हरियाणा सरकार का हर घर तिरंगा और हरियाणा की बेटियों को साक्षार बनाने का संकल्प

हरियाणा मुख्यमंत्री ने बेटियों की बेहतर शिक्षा के लिये अपने कोष से कॉलेज के निर्माण में सहयोग हेतु 31 लाख रुपए देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पलवल में पद्मावती कन्या महाविद्यालय का किया शिलान्यास – कॉलेज के निर्माण के लिए 31 लाख रुपये देने की घोषणा की

बेटियों की शिक्षा के लिए सरकार ने खोले हर 20 किलोमीटर पर कॉलेज – नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पलवल में पद्मावती कन्या महाविद्यालय का किया शिलान्यास

 

कॉलेज के निर्माण के लिए 31 लाख रुपये देने की घोषणा की

Addsaudi01

MPNN – AINAINDIA

नई दिल्ली, 11 अगस्त  हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के विस्तार के लिए नई-नई कार्य योजनाएं तैयार की जा रही है। आज 20 किलोमीटर के दायरे में एक कॉलेज खोला गया है, जिससे प्रदेश की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के क्षेत्र में जाने से राहत मिली है।

मुख्यमंत्री रविवार को पलवल में मंदिर श्री सीताराम जी सेवा समिति द्वारा बनाए जा रहे महारानी पद्मावती कन्या महाविद्यालय का शिलान्यास करने के उपरांत आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पलवल के नेताजी सुभाष चन्द्र बोस स्टेडियम में करीब 14 करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पलवल में महारानी पद्मावती कन्या महाविद्यालय के बनने से इस क्षेत्र की बेटियों को पढ़ने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा। प्रदेशभर में 20 किलोमीटर की दूरी पर एक महाविद्यालय की स्थापना करवाई गई है। अब प्रदेश में बेटियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ता। इससे अभिभावक भी अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा दिलवाकर उन्हें आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि महारानी पदमावती का बहुत ही गौरवमयी इतिहास रहा है। इस नाम से बनने वाले कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में भी अच्छे संस्कार आएंगे। बेटियों के लिए कॉलेज का निर्माण एक पुण्य का कार्य है। इससे नई पीढ़ी को आगे बढ़ने में बहुत मदद मिलेगी। उन्होंने कॉलेज के निर्माण के लिए ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने महाविद्यालय के निर्माण के लिए 31 लाख रुपए देने की घोषणा करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस कॉलेज के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा पूर्ण सहयोग किया जाएगा और उनका प्रयास रहेगा कि महाविद्यालय का निर्माण जल्द से जल्द पूरा हो सके।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर पलवलवासियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई एक पेड़ मां के नाम मुहिम में भागीदार बनने का आह्वान किया और कहा कि सभी व्यक्ति अपने आसपास, खेत-खलिहान व खाली मैदानों में कम से कम एक पेड़ लगाएं और उसका पालन-पोषण भी करें। आज लगाए गए पेड़ भविष्य की पीढिय़ों को नया जीवन प्रदान करेंगे।

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश-प्रदेश में चहुंमुखी हो रहा है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर देश में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैं। पिछले 10 सालों में प्रदेश में 31 नए कॉलेज खोले गए, जिसमें से चार कॉलेजों की सौगात जिला पलवल को भी मिली। उन्होंने कॉलेज के निर्माण के लिए अपने कोष से 21 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।

पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव और खेल राज्य मंत्री श्री संजय सिंह ने कहा कि इस कॉलेज से इस क्षेत्र की बेटियों को आगे बढऩे में बहुत मदद मिलेगी। समिति व समाज के लोगों का कालेज के निर्माण का फैसला सराहनीय कदम है। प्रदेश सरकार ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए और बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र मे आगे लाने के लिए जहाँ कालेजों की संख्या बढ़ा रही है, वहीं नए-नए कोर्स व सीटों में भी बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने अपने कोष से कॉलेज के निर्माण में सहयोग हेतु 31 लाख रुपए देने की घोषणा की।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह, विधायक श्री दीपक मंगला, श्री जगदीश नायर, श्री प्रवीन डागर, उपायुक्त डा. हरीश वशिष्ठ, श्री सीताराम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ हरेन्द्र पाल राणा व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

*हर घर तिरंगा मुहिम के तहत नागरिक अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर लगाएं तिरंगा – मुख्यमंत्री*

*विकसित राष्ट्र बनाने में प्रत्येक हरियाणावासी बढ़-चढ़ कर दे रहा है अपना योगदान – मुख्यमंत्री*

*नायब सिंह सैनी ने कालका मंडी से तिरंगा यात्रा को किया रवाना*

*नई दिल्ली, 12 अगस्त-* हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि तिरंगा हमारी शान है, जान है और इसका सम्मान बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई हर घर तिरंगा मुहिम में भागीदारी करते हुए अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाएं और देश के लिए मर-मिटने वाले रणबांकुरों द्वारा देखे गए नए भारत के सपने को साकार करने में अपना योगदान दें।

श्री नायब सिंह सैनी आज जिला पंचकूला के कालका में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने भारत माता की जय के उदघोषों के साथ तिरंगा यात्रा को रवाना किया। देशभक्ति से ओतप्रोत यह यात्रा कालका मंडी से शुरू होकर श्री काली माता मंदिर, कालका में सम्पन्न हुई। इससे पहले मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक श्री काली माता मंदिर कालका में माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में भी शीश नवाकर आशीर्वाद लिया।

श्री काली माता मंदिर से कालका मंडी कार्यक्रम स्थल तक स्थानीय लोगों और बच्चों ने मुख्यमंत्री का फूलों से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी सहर्ष लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

*स्वतंत्रता दिवस क्रांतिकारियों और वीर शहीदों को स्मरण करने का दिन*

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हम सबके लिए गौरव की बात है कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह दिन उन क्रांतिकारियों और वीर शहीदों को स्मरण करने का दिन है, जिन्होंने हमारी भारत मां की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से हर घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया है ताकि हम देश को आजादी दिलवाने वाले असंख्य वीरों की शहादत को याद कर सकें।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भारत को वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है और इसे पूरा करने में 140 करोड़ देशवासी अपनी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा भी प्रधानमंत्री के इस संकल्प को पूरा करने में पीछे नहीं है और प्रदेश का एक-एक नागरिक इस मुहिम में बढ़-चढ़ कर अपना योगदान दे रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हर वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू की है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए उन्होंने ‘एक पेड़ मां’ के नाम अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वे जन्मदिन, वर्षगांठ या परिवार में अन्य खुशी के मौकों पर कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं और उनका संरक्षण भी करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश की प्राचीन योग शैली को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलवाई।

इस मौके पर पूर्व विधायिका श्रीमती लतिका शर्मा, वरिष्ठ नेत्री श्रीमती बंतो कटारिया, उपायुक्त डाॅ. यश गर्ग, पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक, एसडीएम कालका लक्षित सरीन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
—-

ZEA

Comments are closed.