नालन्दा प्रशासन बिहार सरकार की ओर से आपदा पीड़ित को मदद के लिए योजना और दूसरी ओर युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन कर रही है।
जिला रोजगार योजना के तहत लगाए गए कैंप के द्वारा 500 बेरोजगार नौजवानों को रोजगार दिलाया गया,,,
इस तरह का कार्यकम वर्ष 2010 से लगातार आयोजित होते आ रहा है, जिससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान हो रहे हैं। साथ ही उन्होंने युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता की ओर आने पर बल दिया।
आपदा पीड़ित को मदद करना सरकार की पहली प्राथमिकता – श्रवण

सरकारी खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ित परिवार का
बिहार शरीफ/नालंदा ब्योरो / एस एम आलम,,,


बिहार सरकार के ग्रामीण विकास व परिवहन विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि आपदा पीड़ित परिवार को मदद करना सरकार की पहली प्राथमिकता है सरकारी खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ित परिवार का जिस परिवार का कमाऊ व्यक्ति आपदा में मौत हो जाता है वह परिवार आर्थिक और मानसिक रूप से टूट जाता उस समय उस परिवार के साथ सरकार खड़ा रहता है मौत के बाद पारिवारिक लाभ के तहत बीस हजार व आपदा विभाग से चार लाख रुपया मिलता ये बाते मंत्री कुमार ने नूरसराय प्रखण्ड कार्यालय में आपदा पीड़ित परिवार को चार लाख का चेक देने के दौरान कही उन्होंने इस दौरान प्रहलाद नगर गाँव के सुनील शर्मा उर्फ सुनील ठाकुर की पत्नी सरिता देवी व अजनौरा गाँव के श्यामकिशोर प्रसाद की पत्नी कमला देवी को चार लाख का चेक दिया बता दे कि सुनील ठाकुर की मौत फतुहा में पानी मे डूबने से हुई थी।
सम्बन्धित खबरों के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।👇🏾👇🏾👇🏾👇🏾👇🏾👇🏾
वही इस अवसर पर मंत्री श्री कुमार ने कहा कि अब सड़क दुर्घटना में इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर उस व्यक्ति को पच्चीस हजार इनाम के रूप में सरकार देगी, बिहार में महिला के लिए सरकार पिंक बस चला रही है, जीविका दीदीयों को पौने दो करोड़ महिला के खाते में दस दस हजार मिला है, साथ ही जो महिला रोजगार करेगी उन्हें दो दो लाख रुपया मिलेगा।
इस अवसर पर सी ओ दीपक कुमार जदयू अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पूर्व प्रमुख राकेश कुमार जनार्धन चंद्रवंसी शशि महतो अरविन्द यादव नादियौना पंचायत के मुखिया विशुनी पासवान सुनिल दत्त आदि लोग उपस्थित थे।
जिला रोजगार योजना के तहत लगाए गए कैंप के द्वारा 500 बेरोजगार नौजवानों को रोजगार दिलाया गया,,,

आज दिनांक- 24.02.2026 को युवा रोजगार एवं कौशल विभाग, बिहार पटना के तत्वाधान में जिला नियोजनालय, नालंदा के द्वारा जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया।
मेला का उद्घाटन माननीय सांसद श्री कौशलेन्द्र कुमार, उप विकास आयुक्त श्री शुभम कुमार, बंदोबस्त पदाधिकारी श्री प्रभात रंजन, जिला नियोजन पदाधिकारी मो० आकिफ वक्कास, श्रम अधीक्षक श्री अश्विनी कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करके किया गया।
मुख्य अतिथि श्री कौशलेन्द्र कुमार द्वारा बताया गया कि सरकार युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने की पूरी कोशिश कर रही है, जिसका उदाहरण आज लग रहे नियोजन मेला के रूप में देखा जा सकता है।
उप विकास आयुक्त ने रोजगार मेला की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह का कार्यकम वर्ष 2010 से लगातार आयोजित होते आ रहा है, जिससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान हो रहे हैं। साथ ही उन्होंने युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता की ओर आने पर बल दिया।
उन्होंने उद्योग विभाग तथा जिला निबंधन-सह-परामर्श केंद्र द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में भी युवाओं को अवगत कराया। नियोजन मेला में कुल 20 नियोजकों ने भाग लिया। जिसमें 1208 की संख्या में अभ्यर्थी उपस्थित थे।
विभिन्न नियोजकों के द्वारा लगभग 1000 रिक्तियों के विरूद्ध 632 अभ्यर्थियों का अगले चरण हेतु शार्टलिस्ट किया गया। मौके पर कुछ बच्चों को माननीय सांसद श्री कौशलेन्द्र कुमार एवं उप विकास आयुक्त श्री शुभम कुमार द्वारा KYP सर्टिफिकेट एवं ITI प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को टूल किट व प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को स्टडी किट का भी वितरण किया गया।
अन्य खबरों के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
👇🏾👇🏾👇🏾👇🏾👇🏾👇🏾
मेला में जिला नियोजन पदाधिकारी मो० आकिफ वक्कास द्वारा नियोजन और कौशल विकास हेतु मार्गदर्शन दिया गया साथ ही विभाग में कियान्वित अन्य योजनाओं के संबंध में बताया।
इस अवसर पर नियोजनालय द्वारा नियोजन सहायता के कम में स्टडी किट एवं टूल किट योजना एवं कैरियर सूचना केंद्र की जानकारी दी गई।
मेला में विभिन्न सरकारी विभागों यथा DRCC, RSETI, श्रम संसाधन विभाग इत्यादि द्वारा स्टॉल लगाया गया, जहाँ उनके द्वारा विभाग में संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी तथा मार्गदर्शन प्रदान की गई।
इस मौके पर कार्यालय लिपिक श्री राम मोहन सिंह, जिला कौशल प्रबंधकगण एवं कार्यालय के सभी कर्मीगण उपस्थित थे।

