महिला एवं बाल विकास विभाग दिल्ली सरकार फिर हुआ सक्रिय – आंगनवाड़ी केंद्रों का दौरा कर सेवाओं की समीक्षा की – Department of Women and Child Development Delhi Govt, again became active – visited Anganwadi centers and reviewed the services.
बच्चों का स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा सुनिश्चित करना उनके समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण है-श्री कैलाश गहलोत
*WCD Minister Kailash Gahlot assesses quality of Take-Home Ration, Hot Cooked Meals, and Early Childhood Education during visit
Hindi – English News – हिंदी – English
Office of Women and Child Development Minister,
Government of NCT of Delhi

*WCD Minister Kailash Gahlot reviews Anganwadi Services in Kusumpur Pahari area
*WCD Minister Kailash Gahlot assesses quality of Take-Home Ration, Hot Cooked Meals, and Early Childhood Education during visit
*Ensuring the health, nutrition, and early education of children is critical to their overall development-Shri Kailash Gahlot
*I am happy to see the dedication of the Anganwadi workers in providing quality services to our beneficiaries-Shri Kailash Gahlot
*We will continue to monitor and improve these services to ensure every child receives proper care, nutrition, and education during their formative years- Kailash Gahlot
New Delhi: 7 October – Gahlo
Delhi’s Women and Child Development (WCD) Minister, Shri Kailash Gahlot, visited Anganwadi centers in the Kusumpur Pahari area of New Delhi District today to review the services provided under the Integrated Child Development Services (ICDS), formerly known as Saksham Anganwadi & Poshan. Shri Kailash Gahlot assessed the quality of Take-Home Ration (THR), Hot Cooked Meals (HCM), and Early Childhood Care and Education (ECCE) activities during his visit.
Speaking about the visit, WCD Minister Shri Kailash Gahlot said, “Ensuring the health, nutrition, and early education of children is critical to their overall development. I am happy to see the dedication of the Anganwadi workers in providing quality services to our beneficiaries. We will continue to monitor and improve these services to ensure every child receives proper care, nutrition, and education during their formative years.”
In addition to reviewing the services, Shri Kailash Gahlot inspected the usage of the Poshan Tracker App (PTA) to ensure effective monitoring and tracking of beneficiaries. He also checked the maintenance of records at the centers.
To further understand the needs and challenges faced by beneficiaries, Shri Kailash Gahlot conducted home visits and directly interacted with families, gaining valuable insights into their experiences with the services provided by the Anganwadi centers.
———
*महिला एवं बाल विकास मंत्री कैलाश गहलोत ने कुसुमपुर पहाड़ी क्षेत्र में आंगनवाड़ी केंद्रों का दौरा कर सेवाओं की समीक्षा की
*महिला एवं बाल विकास मंत्री कैलाश गहलोत ने आंगनवाड़ी केंद्रों में टेक-होम राशन, गर्म पका हुआ भोजन और बच्चों को दी जा रही प्रारंभिक शिक्षा की गुणवत्ता का आकलन किया
*बच्चों का स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा सुनिश्चित करना उनके समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण है-श्री कैलाश गहलोत
*मुझे ख़ुशी है कि हमारी समर्पित आंगनवाड़ी वर्कर्स लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान कर रही हैं-श्री कैलाश गहलोत
*हम यह लगातार सुनिश्चित कर रहे हैं कि प्रत्येक बच्चे को उनके प्रारंभिक वर्षों के दौरान उचित देखभाल, पोषण और शिक्षा मिले-श्री कैलाश गहलोत
नयी दिल्ली, 7 अक्टूबर 2024
दिल्ली के महिला एवं बाल विकास मंत्री श्री कैलाश गहलोत ने एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस), जिसे पहले सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण के नाम से जाना जाता था, के तहत प्रदान की जाने वाली सेवाओं की समीक्षा करने के लिए आज कुसुमपुर पहाड़ी क्षेत्र में आंगनवाड़ी केंद्रों का दौरा किया। श्री कैलाश गहलोत ने निरीक्षण के दौरान टेक-होम राशन (टीएचआर), गर्म पका हुआ भोजन (एचसीएम), और प्रारंभिक बाल्यवस्था देखभाल और शिक्षा(ईसीसीई) गतिविधियों की गुणवत्ता का आकलन किया।
एक बयान में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्री कैलाश गहलोत ने कहा, “बच्चों का स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा सुनिश्चित करना उनके समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण है। मुझे ख़ुशी है कि हमारी समर्पित आंगनवाड़ी वर्कर्स लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान कर रही हैं। हम यह लगातार सुनिश्चित कर रहे हैं कि प्रत्येक बच्चे को उनके प्रारंभिक वर्षों के दौरान उचित देखभाल, पोषण और शिक्षा मिले।”
सेवाओं की समीक्षा के अलावा, श्री कैलाश गहलोत ने लाभार्थियों की प्रभावी निगरानी और ट्रैकिंग सुनिश्चित करने के लिए पोषण ट्रैकर ऐप के उपयोग का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों पर अभिलेखों के रखरखाव की भी जांच की।
लाभार्थियों की जरूरतों और चुनौतियों को बेहतर तरीक़े से समझने के लिए, श्री कैलाश गहलोत लाभार्थियों के घर भी गए और उनसे बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं के साथ उनके अनुभवों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
****

