नायब सिंह सैनी को दुसरीं बार हरियाणा का मुख्यमंत्री बनने से केंद्र में क़द बढ़ा।

श्री सैनी का हरियाणा के मुख्यमंत्री बनने के दिल्ली का पहला दौरा, आखिर केंद्रीय मंत्रियों से मुलाक़ात का मक़सद क्या था?.....

केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से हरियाणा भवन नई दिल्ली में जा कर मुलाकात कि* वहीं मुख्यमंत्री सैनी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के घर जा कर मुलाक़ात कर शॉल एवं गुलदस्ता भेंट किया

*केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से नई दिल्ली में की मुलाकात*

*इस मुलाकात के दौरान केन्द्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री ने कई अहम विषयों पर विचार विमर्श किया*

एस. ज़ेड. मलिक 

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर – हरियाणा में दुसरीं बार मुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सिंह सैनी का कद थोड़ा बढ़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। इसलिये की दुसरीं बार बने मुख्यमंत्री श्री सैनी जहां एक ओर स्वयं केंद्रीय शिक्षामंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान के यहां जा कर उन्हें शॉल उढ़ा कर और गुलदस्ता दे कर सम्मानित करते हैं वहीं दूसरी ओर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से नई दिल्ली के हरियाणा भवन में केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल स्वयं आ कर मुलाकात की और इस दौरान मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री के बीच राज्य और केन्द्र से संबंधित विभिन्न विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के उपरांत नई दिल्ली में मुख्यमंत्री का यह पहला दौरा है और इस दौरान प्रदेश की जनता के साथ-साथ अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा लगातार मुख्यमंत्री को आकर बधाईयां व शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है। इसी कडी में आज केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल हरियाणा भवन, नई दिल्ली में पहुंचे और उन्होंने श्री नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर बधाई व शुभकामनाएं दी।

इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री के बीच मुलाक़ात का मक़सद था देश-प्रदेश की तरक्की और आम जनमानस के उत्थान के प्रति विकासात्मक विषयों पर चर्चा और विचार-विमर्श, ताकि देश और प्रदेश की विकास की गति को तेजी से आगे बढाया जा सकें। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल बडौली सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे

ZEA
Leave A Reply

Your email address will not be published.