दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का भजपा पर जबरदस्त हमला

भारी संख्या में सिक्ख व पंजाबी समुदाय के लोगों के साथ महिलाओं, युवकों, ग्रामीणों व पूर्वाचंलवासियों ने भी भाग लिया।

केन्द्र की भाजपा सरकार व दिल्ली के सांसदों के खिलाफ दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जवाब दो-हिसाब दो के नारा के साथ भजपा को गहरा । भारी संख्या में सिक्ख व पंजाबी समुदाय की मौजूदगी चौकाने वाली थी

दिल्ली में कॉंग्रेस सरदारों भाजपा पर जबरदस्त हमला

MPNN-NEWS

नई दिल्ली – केन्द्र की भाजपा सरकार व दिल्ली के सांसदों के खिलाफ दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अरविन्दर सिंह लवली ने जवाब दो-हिसाब दो अभियान के तहत पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के तिलक नगर में आयोजित प्रतिज्ञा रैली में शामिल हजारों लोगों की मौजूदगी में भाजपा पर जबरदस्त हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली की जनता भाजपा सांसदों, विधायकों व पार्षदों की जनहित के मुद्दो की उपेक्षा से इतनी उब चुकी है कि मौका मिलते ही उन्हें उखाड़ फैकेगी। उनके साथ पूर्व अध्यक्ष श्री सुभाष चौपड़ा भी मौजूद थे। रैली का आयोजन पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक श्री मुकेश शर्मा के सानिध्य में हुआ व जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्री धर्मपाल चंदेला कर रहे थे।

ज्ञातव्य है, लगभग 35 वर्ष के बाद पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में कांग्रेस की इतनी बड़ी ऐतिहासिक सभा हुई है, जिसमें भारी संख्या में सिक्ख व पंजाबी समुदाय के लोगों के साथ महिलाओं, युवकों, ग्रामीणों व पूर्वाचंलवासियों ने भी भाग लिया। उत्साह व जोश से भरे हुए लोग ‘‘जय कांग्रेस – विजय कांग्रेस’’, ‘‘कांग्रेस को लाऐंगे – दिल्ली को बचाऐंगे’’, ‘‘भाजपा हराओ-दिल्ली बचाओ’’, ‘‘नफरत नही मौहब्बत चाहिए-अब देश को राहुल गांधी चाहिए’’ आदि नारे लगा रहे थे।

रैली को श्री लवली, श्री चौपड़ा के अलावा पूर्व सांसद रमेश कुमार, वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक राजकुमार चौहान, मंगत राम सिंघल, डा0 नरेन्द्र नाथ, सर्वश्री मुकेश शर्मा, जय किशन, मालाराम गंगवाल, रमेश लांबा, कंवल सिंह यादव, सुमेश शौकीन, नसीब सिंह, सुरेंदेर कुमार, हरी शंकर गुप्ता, वीर सिंह धींगान, विजय लोचव, के अलावा कांग्रेस वर्किंग कमेटी की सदस्य अल्का लांबा, अ0भा0क0कमेटी की सचिव अमृता धवन, निगम पार्षद नाजिया दानिश, अमित मलिक, जितेन्द्र कोचर, चतर सिंह, जगप्रवेश कुमार, जिला अध्यक्ष आदेश भारद्वाज, दीपक अरोड़ा, जे.पी. पंवार, साहिल सचदेवा, रणविजय सिंह, जयकरण चौधरी, राजीव शर्मा, सतपाल सेठी,  कमलकांत शर्मा, हरीश लांबा, पी.एस. बावा, अमन सूदन, नीरज जुनेजा, कुलजीत सिंह, अब्दुल वहीद एडवोेट सुनील कुमार, मीना शर्मा, केपी सिंह, रविन्द्र त्रिपाठी विनोद सोनकर आदि ने भी संबोधित किया।

दिल्ली कैंट, क्रिबी प्लेस पर सैंकड़ों उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 1 बजे से ही तिरंगे झंडे हाथ में लेकर श्री अरविन्दर सिंह लवली, श्री सुभाष चौपड़ा, श्री मुकेश शर्मा व अन्य कांग्रेस नेताओं के स्वागत में खड़े थे। सैंकड़ो गाडियों के काफिले में यहां से निकलने के बाद सागरपुर, जनकपुरी डी ब्लाक पर द्वारका विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। उसके बाद जनकपुरी व उतम नगर विधानसभा के भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जनकपुरी सी-1 तथा द्वारका विधानसभा के कार्यकर्ता ने डाबरी मोड़ पर मोर्चा संभाले हुए थे। भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच जैसे ही ये जूलूस जनकपुरी भारती कॉलेज से होता हुआ जेल रोड़ पर पहुॅचा, सड़क के दोनो ओर भारी संख्या की संख्या में स्थानीय नागरिकों ने कांग्रेस नेताओं को फूल मालाओं से लाद दिया।

जेल रोड़ पर भारी संख्या में सिक्ख व पंजाबी समुदाय की मौजूदगी चौकाने वाली थी, आम लोगों में श्री अरविन्दर सिंह लवली के अध्यक्ष बनने के बाद अभूतपूर्व जोश देखा गया। जहां सिक्ख समुदाय के लोगों ने श्री लवली, श्री चौपड़ा व श्री मुकेश शर्मा को सरोपा देकर सम्मानित भी किया, वहीं जेल रोड़ पर स्थित प्राचीन संतोषी माता मंदिर के सामने मंदिर की कमेटी व भारी संख्या में लोगों ने कांग्रेस नेताओं का स्वागत किया और उन्हें धार्मिक ग्रंथ व गदा भी भेट किया। पूरे जेल रोड़ पर ‘‘बोले सो निहाल सत श्री अकाल’’ और ‘‘जय माता दी’’ का उदघोष हो रहा था।

तिलक नगर चौक पर मौजूद सैंकड़ों उत्साहित कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं का ढ़ोल नगाड़ों के बीच इतना जबरदस्त स्वागत किया कि उन्हें रैली स्थल तक पहुॅचने के लिए काफी समय लगा, जिसके चलते जेल रोड़, नजफगढ़ रोड़ व राजा गार्डन तक ट्रेफिक जाम हो गया। बड़ी मेहनत मशक्कत के बाद पुलिस ने इस जाम को खुलवाया। ज्ञातव्य है कि भारत-न्यूजीलैंड मैच व त्यौहारों के चलते भी इतनी हजारों लोगों की मौजूदगी ने कांग्रेस नेताओं के जोश को बढ़ा दिया है। प्रतिज्ञा रैली में 10 हजार से भी अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं व आम जनता की मौजूदगी से गदगद श्री अरविन्दर सिंह लवली ने  भाजपा पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली के जांबाज कांग्रेस कार्यकर्ताओं व आम जनता ने यह निर्णय ले लिया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा को हराऐंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता कांग्रेस के 15 साल के शानदार शासनकाल को याद कर रही है और अब जनता विकास चाहती है, नफरत की राजनीति व भाई को भाई से लड़ाने की नीति को अब दिल्ली सहन नही करेगी। उन्होंने कहा कि  15 साल से दिल्ली नगर निगम में भाजपा का शासन था और आज आम आदमी पार्टी का है लेकिन नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार ने दिल्ली वालों की जेब काटी है। उन्होंने आंकडो का हवाला देते हुए कहा कि 5080 करोड़ रुपये दिल्ली के दुकानदारों से कन्वर्जन चार्ज व पार्किंग चार्ज के रुप में वसूल किया गया है, इसमें 623.48 करोड़ रुपये वेस्ट जोन व 77.08 करोड़ रुपये नजफगढ़ जोन से वसूला गया है। परंतु इसके बदले में दिल्ली नगर निगम ने कोई काम नही किया। आज पार्किंग की समस्या दिल्ली में सबसे ज्यादा है जिसके लिए सीधे तौर पर भाजपा जिम्मेदार है। उन्होंने भाजपा सांसदों की चुप्पी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आज सभी नेता केवल दिल्ली के लोगों को कैसे लूटा जाऐ, इस पर ध्यान दे रहे है। श्री लवली ने रेहड़ी पटरी, खोमचे वालों के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि आज 8 लाख से भी अधिक लोग भ्रष्टाचार से उब चुके है। कांग्रेस इन लोगों की लड़ाई लड़ेगी।

श्री लवली ने कहा कि यदि कांग्रेस सरकार ने दिल्ली में सीलिंग के समय प्रोटेक्शन एक्ट 2006 में पास न किया होता तो आज 30 लाख से ज्यादा दुकानदार बेरोजगार हो जाते। उन्होंने याद दिलाया कि दिल्ली के लोेगों को राहत पहुॅचाने के लिए 2000 से ज्यादा सड़कों को कांग्रेस ने व्यवसायिक या मिक्स लैंड यूज सड़के घोषित की लेकिन शर्तो के मुताबिक मौजूदा सरकारों द्वारा आज तक वहां पर सुविधाऐं उपलब्ध नही कराई गई। इतना ही नही उन्होंने यह भी कहा कि 2012 में कांग्रेस सरकार ने 70 प्रतिशत से अधिक औद्योगिक ईकाईयों से अधिक क्षेत्रांे औद्योगिक क्षेत्र घोषित किया था जिनमें आज कोई पुर्नविकास कार्य नही हुए।  श्री सुभाष चौपड़ा व श्री लवली ने चेतावनी देते हुए कहा कि एक बार फिर दिल्ली में सीलिंग की तलवार लटक रही है, लेकिन सरकार का इस पर कोई ध्यान नही है। उन्होंने गांव की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि आज शहरीकृत व ग्रामीण गांव की हालत भी बद से बदतर हो गई है।

श्री सुभाष चौपड़ा ने प्रदेश कांग्रेस के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि पार्टी सकारात्मक राजनीति में विश्वास रखती है और हम सरकारों को चेतावनी देने आऐ है कि वो समय रहते दिल्ली की समस्याओं का समाधान करें, वरना कांग्रेस को सड़कों पर आना पड़ेगा।

श्री मुकेश शर्मा ने कहा कि आज दिल्ली में लोग प्रदूषण को लेकर त्राहि-त्राहि कर रहे है, वहीं दूसरी ओर केन्द्र व दिल्ली सरकार के अधिकारी प्रदूषण कम करने के नाम पर व्यापारियों, दुकानदारों व छोटे-छोटे काम धंधे करने वालो व फैक्टरी वालों से अवैध वसूली करने में व्यस्त है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में आज बिना रिश्वत दिए आप अपने घर की मरम्मत भी नही कर सकते। उन्होंने भाजपा सहित चुने हुए नुमाईदों पर आरोप लगाते हुए कहा कि इनकी क्षत्र छायां में संगठित रुप से दिल्ली मे लैंटर माफिया काम कर रहा है। श्री शर्मा ने लोगों से आव्हान किया कि वो इस भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़कों पर आऐं, कांगेस के नेता व कार्यकर्ता उनकी अगुवाई करेंगे। श्री शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं, नेताओं व पश्चिमी दिल्ली की जनता का आभार भी व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.