्ड-पार्टी लॉजिस्टिक्स, इनलेंड अंतर्देशीय कंटेनर डिपो की स्थापना व संचालन तथा कोल्ड चेन के रूप में ताजा उत्पाद के संरक्षण के लिए जैसे विभिन्न क्षेत्रों में काम करती है।
एचटीपीएल अगले दो से तीन वर्षों में कम से कम 1,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करेगी
मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि एचटीपीएल ने पहले ही भारत में रेल संचालन और अंतर्देशीय कंटेनर डिपो/मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्कों के विकास में 2,500 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। कंपनी की विस्तार योजनाओं, जिसमें देश भर में नई सुविधाओं का विकास और मौजूदा सुविधाओं का उन्नयन शामिल है, के लिए अगले दो से तीन वर्षों में कम से कम 1,000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश की आवश्यकता होगी। वर्तमान परियोजनाएं लगभग 300 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार और लगभग 2,000 लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार प्रदान कर रही हैं। आगामी परियोजनाओं से लगभग 200 लोगों को प्रत्यक्ष और लगभग 1,000 लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है।
—————-/-///—————-
केन्द्र व राज्य सरकार आम जनमानस को सहुलियत देने के लिए 24 घंटे कर रही है कार्य:नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री ने लाडवा विधानसभा में सुनी आमजन व कार्यकर्ताओं के मन की बात
नई दिल्ली 9 अप्रैल। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार आम जनमानस को सहुलियत देने के लिए 24 घंटे कार्य कर रही है। देश व प्रदेश में समाज के अंतिम व्यक्ति की समस्या और सोच को जहन में रखकर जनकल्याणकारी योजनाएं तैयार की जा रही है। इन योजनाओं से समाज के सभी लोगों का उत्थान हो रहा है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को देर सायं लाडवा के एक निजी पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सांसद नवीन जिंदल, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने भारत माता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और दीप शिखा प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा हल्का के कार्यकर्ताओं व आमजन के मन की बात को सुना। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं भी रखी,मुख्यमंत्री ने कहा कि एक-एक व्यक्ति की समस्या का समाधान किया जाएगा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केन्द्र और प्रदेश की तमाम योजनाओं को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा और कहा कि सरकार की एक-एक योजना समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ता का मुख्य दायित्व है। इस प्रदेश में जिस प्रकार कार्यकर्ताओं ने अपने संघर्ष से ट्रिपल इंजन की सरकार को बनाया है,ठीक उसी प्रकार इस ट्रिपल इंजन की सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता अपनी अहम भूमिका भी अदा करेंगे। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी प्रदेशवासियों को करोड़ों रुपए की सौगात देने के लिए हरियाणा में आ रहे है। प्रधानमंत्री हिसार में एयरपोर्ट का उदघाटन और यमुनानगर में 800 मैगावाट के थर्मल प्लांट का शिलान्यास सहित अनेक परियोजनाओं की सौगात देंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में सबका साथ सबका विकास और हरियाणा एक हरियाणवी एक की नीति को आधार बना कर ट्रिपल इंजन की सरकार तीन गुणा तेज गति के साथ विकास कार्य करवाएंगी। प्रदेश के सभी हल्कों में छोटी और बड़ी परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा पूरा खाका भी तैयार कर लिया गया है। प्रदेश के हर व्यक्ति को खुशहाल बनाने की सोच लेकर सरकार आगे बढ़ रही है। इसके साथ ही आमजन की एक-एक समस्या को तब्बजो देकर सरकार समाधान कर रही है। आमजन को अपनी समस्या लेकर चंडीगढ ना आना पडे, इसके लिए जिला मुख्यालय व उपमंडल स्तर पर सप्ताह में 2 दिन समाधान शिविरों का भी आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर सांसद नवीन जिंदल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

