कांग्रेस पर आज सब कुछ न्यौछावर करने को तैयार हैं भारत वासी?
आज भी कांग्रेस की सत्ता में वापसी की प्रतीक्षा कर रहे हैं लोग।
कांग्रेस पर आज सब कुछ न्यौछावर करने को तैयार हैं भारत वासी? आज भी कांग्रेस की सत्ता में वापसी की प्रतीक्षा कर रहे हैं लोग।
कांग्रेस पर आज सब कुछ न्यौछावर करने को तैयार हैं भारत वासी?
आज भी कांग्रेस की सत्ता में वापसी की प्रतीक्षा कर रहे हैं लोग
एस. ज़ेड. मलिक
कांग्रेस पर वारी जाऊं – मेरा सब कुछ कांग्रेस पर नेउछावर है। चाहे दुराग्रही लोग स्वर्गीय राष्ट्रपिता मोहन दास करमचंद गांधी से ले कर स्वर्गीय संजय, इंद्रा और राजीव गांधी, तक देश को अपने हांथो में लेने के लिये बारी बारी से हत्या करते रहे और अब देश को अपने कब्जे में ले लेने के बावजूद कांग्रेस को भारत से समाप्त करने का सांसद से ले कर भारत के सड़कों तक खुले आम हठधर्मिपूर्ण आह्वान, तथा साथ मे कांग्रेस कार्यकाल में बनाया गया हर वह महकमा, और धरोहर को समाप्त करने की ठेकारी दे कर गुजरात के ठेकेदारों को काम पर लगा भी दिया गया, पर वृद्धावस्था गांधीवादियों और काँग्रेसवादिओं और आम, वैसी नस्लें जो जानती है कि आज भारत इंडिया, हिंदुस्तान में जो कुछ भी नई तकनोलॉजी और विकास हुआ है वह कांग्रेस की देन है और वे आज भी कांग्रेस का एहसान मानते है और कांग्रेस को अपने दिल मे बसाए रखते हैं। बेशक! कांग्रेस को समाप्त करने के नाम पर सरकारी हर जनहितकारी महकमे को बेच दो पर जिन्होंने कांग्रेस को अपना सब कुछ समर्पित कर दिया उसे कैसे छीन लोगे? जैसे देहरादून की एक बुजुर्ग पुष्पा मुंजियाल जी ने अपनी सारी संपत्ति राहुल गांधी के नाम कर दी। इसमें 50 लाख की एफडी और 10 तोला सोना है। उन्होंने बाकायदा देहरादून कोर्ट में वसीयतनामा भी पेश करके न्यायालय से अनुरोध किया कि मेरे बाद मेरी पूरी संपत्ति का मालिकाना हक राहुल गांधी को सौंपा जाए।
पुष्पा मुंजियाल ने कहा, “मैं राहुल गांधी के विचारों से काफी प्रभावित हूं। राहुल के परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढ़कर अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है। इस देश की एकता और अखंडता के लिए गांधी परिवार ने अपने प्राणों की आहुति दी है। देश को उनकी जरूरत है।”
पुष्पा मुंजियाल का कहना है, “राहुल गांधी एक सीधे-सच्चे आदमी हैं और वो मेरे पैसे का सही तरह से उपयोग करेंगे।
यह तब हुआ है जब देश का गोदी मीडिया, संघ-भाजपा की ट्रोल आर्मी और नफरत की फैक्ट्री कांग्रेसमुक्त भारत का नारा लगाती है। कहा जाता है कि अब कांग्रेस मिट जाएगी क्योंकि देश की जनता को कांग्रेस और गांधी परिवार पर यकीन नहीं है। ऐसे वक्त में एक बुजुर्ग महिला अपनी सारी जायदाद राहुल गांधी के नाम करते हुए कहती है कि “गांधी परिवार ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। देश को उनकी जरूरत है।”
2019 में भाजपा को लगभग 22 करोड़ वोट मिले थे, इसके उलट कांग्रेस को भी 11 करोड़ वोट मिले थे। हाल के विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी एक बंजारा बस्ती में गईं तो महिलाएं कहने लगीं कि इंदिरा जी हमारे यहां आती थीं, तबसे कोई नेता नहीं आया। कांग्रेस अब भी देश की स्मिृतियों में जीवित है और भाजपा के सामने एकमात्र राष्ट्रीय पार्टी है।
कांग्रेस अफवाहतंत्र और वॉट्सएप यूनिवर्सिटी में भले ही विलेन बनाकर पेश की जा रही हो, लेकिन अब भी देश का बड़ा तबका उम्मीद से कांग्रेस की ओर से देख रहा है, कांग्रेस को इस यकीन पर यकीन नहीं खोना चाहिए।

Comments are closed.