डीपीसीसी ने विकास एवं दलित पिछड़े के अधिकार के मुद्दे पर आप और भाजपा दोनों को घेरा

पिछले 10 वर्षों में दिल्ली के दलितों के उत्थान के लिए भी भाजपा और आप ने कोई काम नहीं किया है।- देवेन्द्र यादव

दलित के अधिकारों को खत्म करने और दलितों को उचित प्रतिनिधित्व न देने में भाजपा और आम आदमी पार्टी एकमत है।- देवेन्द्र यादव

पिछले 10 वर्षों में दिल्ली के दलितों के उत्थान के लिए भी भाजपा और आप ने कोई काम नहीं किया है – देवेन्द्र यादव

दलित के अधिकारों को खत्म करने और दलितों को उचित प्रतिनिधित्व न देने में भाजपा और आम आदमी पार्टी एकमत है।- देवेन्द्र यादव

 

Addsaudi01

MPNN NEWS
नई दिल्ली, 4 सितंबर, 2024- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली नगर निगम में तीसरा वर्ष अनुसूतिच जाति/जनजाति के मेयर के लिए संविधान के अंतर्गत एमसीडी अधिनियम (धारा-35) में प्रावधान होने के बावजूद सत्तासीन आम आदमी पार्टी की मेयर शैली ऑबराय दलित पार्षद के अधिकार का हनन करके अवैध रुप से मेयर पद पर बनी हुई और आज निगम की स्थायी समिति और वार्ड कमेटियों के चुनाव में भी दलितों को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है, जिसकी कांग्रेस पार्टी कड़ी आलोचना करती है।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि वार्ड समितियों के चुनाव के परिणाम के बाद निर्वाचित हुए चेयरमैन और वाइस चेयरमैन में दलित पार्षद का प्रतिनिधित्व औसत प्रतिशत से बहुत कम है, जबकि आम आदमी पार्टी और भाजपा अपने चुनाव घोषणा पत्र में दलित उत्थान और दलितों को उचित प्रतिनिधित्व देने की बात करती है। पहली बार सत्ता में आने के बाद जब केजरीवाल के पार्षद अपनी ही पार्टी के दलित पार्षद को मेयर चुनने में असहमत है तो वो स्थायी समिति और वार्ड समितियों के चुनाव में कैसे दलित पार्षदों को कैसे वार्ड कमेटी सौंपेंगे।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि मैं भाजपा से पूछना चाहता हूॅ कि भाजपा ने स्थायी समिति और वार्ड कमेटियों के लिए कितने दलित पार्षदों को चैयरमेन और सदस्यों के लिए नामित किया था, जबकि सांसद योगेन्द्र चंदोलिया, जो निगम के मेयर रह चुके है, एक दलित सीट से सांसद होने के नाते दलितों की कोई बात नहीं करते। उन्होंने कहा कि भाजपा ने तीसरे साल लगातार शैली ऑबराय के मेयर पद पर आसीन रहने का विरोध क्यों नही किया जबकि तीसरे वर्ष में दलित मेयर बनना होता है। उन्होंने कहा कि दलित के अधिकारों को खत्म करने में भाजपा और आम आदमी पार्टी एकमत है। यह साबित हो चुका है कि दिल्ली के दलितों के विकास और अधिकारों के लिए भी दोनों राजनीतिक दलों ने कोई काम नहीं किया है। आप पार्टी और भाजपा दोनो एक ही सिक्के के दो पहलू है।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा दलितों को उचित प्रतिनिधित्व दिया है और उनके अधिकारों की लड़ाई हमेशा लड़ती रही है। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष, जनप्रिय नेता श्री राहुल गांधी जी और आदरणीय कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के नेतृत्व में दलितों, पिछड़ों और वंचितों के न्याय की लड़ाई किसी से छिपी नही है। श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा, विधानसभा और निगम में सत्ता में रहते हुए दलितों को उचित प्रतिनिधित्व दिया है और वर्तमान में दिल्ली में दलित समुदाय के अधिकारों की रक्षा करने के लिए हर संभव लड़ाई लड़ रहे है।

ZEA
Leave A Reply

Your email address will not be published.