आसाम सरकार का मुसलमानों के साथ सौतेला रवैया आसाम छात्र संघ पहुंचा दिल्ली।थ

बंगाली भाषी वर्ग से संबंधित होने के संदेह के आधार पर व्यक्तियों को हिरासत में लेना समाधान नहीं है।

बंगाली भाषी मुसलमानों को भूमि की बिक्री को प्रतिबंधित करने वाला प्रस्तावित विधेयक भेदभावपूर्ण है, और इसे वापस लिया जाना चाहिए।

असम छात्र संघ ने बंगाली भाषी मुसलमानों की सुरक्षा को लेकर ज्ञापन सौंपा

MPNN NEWS

नई दिल्ली – आसाम सरकार द्वारा वहां के स्थानीय मुस्लिम समुदाय के साथ सौतेला व्याव्हार और नागरिकता पर सवाल को ले कर आसाम के मुस्लिम छात्र संघ असम ने
शुक्रवार दिल्ली के जंतर मंतर पर एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया। और राष्ट्रपति को नाम ज्ञापन सौंपा। संघठन के अध्यक्ष जलाल उद्दीन द्वारा जारी मीडिया नोट में मांग की गई है, कि असम में एनआरसी में यह सुनिश्चित करे सरकार कोई भी वास्तविक नागरिक छूट न जाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है डी-वोटर मामले पर न्यायालयों में स्थायी न्यायाधीशों की नियुक्ति हो। हालाँकि, उन्होंने घोषित विदेशियों के साथ व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहा, बंगाली भाषी वर्ग से संबंधित होने के संदेह के आधार पर व्यक्तियों को हिरासत में लेना समाधान नहीं है। बंगाली भाषी मुसलमानों को भूमि की बिक्री को प्रतिबंधित करने वाला प्रस्तावित विधेयक भेदभावपूर्ण है, और इसे वापस लिया जाना चाहिए। उनके अधिकारों और सुरक्षा की रक्षा के लिए तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है। साथ ही असम में सभी के लिए न्याय, समानता और मानवाधिकार सुनिश्चित करने का आग्रह किया हैं।

Addsaudi01
ZEA
Leave A Reply

Your email address will not be published.