दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने लिया अहम फैसला Government took important decision to promote tourism in Delhi

*एयरोसिटी में 24 घंटे खुले रहेंगे रेस्टोरेंट-फ़ूड आउटलेट्स, प्रस्ताव को सीएम आतिशी ने दी मंजूरी। *Delhi government’s decision expected to increase revenue

गुरुग्राम में भी राजस्व बढ़ाने के लिए रेस्तरां को अतिरिक्त चार्ज के बदले देर तक खुला रखने की अनुमति, दिल्ली सरकार के इस निर्णय से राजस्व में होगी वृद्धि

दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एरोसिटी में रेस्टोरेंट्स और फ़ूड आउटलेट्स को 24 घंटे संचालन की अनुमति
*एयरोसिटी में 24 घंटे खुले रहेंगे रेस्टोरेंट-फ़ूड आउटलेट्स, प्रस्ताव को सीएम आतिशी ने दी मंजूरी
*दिल्ली सरकार के इस निर्णय से राजस्व में होगी वृद्धि
*गुरुग्राम में भी राजस्व बढ़ाने के लिए रेस्तरां को अतिरिक्त चार्ज के बदले देर तक खुला रखने की अनुमति

 

30 अक्टूबर, नई दिल्लीदिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एरोसिटी में फ़ूड आउटलेट्स और रेस्टोरेंट्स को 24 घंटे संचालन की अनुमति दी जाएगी। अब दिल्ली एयरपोर्ट के पास एयरोसिटी में रेस्टोरेंट-फ़ूड आउटलेट्स 24 घंटे खुले रहेंगे। प्रस्ताव को सीएम आतिशी से मंजूरी मिल गई है।
यह कदम दिल्ली के राजस्व को बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है। वर्तमान में, दिल्ली, एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। ऐसे में यहाँ राजस्व बढ़ाने की बहुत सी संभावनाएं है और इस निर्णय के बाद लाइसेंस फीस के ज़रिये राजस्व में वृद्धि देखने को मिलेगी।
इस बाबत प्रस्ताव दिया गया था कि दिल्ली एयरपोर्ट के पास एरोसिटी में स्थित फ़ूड आउटलेट्स और रेस्टोरेंट को 24 घंटे खुला रखने की अनुमति दी जाए, जिससे सरकार का राजस्व बढ़ सके।
बता दे कि, गुरुग्राम में रेस्तरां को अतिरिक्त शुल्क के बदले देर तक खुला रखने की अनुमति है, जिससे वहां का राजस्व बढ़ता है। साथ ही एयरोसिटी में मौजूदा कुछ 4-स्टार और उससे ऊपर के होटल पहले से ही 24 घंटे खुले रहते हैं।
इसी तर्ज पर राजस्व बढ़ाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट स्थित एयरोसिटी में फ़ूड आउटलेट्स -रेस्टोरेंट्स को 24 घंटे खुला रखने की तैयारी चल रही है। एरोसिटी क्षेत्र में स्थित रेस्टोरेंट्स को 24 घंटे खुला रखने और 24×7 संचालन से न केवल पर्यटकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी, बल्कि सरकार के राजस्व में भी वृद्धि होगी। ऐसे में एरोसिटी के रेस्टोरेंट्स को 24 घंटे खुला रखने की अनुमति दी जाए, इस प्रस्ताव की सीएम आतिशी से मंजूरी मिल गई है।
*Restaurants and food outlets in Aerocity will remain open 24 hours; CM Atishi approves
*Delhi government’s decision expected to increase revenue
*Gurugram restaurants are also allowed extended hours for additional revenue through extra charges
NEW DELHI:In a concerted effort to elevate tourism, Delhi Government has granted approval for the round-the-clock operation of restaurants and food outlets in Aerocity, a prominent hospitality hub near the Delhi Airport. Chief Minister Atishi has given her approval, paving the way for these establishments to remain open 24 hours a day.
This move aims to increase Delhi’s revenue. As a major tourist destination, Delhi has immense potential for revenue growth, and with this decision, an increase in revenue through licensing fees is expected.
The proposal was made to allow food outlets and restaurants in Aerocity, near Delhi Airport, to operate 24×7, with the goal of enhancing government revenue.
Notably, restaurants in Gurugram are already allowed extended hours in exchange for extra fees, which has contributed to revenue growth there. Some 4-star and higher-rated hotels in Aerocity already operate 24 hours a day.
Following this model, the Delhi government is preparing to allow 24×7 operations for restaurants and food outlets in Aerocity, which will not only provide better services to tourists but also boost the government’s revenue. Chief Minister Atishi has approved this proposal to allow Aerocity restaurants to operate 24 hours a day.
ZEA
Leave A Reply

Your email address will not be published.