मुख्यमंत्री हो तो सैनी जैसा

मुख्यमंत्री को अचानक अपने बीच पाकर गदगद हुए ग्रामीण - ग्रामीणों से संवाद कर जाना उनका हालचाल

गांववासियों ने बताया कि भैणी महाराजपुर गांव के लगभग 50 युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां मिली हैं।

रोहतक के गांव भैणी महाराजपुर में अचानक रुके मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ग्रामीणों से संवाद कर जाना उनका हालचाल

मुख्यमंत्री को अचानक अपने बीच पाकर गदगद हुए ग्रामीण

ग्रामीणों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, कहा- युवाओं को योग्यता के आधार पर मिल रही नौकरी

Addsaudi01

एमपीएनएन  डेस्क न्यूज़
नई दिल्ली, 5 जून– हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज हिसार जाते समय अचानक रोहतक जिले के गांव भैणी महाराजपुर में पहुंचे। इस प्रकार मुख्यमंत्री को अचानक अपने बीच पाकर ग्रामीण अत्यंत प्रसन्न नजर आए। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से संवाद किया और कुशलक्षेम जाना। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीकों से स्वागत किया। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के सहज और आत्मीय व्यवहार की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से लगभग 10 मिनट तक रुक कर सीधे संवाद किया और स्थानीय समस्याओं और जनकल्याण योजनाओं की भी जानकारी ली। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से बातचीत कर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की सराहना की। गांववासियों ने विशेष रूप से इस बात के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया कि राज्य में युवाओं को योग्यता के आधार पर पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां मिल रही हैं। गांववासियों ने बताया कि भैणी महाराजपुर गांव के लगभग 50 युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां मिली हैं।

इस दौरान गांव के अनेक प्रमुख नागरिक भी उपस्थित थे, जिनमें गांव के पूर्व सरपंच श्री शैलेंद्र धतरवाल, श्री चरण सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री रोहतास पहलवान, श्री रिंकू रापड़िया, श्री प्रदीप हवलदार, श्री अमरजीत सूबेदार एवं श्री कर्मवीर प्रमुख रूप से शामिल रहे।

ZEA
Leave A Reply

Your email address will not be published.