ए. टी. न्यूज की संक्षेपत खबरें – राहुल गांधी ने हाथरस कांड पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखी चिट्ठी*
पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट आएगा 23 को*- राहुल गांधी ने हाथरस कांड पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखी चिट्ठी*
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट 23 जुलाई को आएगा। 18वीं लोकसभा का बजट सत्र 22 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त तक चलेगा। राहुल गांधी ने हाथरस कांड पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखी चिट्ठी*
राहुल गांधी ने हाथरस कांड पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखी चिट्ठी*

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हाथरस कांड पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने सीएम योगी से हादसे में पीड़ित परिवारों की मुआवजे की राशि को बढ़ाकर जल्द से जल्द उन्हें प्रदान करने के लिए आग्रह किया है। राहुल गांधी ने चिट्ठी को अपने एक्स हैंडल के माध्यम से सार्वजनिक किया है। राहुल गांधी ने लिखा कि हाथरस में भगदड़ हादसे से प्रभावित पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर, उनका दुख महसूस कर और समस्याएं जान कर उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र के माध्यम से उनसे अवगत कराया। मुख्यमंत्री जी से मुआवजे की राशि को बढ़ाकर शोकाकुल परिवारों को जल्द से जल्द प्रदान करने का आग्रह किया। राहुल गांधी ने सीएम योगी से पीड़ित परिवार की मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग की है। लिखा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जो मुआवजा घोषित किया गया है, वह बहुत अपर्याप्त है। मेरा आग्रह है कि मुआवजे की राशि बढ़ाई जाए और उसे जल्द से जल्द दिया जाए। साथ ही साथ घायलों का समुचित इलाज कराया जाए और उन्हें भी उचित मुआवजा दिया जाए। विपक्ष के नेता ने आगे लिखा कि उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की है। हादसा इतना दुखद है कि परिजनों से मिलते समय मेरे पास सांत्वना के शब्द भी कम पड़ गए। लिखा कि परिवारों ने मुझसे यह भी साझा किया कि इस पूरे हादसे के लिए जिम्मेदार वहां के स्थानीय प्रशासन की लापरवाही और संवेदनहीनता है। राहुल गांधी ने आरोपितो के खिलाफ कठोर सजा की भी मांग की।

पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट आएगा 23 को*

नई दिल्ली। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट 23 जुलाई को आएगा। 18वीं लोकसभा का बजट सत्र 22 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त तक चलेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार सातवीं बार बजट पेश कर रिकॉर्ड बनाएंगी। निर्मला से पहले पूर्व पीएम मोरारजी देसाई ने बतौर वित्त मंत्री लगातार छह बार बजट पेश किया था।
अच्छी याददाश्त चाहते हैं तो सिगरेट पीने से करें तौबा*

क्या आप जानते हैं कि सिगरेट आपकी याददाश्त को भी प्रभावित करता है। एक शोध में यह बात सामने आई है। नेचर कम्युनिकेशन में प्रकाशित अध्ययन में 32,000 लोगों पर दस वर्षों तक शोध किया गया। सभी की उम्र 50 वर्ष से अधिक थी। इसमें यूरोप के 14 देशों के लोगों का आंकड़ा शामिल है। यूनिवर्सिटी कालेज लंदन के शोधकर्ताओं के नेतृत्व में टीम ने दिखाया कि जिन्हें सिगरेट पीने की आदत है, उनमें संज्ञानात्मक गिरावट तेजी से होता है। जो लोग धूमपान करते थे, उनका संज्ञानात्मक स्कोर धूमपान न करने वालों की तुलना में 10 वर्षों में 85 प्रतिशत तक कम हो गया। प्रमुख लेखिका मिकाएला ब्लूमबर्ग ने कहा कि अध्ययन अवलोकनात्मक है। यह निश्चित रूप से कारण और प्रभाव को स्थापित नहीं कर सकता, लेकिन यह सुझाव देता है कि धूमपान याददाश्त को तेजी से प्रभावित करने वाला महत्वपूर्ण कारक हो सकता है।
असली अपराधी अब भी पकड़ से दूर’, आर्मस्ट्रांग की हत्या को लेकर स्टालिन सरकार पर बरसीं मायावती*
तमिलनाडु में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रांग की हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने दावा किया कि अब तक गिरफ्तार किए गए लोग असली अपराधी नहीं हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से पीड़िता को न्याय सुनिश्चित करने के लिए जांच केंद्रीय एजेंसी को सौंपने का आग्रह किया। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने तमिलनाडु बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रांग को श्रद्धांजलि दी। शहर के पेरंबूर में एक निजी स्कूल में 52 वर्षीय नेता के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।
✒️ *सीएम योगी ने अधिकारियों को बारिश में राहत कार्य संचालित करने के दिए सख्त निर्देश*

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तेज बारिश को देखते हुए संबंधित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्य पर नज़र रखें और प्रभावित लोगों को मदद प्रदान करें। उन्होने आपदा से हुई जनहानि से प्रभावित परिवारों को अनुमन्य राहत राशि अविलंब प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा अथवा पशु हानि हुई, ऐसे प्रभावितों को तत्काल अनुमन्य वित्तीय सहायता प्रदान की जाए। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश भी दिए हैं कि फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर शासन को आख्या उपलब्ध कराई जाए।
✒️ *यूपी में शिक्षकों की कल से ही डिजिटल हाजिरी, DG स्कूल ने जारी किया ये आदेश*

उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों की डिजिटल हाजिरी अब आठ जुलाई से ही होगी। पहले इसके लिए 15 जुलाई की तिथि निर्धारित की गई थी। उत्तर प्रदेश बीटीसी बीटीसी शिक्षक संघ ने इस आदेश पर अपना विरोध दर्ज कराया है। डीजी स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने इस संबंध में प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजा है। डीजी स्कूल शिक्षा ने कहा है कि परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत सभी अध्यापक व कर्मचारी अब प्रतिदिन अपनी उपस्थिति, विद्यालय में आगमन और प्रस्थान का समय अब आठ जुलाई से ही डिजिटल उपस्थिति पंजिका में दर्ज करेंगे। उधर, उत्तर प्रदेश बीटीसी बीटीसी शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि विद्यालयों में शिक्षकों की डिजिटल फेशियल उपस्थिति का हर स्तर पर विरोध करेंगे।आज लखनऊ में संघ की प्रांतीय बैठक में आंदोलन के बारे में निर्णय लिया जाएगा। शासन का यह आदेश अव्यवहारिक है।
✒️ *बिहारीजी के दर्शन के लिए उमड़े भक्त, बिगड़ गई कई की हालत*
मथुरा के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में वीकेंड पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालत यह थी कि मंदिर आने वाले हर रास्ते पर भक्तों का दबाव बना दिखाई दिया। उमस भरी गर्मी के कारण कई श्रद्धालुओं की हालत बिगड़ती देखी गई। हालांकि दुकानदारों व स्थानीय लोगों ने पानी पिलाकर राहत देने की कोशिश की। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह मंदिर के पट खुलने से पहले ही भक्तों का हुजूम दर्शन के लिए लग गया। दोपहर को मंदिर के पट बंद होने तक यह बना रहा। ऐसे में दोपहर को जब मंदिर के पट बंद हुए तो अनेक श्रद्धालु दर्शन से वंचित रह गए और इन लोगों ने दोपहर को मंदिर के आसपास ही डेरा डाल लिया।
✒️ *एसवी कालेज में प्रवेश को पहली कटऑफ जारी*
महानगर के श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए शनिवार को पहली कटऑफ जारी हो गई। इसमें बीए, बीएससी, बीकाम, बीबीए, बीसीए, बीबीए लाजिस्टिक पाठ्यक्रम शामिल हैं। प्रवेश 10 से 12 जुलाई तक होंगे। बीएससी (पीसीएम) प्रथम सेमेस्टर की कटआफ सामान्य में अधिकतम 134.80 से न्यूनतम 123.07, ईडब्ल्यूएस में अधिकतम 115.00 से न्यूनतम 111.20, ओबीसी में अधिकतम 122.73 से न्यूनतम 115.72 व एससी में अधिकतम 123.05 से न्यूनतम 115.55 रही। बीएससी पीएमएस सामान्य में अधिकतम 129.80 से न्यूनतम 109.90, बीएससी पीएमसी सामान्य में अधिकतम 135.50 से न्यूनतम 113.47, ईडब्ल्यूएस में अधिकतम 90.78, ओबीसी सामान्य अधिकतम 113.23 से न्यूनतम 102.93, एससी में अधिकतम 109.33 से न्यूनतम 82.10, बीएससी (एमएससी) सामान्य में अधिकतम 128.70 से न्यूनतम 100.08, ओबीसी में अधिकतम 99.10 से न्यूनतम 84.98, एससी में अधिकतम 96.12 से न्यूनतम 85.13, जेडबीसी सामान्य में अधिकतम 143.30 से न्यूनतम 113.25, ईडब्ल्यूएस में अधिकतम 119.82 से न्यूनतम 98.93, ओबीसी में अधिकतम 113.13 से न्यूनतम 105.60, एससी में अधिकतम 112.58 से न्यूनतम 98.92 तक पहुंची है। बीए की सामान्य में अधिकतम 147.80 से न्यूनतम 107.37, ईडब्ल्यूएस में अधिकतम 106.52 से न्यूनतम 72.12, ओबीसी में अधिकतम 107.17 से न्यूनतम 95.18, एससी में अधिकतम 107.18 से न्यूनतम 95.37 है। प्राचार्य डा. बृजेश कुमार ने बताया कि प्रवेश 10 जुलाई (सुबह 10 बजे से दोपहर बजे तक) से 12 जुलाई दोपहर दो बजे तक होंगे। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई 11.59 बजे तक है।
✒️ *कंपार्टमेंट व इंप्रुवमेंट परीक्षा 20 को, 796 विद्यार्थी होंगे शामिल*
यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल कंपार्टमेंट व इंप्रुवमेंट और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा 20 जुलाई को आयोजित होगी। इसमें कुल 796 छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे। इनमें हाईस्कूल के 414 व इंटरमीडिएट के 382 छात्र- छात्राएं हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी, जिसके लिए डीएवी इंटर कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव की ओर से नकलविहीन व शुचितापूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद ने बताया कि हाईस्कूल कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट परीक्षा पहली पाली में सुबह आठ बजे से 11.15 बजे तक होगी। इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से 5.15 बजे तक चलेगी। ये परीक्षाएं हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को एक और अवसर उपलब्ध कराती हैं। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी, केंद्र व्यवस्थापक, शिक्षण व शिक्षणेत्तर कर्मियों के अतिरिक्त बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, पेजर या अन्य इलेक्ट्रोनिक्स उपकरण ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा। परीक्षा कक्षों में वायस रिकार्डर, सीसीटीवी व राउटर आदि क्रियाशील रहेंगे। कंट्रोल रूम से नजर रखी जाएगी। प्रश्न पत्र केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट के समक्ष सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में ही खोले वे वितरित किए जाएंगे।
✒️ *किशोरी से होटल में रेप, मुकदमा दर्ज*
अलीगढ़ के एक मोहल्ला की अनुसूचित जाति की किशोरी को आरोपी बहला-फुसलाकर होटल में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। गभाना के एक मोहल्ला के रहने वाले व्यक्ति ने मुकदमा पंजीकृत कराया है। इसमें बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी कक्षा आठवीं की छात्रा है। बेटी अपने ताऊ के यहां से काफी लेने के लिए जा रही थी। तभी रास्ते में रामपुर निवासी दुष्यंत मिल गया। आरोपित बेटी को फोटो दिखाते हुए बहला-फुसलाकर बाइक से होटल में ले गया और दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। करीब दो घंटे बाद आरोपित बेटी को कस्बा में एक मंदिर पर छोड़कर भाग गया। बेटी रोती-बिलखती हुई घर पहुंची और परिजनों को आप-बीती बताई। इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट, एससी/एसटी एक्ट समेत सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। किशोरी का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। आरोपित फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
✒️ *अयोध्या में भाजपा को हराकर राम मंदिर आंदोलन को हराया: राहुल*
राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अयोध्या में भाजपा को हराकर, इंडिया गठबंधन ने लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व वाले राम मंदिर आंदोलन को हरा दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी आगामी चुनाव में भाजपा को गुजरात में वैसे ही हराएगी, जैसे उसने लोकसभा चुनाव में अयोध्या में उसे हराया। कांग्रेस नेता ने कहा, भाजपा हमें धमकाकर और हमारे कार्यालय को नुकसान पहुंचाकर चुनौती दी है। हम मिलकर उनकी सरकार तोड़ने जा रहे हैं। जैसे उन्होंने हमारे कार्यालय को नुकसान पहुंचाया। यह लिखकर लीजिए कि कांग्रेस गुजरात में चुनाव लड़ेगी और नरेंद्र मोदी को हराएगी।
✒️ *खैर विस उपचुनाव को लेकर चर्चा*
अलीगढ़ की खैर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव को लेकर जिला संगठन के पदाधिकारियों ने लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से चर्चा की। लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने खैर उपचुनाव को लेकर बैठक बुलाई थी। जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर व अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी रहे चौ. बिजेंद्र सिंह ने उपचुनाव के लिए बूथ प्रबंधन व संगठन की सक्रियता के बारे में अवगत कराया। अनूप प्रधान के हाथरस लोकसभा क्षेत्र से सांसद बनने के बाद खैर विधान सभा सीट खाली हुई है।
✒️ *उप चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता : लक्ष्मी नारायण*
अग्रवाल सेवा सदन में भाजपा की संगठनात्मक बैठक हुई। जिले के प्रभारी मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण और बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने खैर विधानसभा के उप चुनाव पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की नब्ज टटोली। कार्यकर्ताओं से मनमुटाव भुलाकर चुनाव में जुटने का आह्वान किया। चौ. लक्ष्मी नारायण सिंह ने कहा कि केवल टिकट मांगने से कुछ नहीं होता। जनता के बीच जाकर विश्वास जीतने की परीक्षा देनी होती है। जो परीक्षा में सफल होता है, वह ही सच्चा राजनीतिज्ञ है। सांसद सतीश गौतम ने भी विचार व्यक्त किए।
✒️ *10 अनुदेशक बर्खास्त, मची खकबली*
परिषदीय विद्यालयों में नियमित उपस्थिति न होने पर 10 अनुदेशकों की सेवा समाप्त कर दी गई है। बीएसए ने सेवा अनुबंध कराने वाली समिति की संस्तुति और डीएम के अनुमोदन पर यह कार्रवाई की है। इन अनुदेशकों का मासिक मानदेय लगभग नौ हजार रुपये है। अनुदेशकों को अपने कार्य व्यवहार व उपस्थिति में सुधार लाने के लिए एक अवसर देते हुए वर्ष 2023-24 में एक माह का सेवा विस्तार दिया गया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। इसलिए अब समिति की संस्तुति और डीएम के अनुमोदन पर यह कार कार्रवाई हुई है। बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय कलाई के अनुदेशक कैलाश चंद्र शर्मा, उच्च प्राथमिक विद्यालय भरतुआ के विनय कुमार गौतम, उच्च प्राथमिक विद्यालय रहसूपुर के धीरेंद्र कुमार, उच्च प्राथमिक विद्यालय सेहार की नीतू सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय कल्यानपुर के अजय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय दौरऊ के हरेंद्र सिंह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगौला की पूजा देवी, सुमन कुमार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय श्यामगढ़ी की सीमा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय भदेसी के रणधीर सिंह की सेवा समाप्त कर दी है।
✒️ *संजय सिंह बने डिप्टी डायरेक्टर*
फूल व सब्जी मंडी के सचिव संजय सिंह का तवादला अलीगढ़ कर दिया गया है। उनकी पदोन्नति भी की गई है। उन्हें अलीगढ़ में इसी विभाग में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है।
✒️ *बसपा के जिलाध्यक्ष मुकेश और महासचिव बने मोरध्वज*
मुकेश चंद्रा को फिर से बसपा जिलाध्यक्ष बनाया गया है। महासचिव मोरध्वज कुशवाहा होंगे, उपाध्यक्ष बृजेश उपाध्याय, कोषाध्यक्ष अफसर अब्बासी, जिला सचिव रोशनलाल माहौर, जिला कार्यकारिणी सदस्य केपी सिंह, रवि गौतम को मनोनीत किया गया है। आगरा, अलीगढ़ व बरेली मंडल प्रभारी गोरेलाल जाटव, सूरज सिंह, हेमंत प्रताप सिंह, चौधरी फारुख अहमद, अलीगढ़ मंडल प्रभारी अशोक सिंह, विजेंद्र सिंह विक्रम, सुरेश गौतम, दिनेश बघेल की उपस्थिति में उक्त नेताओं को जिला संगठन की कमान सौंपी गई। जिला संगठन के साथ ही बामसेफ का जिला संयोजक अरविंद नारायण व बीवीएफ का जिला संयोजक सत्य प्रकाश गौतम को बनाया गया है। पार्टी नेताओं ने नई कार्यकारिणी को खैर विधानसभा उपचुनाव की तैयारी में जुटने के लिए कहा है।
✒️ *एएमयू रजिस्ट्रार, कंट्रोलर और डीन को समन जारी*
जिला उपभोक्ता न्यायालय ने अवमानना मामले में एएमयू के रजिस्ट्रार, कंट्रोलर और विधि विभाग के डीन को समन जारी किए हैं। यह समन एसएसपी के माध्यम से भेजे गए हैं, जिसमें तीनों अधिकारियों को 15 जुलाई को तलब करने का आदेश है। यह आदेश जिला उपभोक्ता न्यायालय के चेयरमैन-न्यायाधीश हसनैन कुरैशी ने जारी किया है। आदेश के अनुसार एएमयू विधि विभाग के छात्र अली मुस्तफा की ओर से बीएएलएलबी द्वितीय वर्ष की मौखिक परीक्षा न कराए जाने के संबंध में अर्जी उपभोक्ता अदालत में दायर की गई थी। जिस पर अदालत ने एएमयू को आदेश दिया। मगर उस आदेश के बावजूद सुनवाई नहीं हुई तो अदालत ने तीनों को नोटिस जारी कर तलब किया, फिर भी वे नहीं आए। अब अदालत ने तीनों को समन जारी किए हैं। एसएसपी के जरिये भेजे गए समन में 15 जुलाई को तलबी का आदेश है।
✒️ *नहीं दिखा मुहर्रम का चांद, यौम-ए-आशूरा 17 को*
लखनऊ। इस्लामिक माह मुहर्रम का चांद शनिवार को नहीं दिखा। अब मुहर्रम की पहली तारीख सोमवार को होगी। मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली और शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने शनिवार को मुहर्रम का चांद न होने का एलान किया। उलमा ने कहा कि आठ जुलाई को मुहर्रम की पहली तारीख और 17 जुलाई को शहादते इमाम हुसैन यानी यौम-ए-आशूरा होगा।
✒️ *अमरनाथ यात्रा मूसलाधार बारिश के कारण रोकी*
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश के चलते पवित्र अमरनाथ यात्रा रोकनी पड़ी है। अधिकारियों ने बताया कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यात्रा को अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है। तीर्थयात्रियों को बालटाल और पहलगाम आधार शिविर से आगे नहीं बढ़ने दिया गया है।
✒️ *पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट आएगा 23 को*
नई दिल्ली। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट 23 जुलाई को आएगा। 18वीं लोकसभा का बजट सत्र 22 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त तक चलेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार सातवीं बार बजट पेश कर रिकॉर्ड बनाएंगी। निर्मला से पहले पूर्व पीएम मोरारजी देसाई ने बतौर वित्त मंत्री लगातार छह बार बजट पेश किया था
✒️ *आर्थिक आधार पर योजनाओं का लाभ देने का आदेश नहीं दे सकते : हाईकोर्ट*
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने एक फैसले में कहा कि कोर्ट, केंद्र व राज्य सरकार को आर्थिक आधार पर लोगों को योजनाओं का लाभ देने का आदेश नहीं दे सकता। कोर्ट ने यह भी कहा कि यह केंद्र व राज्य सरकार का नीतिगत मामला है, जो कोर्ट के अधिकार क्षेत्र से बाहर है। ऐसे में कोर्ट याची के आग्रह पर कोई आदेश जारी नहीं कर सकता। कोर्ट ने कहा कि अगर याची चाहें तो दस्तावेजों के साथ वे अपनी यह मांग सक्षम सरकार या फिर सांसदों-विधायकों के सामने रखें। याचियों को इस छूट के साथ कोर्ट ने याचिका निस्तारित कर दी। न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति ओम प्रकाश शुक्ल की खंडपीठ ने यह फैसला एसएन शुक्ल की जनहित याचिका पर दिया। याची ने कोर्ट से गुजारिश की थी कि केंद्र और राज्य सरकार एससी/एसटी, ओबीसी या अल्पसंख्यक होने के आधार पर किसी को सरकारी योजनाओं का लाभ देना बंद करे। इसके बजाय आर्थिक आधार पर लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाए। उधर, केंद्र व राज्य सरकार की ओर से याचिका का यह कहकर विरोध किया गया कि सरकारों ने लोगों के लिए सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक आधार पर कई योजनाएं चलाई हैं। कोर्ट ने कहा की अदालत ऐसा आदेश जारी नहीं कर सकती कि लोगों के लिए लाभकारी योजनाएं जाति या धर्म के आधार पर न बनाई जाएं।
✒️ *नेमड्रॉप नाम का आईफोन में फीचर*
आईफोन में नेमड्रॉप नाम का फीचर कमाल का है। इसकी मदद से दो आईफोन में फोन नंबर्स को शेयर किया जा सकता है। आईफोन में सुरक्षा देने के लिए कई खास फीचर्स को लाया गया है। यह फीचर नियर फील्ड कम्यूनिकेशन पर काम करता है। इसकी मदद से दो आईफोन के बीच सुरक्षित और जल्दी से कॉन्टैक्ट डिटेल को साझा कर सकते हैं। यह फीचर आईओएस 17 का हिस्सा है। सबसे पहले आईफोन की डिस्प्ले को कुछ देर के लिए होल्ड करके रखें। इसके बाद जब दोनों डिवाइस में वाइब्रेशन आ जाए तो फिर दोनों डिवाइस कनेक्ट हो जाएंगे
✒️ *गूगल क्रोम का नया अपडेट मोबाइल पर*
गूगल क्रोम में एक नया फीचर आने वाला है। ये फीचर उन वेबसाइट्स की परमिशन अपने आप हटा देगा, जिन्हें आपने लंबे समय से इस्तेमाल नहीं किया है। रिपोर्ट के मुताबिक फीचर का नाम अभी तय नहीं हुआ है। हालांकि अभी इस पर काम चल रहा है। दावा किया गया है कि जुलाई में आने वाले क्रोम 128 अपडेट में शामिल कर लिया जाएगा। डेस्कटॉप पर ये फीचर पहले से ही मौजूद है, लेकिन अब ये ऐप के मोबाइल वर्जन पर भी लाया जाएगा। गूगल क्रोम एक और नए फीचर पर काम कर रहा है।
✒️ *अपडेट : जल्द मिलेगा चैनल फॉरवर्डिंग फीचर*
व्हाट्सऐप में चैनल फॉरवर्डिंग फीचर जल्द मिलने वाला है। इसके जरिए यूजर फोटो से लेकर मैसेज तक शेयर कर सकते हैं। यह जानकारी वेबसाइट वेबीटाइंफो ने दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, फीचर को बीटा यूजर के लिए रोलआउट किया गया है। इससे कंटेंट शेयर करना काफी आसान हो जाएगा। चैनल पर कुछ भी शेयर करने के लिए फोन गैलरी में नहीं जाना पड़ेगा। यूजर पर्सनल चैट से ही कंटेंट साझा कर पाएंगे। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस फीचर को सभी के लिए जारी कर दिया जाएगा।
👉 *ए. टी. न्यूज अलीगढ़*


Comments are closed.