हर शाख पर उल्लू बैठा है अंजाम गुलिस्तां क्या होगा

70 वर्षों से जो लोग सत्ता पाने के लिये साम दण्ड भेद की नीति अपना रहे थे आज वह सत्ता पर विराजमान शासक बने बैठे हैं।

पूरी जवानी मौज मस्ती में व्यातीत रहे थे, उम्र ढलते ही कमज़ोरी जहां हावी हो गई, वही वह दरवाज़े पर मांगने वाले अब गालियां भी दे रहे हैं और फटकार भी रहे हैं

रेखा गुप्ता सरकार ने जंगपुरा में मद्रासी कैंप जेजे क्लस्टर को उजाड़कर छोटी राजनीति कर रही है, झुग्गी न उजाड़ने की मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद झुग्गियों को उजाड़ा जाना अमानवीय कार्यवाही है- देवेन्द्र यादव

एस. ज़ेड. मलिक

दिल्ली की जनता का मक़सद पूरा हो गया, आधी रोटी खायेंगे भाजपा को बुलाएंगे, यह दिल्ली की जनता कहती थी, वहीं भाजपा के सांसद से  पदोन्नति करा कर विधायक बनाया गया दिल्ली के पूर्व केंद्रीय मंत्री साहब सिंह वर्मा के बेटे जिसने आपने बाप के नाम को पूरा मिट्टी में मिला दिया, उसका नाम लेना पाप होगा, गंदा इंसान अपनी प्रेसकांफ्रेन्स में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुये कह रहा था, दिल्ली वासियों यह रोहगनियाँ मुसलमान तुम्हारी माँ बहनों को तुम्हारे घरों से उठा कर ले जायेंगे रेप करेंगे, और तुम्हारे घरों पर फेंक देंगे, पुलिस देखती रहेगी, तुम लोग हाँथ मलते रहोगे। अहाहींबाग को पाकिस्तान नहीं बनने दूंगा।

नई दिल्ली, 2 जून, 2025 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि यह अत्यंत दुखद है कि रविवार को डीडीए द्वारा जंगपुरा में “मद्रासी शिविर“ के 370 परिवारों को बिना कोई वैकल्पिक आवास दिए उन्हें उजाड़ कर बेघर कर दिया और भाजपा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता यह कह कर कि किसी झुग्गी को उजाड़ा नही जाएगा गरीब झुग्गीवालों के साथ औछी राजनीति का खेल खेल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कुछ चयनित चुनिंदा 215 परिवारों को नरेला में वैकल्पिक व्यवस्था करके अपनी पीठ थपथपा रही है जबकि 155 परिवारों को बेसहारा और बेघर करना तय नीति के खिलाफ है जबकि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने यह निर्देश दिया है कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था के किसी झुग्गी को उजाड़ा नही जाएगा।

Addsaudi01

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि रेखा गुप्ता सरकार की पहली प्राथमिकता विस्थापित परिवारों को बुनियादी मानवीय विचारों को दिखाए बिना सड़कों पर छोड़ने के बजाय वैकल्पिक आवास देकर विस्थापित परिवारों को फिर से शुरू करना चाहिए।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए अपने घोषणा में वादा किया था कि “भाजपा प्रधानमंत्री आवास योजना पीएमश्री के तहत जे.जे. कलस्टर निवासियों के जीवन में सार्थक बदलाव लाएगी, ताकि उनका कल्याण और पूर्ण विकास हो सके। उन्होंने कहा था कि कालकाजी और अशोक विहार जैसे क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की तरह के अतिरिक्त 3.5 लाख पक्के घर लोगों को देंगे। लेकिन मद्रासी कैंप में सरकार द्वारा किए अमानवीय कार्यवाही के बाद रेखा गुप्ता सरकार का गरीब विरोधी चेहरा उजागर हो गया है।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि जंगपुरा के पास यह कॉलोनी 60 से अधिक वर्षों से मौजूद थी, लेकिन भाजपा सरकार ने उस पर बुलडोजर चलाकर अव्यवहारिक और अमानवीय काम किया है, जिसके द्वारा गरीब जेजे क्लस्टर निवासियों को बर्बाद करके उनकी आजीविका तक को छीन लिया है और इनके बच्चों की शिक्षा भी इसके बाद प्रभावित होगी। उन्होंने कहा कि नरेला में जिन आवंटित फ्लैटों को गरीब लोगों को दिया है वहां बिजली और पानी के कनेक्शन का कोई प्रावधान नही है और यहां तक पहुँचने के लिए उचित परिवहन कनेक्टिविटी तक उपलब्ध नही है।

श्री देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस सरकार ने फैसला किया था कि वैकल्पिक आवास दिए बिना किसी भी जेजे क्लस्टर को ध्वस्त नहीं किया जाएगा और शीला दीक्षित सरकार ने क्षेत्र के जेजे क्लस्टर निवासियों को फिर से बसाने के लिए कालकाजी में जहां झुग्गी वहीं विकास के तहत फ्लैट्स के निर्माण की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि रेखा गुप्ता सरकार जेजे क्लस्टर्स को ध्वस्त करने और रेहड़ी पटरी वालों को उखाड़ने के लिए इनकी बर्बादी के लिए आगे बढ़कर काम कर रही है। जब से बीजेपी 100 दिनों पहले सत्ता में आई है अपनी गरीब-विरोधी मानसिकता को उजागर करके अब तक, सैकड़ों परिवारों को दिल्ली से बाहर कर दिया गया है, हालांकि ये गरीब लोग दिल्ली के विकास में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

ZEA
Leave A Reply

Your email address will not be published.