क्राइस्ट अकादमी में भव्य हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन

 समारोह में बच्चों के द्वारा प्रभु वंदना, राधा कृष्ण को समर्पित गीत "तुम प्रेम हो, तुम प्रीत हो..।", छात्रों की स्वरचित हास्यात्मक एवं प्रेरणादायी कविता का पाठ, वाद्ययंत्रों पर विविध पौराणिक गीतों से लेकर वर्तमान गीतों पर मंत्रमुग्ध करने वाली धुनों को प्रस्तुत किया गया ।

शेखर अस्तित्व ने अपने मंतव्य में बच्चों को स्वरचित गीत सुनाया तथा अपने जीवन के उतर-चढ़ाव और एक सफल गीतकार बनने तक के अनुभवों को साझा भी किया। छात्रों को शिक्षा के साथ अपने हुनर को परखने और उसे निरंतर मांजने की प्रेरणा भी दी। “`

क्राइस्ट अकादमी में मनाया गया भव्य हिन्दी दिवस समारोह

MPNN NEWS

शनिवार 21 सितम्बर, 2024 को क्राईस्ट अकादमी स्कूल एंड जूनियर कॉलेज, कोपरखैरन, नवी मुंबई में हिन्दी दिवस का भव्य समारोह मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक फादर जैसन, प्रधानाचार्य फादर जिंटो पॉल और समन्वयक शीज़ा वर्गिश, भानुदास अवसरमोल, क्रिस्टी जोशेफ सहित मुख्य अतिथि मशहूर हिंदी गीतकार शेखर अस्तित्व उपस्थित थे। इस अवसर पर शेखर अस्तित्व ने अपने मंतव्य में बच्चों को स्वरचित गीत सुनाया तथा अपने जीवन के उतर-चढ़ाव और एक सफल गीतकार बनने तक के अनुभवों को साझा भी किया। छात्रों को शिक्षा के साथ अपने हुनर को परखने और उसे निरंतर मांजने की प्रेरणा भी दी।
     समारोह में बच्चों के द्वारा प्रभु वंदना, राधा कृष्ण को समर्पित गीत “तुम प्रेम हो, तुम प्रीत हो..।”, छात्रों की स्वरचित हास्यात्मक एवं प्रेरणादायी कविता का पाठ, वाद्ययंत्रों पर विविध पौराणिक गीतों से लेकर वर्तमान गीतों पर मंत्रमुग्ध करने वाली धुनों को प्रस्तुत किया गया । अतिथि शेखर अस्तित्व जी के अनेक गानों पर अद्भुत प्रस्तुति ने उपस्थित बच्चों और अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. पूजा अलापुरिया, हिंदी शिक्षिकाएँ दीपाली गुंड, कांचन जयसवाल, सोनी मिश्रा, छाया गुप्ता और नम्रता निकम की उपस्थिति उल्लेखनीय है।
Addsaudi01
ZEA
Leave A Reply

Your email address will not be published.