दिल्ली कांग्रेस का ज़मीनी स्तर पर अभियान तेज़ – राजरन्द्रनगर हादसे के शिकार मृतकों के आत्माकी शांति के लिये 14 जिलों मर कैंडल मार्च, और परिवार को एक एक करोड़ रुपये की सरकार से मुआवजे की माग।

14 जिलों मर कैंडल मार्च, और परिवार को एक एक करोड़ रुपये की सरकार से मुआवजे की माग।

दिल्ली कांग्रेस का ज़मीनी स्तर पर अभियान तेज़ – राजरन्द्रनगर हादसे के शिकार मृतकों के परिवार को एक एक करोड़ रुपये की सरकार से मुआवजे की माग।

दिल्ली कांग्रेस का ज़मीनी स्तर पर अभियान तेज़ – राजरन्द्रनगर हादसे के शिकार मृतकों के आत्माकी शांति के लिये 14 जिलों मर कैंडल मार्च, 

प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए चल रही जिला कार्यकारिणी की बैठकों की कड़ी में आज किराड़ी जिला की बैठक को संबोधित किया।

MPNN – AINA INDIA

Addsaudi01

नई दिल्ली, 29 जुलाई, 2024 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में ओल्ड राजेन्द्र नगर क्षेत्र में यूपीएससी की पढ़ाई कर रहे 3 छात्रों की बेसमेंट में पानी भरने और पटेल नगर में करंट लगने के कारण मरने वाले छात्र की आत्मा की शांति और उन्हें न्याय दिलाने की मांग को लेकर सभी 14 जिला कांग्रेस कमेटियों ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला। श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि मृतक छात्रों के परिवारजनों को एक-एक करोड़ का मुआवजा दिया जाऐ।

श्री यादव ने कहा कि राजधानी दिल्ली में प्रतिदिन प्रशासनिक निष्क्रियता के चलते हो रहे हादसों की अपराधिक लापरवाही के लिए जिम्मेदारी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करके उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए। श्री यादव ने कहा कि बच्चों की मौत की जिम्मेदारी लेते हुए दिल्ली की मंत्री आतिशी और दिल्ली नगर निगम की मेयर को तुरंत प्रभाव से इस्तीफा देना चाहिए।

 -वहीं दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और हर घर कांग्रेस का झंडा लगाकर अपनी पहचान बताने के लिए चलाए जा रहे अभियान सभी जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी बैठकों के द्वारा चलाया जा रहा है। इसी बाबत में जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक श्री सुरेन्द्र कुमार ने किराड़ी जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया।

 जिसमे बैठक को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम सत्तासीन आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार की आंच अब छात्रों के भविष्य पर पड़ने लगी है जिसका जीता जागता उदाहरण पटेल नगर और राजेन्द्र नगर में यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्रों की मौत है।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव के अलावा कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन पूर्व विधायक श्री अनिल भारद्वाज, पूर्व विधायक डा0 बिजेन्द्र सिंह, अ0भा0क0कमेटी के सचिव रोहित चौधरी, निगम पार्षद मंदीप शौकीन, जिला आर्ब्जवर तस्वीर सोलंकी और जे.पीपंवार, डा0 नरेश कुमार, पूर्व पार्षद ईश्वर सिंह, पृथ्वी सिंह राठौड़, अनूप शौकीन, नरेश लाकड़ा, महिला जिला अध्यक्ष मीनू वर्मा, गीता मोहर सहित सभी ब्लाक अध्यक्ष, जिला व ब्लाक पदाधिकारी, अग्रिम संगठनों, सेल एवं विभागों के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

वहीं ओल्ड राजेन्द्र नगर क्षेत्र में यूपीएससी की पढ़ाई कर रहे 3 छात्रों की बेसमेंट में पानी भरने और पटेल नगर में करंट लगने के कारण मरने वाले छात्र की आत्मा की शांति और उन्हें न्याय दिलाने की मांग को लेकर सभी 14 जिला कांग्रेस कमेटियों ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला। श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि मृतक छात्रों के परिवारजनों को एक-एक करोड़ का मुआवजा दिया जाऐ।

श्री यादव ने कहा कि राजधानी दिल्ली में प्रतिदिन प्रशासनिक निष्क्रियता के चलते हो रहे हादसों की अपराधिक लापरवाही के लिए जिम्मेदारी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करके उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए। श्री यादव ने कहा कि बच्चों की मौत की जिम्मेदारी लेते हुए दिल्ली की मंत्री आतिशी और दिल्ली नगर निगम की मेयर को तुरंत प्रभाव से इस्तीफा देना चाहिए।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल का कार्यकर्ता उसकी रीढ़ होता है। प्रत्येक लोकसभा, विधानसभा, निगम वार्ड में सिर्फ एक ही कार्यकर्ता चुनाव लड़ता है, अगर उसके पीछे हजारों कार्यकर्ता का समर्थन और कर्तव्यनिष्ठा न हो तो वह चुनाव जीत नही सकता। मैं किराड़ी जिला कार्यकारिणी की बैठक में मौजूद सभी कार्यकर्ताओ और क्षेत्रीय लोगों से अनुरोध करता हूॅ कि अपने जिला के सभी पांचों विधानसभा के सभी वार्डों के एकएक बूथ पर जाकर हमारे नेता जन नायक श्री राहुल गांधी जी द्वारा देश के लिए किए जा रहे सड़क से संसद तक संघर्ष, कांग्रेस की विचारधारा, आदर्श और सकारात्मक पहलू को लोगों को बताना है। उन्होंने कहा कि यह काम आपको आज से ही शुरू करना होगा।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि प्रत्येक बूथ तक 10-20 कांग्रेस कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करने के लिए हम जल्द ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की निगम वार्ड के अनुसार घोषणा करने जा रहे है, जिसमें प्रत्येक ब्लाक को दो मंडलम में विभाजित कर दिया गया है और एक मंडलम को अनेक सेक्टरों में बांटे जाने का काम चल रहा है और 5-7 बूथों का एक सेक्टर बनाने का काम चल रहा है। प्रदेश कांग्रेस जल्द ही सभी जिलों में 258 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को मंडलम और सेक्टर में विभाजित करके आपको संगठन को हर गली, मोहल्ले तक मजबूत करने के लिए स्ट्रक्चर देने जा रहे है। भविष्य में कांग्रेस पार्टी को उसके पहले वाली ऊँचाई पर पहुॅचाने को दायित्व हमारे साथसाथ आपका भी बराबर को होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल के बिना हम कुछ नही कर सकते, आप मजबूत होंगे तो पार्टी भी मजबूत बनेगी।

ZEA

Comments are closed.