दिल्ली सरकार अपने राजस्व विभाग पर नाराज़

*राजस्व मंत्री ने प्रधान सचिव(राजस्व) को सख़्त शब्दों में दिए निर्देश- सप्ताह भर के भीतर सिविल डिफ़ेंस वालंटियरों का वेतन हो जारी*

*राजस्व मंत्री ने प्रधान सचिव(राजस्व) को सख़्त शब्दों में दिए निर्देश- सप्ताह भर के भीतर सिविल डिफ़ेंस वालंटियरों का वेतन हो जारी*

 दिल्ली सरकार अपने राजस्व विभाग पर नाराज़
*राजस्व मंत्री ने प्रधान सचिव(राजस्व) को सख़्त शब्दों में दिए निर्देश- सप्ताह भर के भीतर सिविल डिफ़ेंस वालंटियरों का वेतन हो जारी*
*वित्त विभाग से समन्वय कर सिविल डिफ़ेंस वालंटियरों का वेतन तुरंत जारी करें राजस्व विभाग-राजस्व मंत्री आतिशी*
MPNN-NEWS
नई दिल्ली – सिविल डिफ़ेंस वालंटियरों को विभाग द्वारा कई महीनों से वेतन न मिलने पर राजस्व मंत्री आतिशी ने नाराज़गी जताई है।राजस्व मंत्री आतिशी ने विभाग द्वारा पिछले कुछ महीनों से सिविल डिफ़ेंस वालंटियर वेतन न देने के मामले में संज्ञान लेते हुए प्रधान राजस्व सचिव को एक सप्ताह के सभी सिविल डिफ़ेंस वालंटियर का वेतन जारी करने के निर्देश दिए है।
प्रधान सचिव (राजस्व) को दिए आदेश में, राजस्व मंत्री आतिशी ने सिविल डिफ़ेंस वालंटियरों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए विभाग को वित्त विभाग के साथ तुरंत समन्वय करने की बात कही है। उन्होंने कहा, “मेरे संज्ञान में आया है कि सिविल डिफ़ेंस वालंटियर विभिन्न सरकारी विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, इसके बावजूद उन्हें पिछले कई महीनों से अपना वेतन नहीं मिला है। यह स्थिति चौंकाने वाली है, और इस पर तुरंत ध्यान दिया जाना चाहिए।”
राजस्व मंत्री ने आगे कहा कि कोरोना के दौरान सिविल डिफ़ेंस वालंटियर द्वारा निभाई गई भूमिका असाधारण थी। तब उन्होंने लाखों दिल्लीवालों की मदद की। उन्होंने लोगों को संगठित करने और जरूरतमंद लोगों तक राहत सेवाएं पहुंचाने में सरकार का समर्थन किया है। उनका समर्पण और प्रतिबद्धता सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि हाल ही में दिल्ली में जब बाढ़ आई तो उस दौरान भी सिविल डिफेंस वालंटियरों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही। सिविल डिफ़ेंस वालंटियरो ने हर राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों तक राहत सामग्री पहुँचाने और उनके लिए सुविधाओं की व्यवस्था करने का काम किया। ऐसे में ऑन ड्यूटी रहने के बाद भी इनका वेतन जारी नहीं करना सही नहीं है। प्रधान राजस्व सचिव इसपर तुरंत संज्ञान ले और वित्त विभाग से समन्वय कर 7 दिन के भीतर सभी सिविल डिफ़ेंस वालंटियर का वेतन जारी करें।
Leave A Reply

Your email address will not be published.