शायद कांग्रेस थक गई इसलिये अब विपक्ष में रहने की सोंच रही है🤔🤔🤔

कांग्रेस पार्टी का संघर्ष लोगों के हक की लड़ाई लड़ रही है, सत्ता हासिल करने के लिए नही -अरविंदर सिंह लवली

भाजपा सांसदों ने झूठे वादों से दिल्ली की जनता को निराश किया-कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इनके दोहरे मापदंड की राजनीति का पर्दाफाश करना चाहिए-अरविन्दर सिंह लवली

क्या दिल्ली कांग्रेस हताश और निराश है – जो अधिकार की बात करती है सत्ता की नही🤔🤔 

 

कांग्रेस पार्टी का संघर्ष लोगों के हक की लड़ाई लड़ रही है, सत्ता हासिल करने के लिए नही -अरविंदर सिंह लवली

भाजपा सांसदों ने झूठे वादों से दिल्ली की जनता को निराश किया-कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इनके दोहरे मापदंड की राजनीति का पर्दाफाश करना चाहिए-अरविन्दर सिंह लवली


भाजपा सांसद जनता के सामने आने से घबरा रहे है और अपनी विफलताओं पर अपना मुॅह छिपाते फिर रहे है।-अरविन्दर सिंह लवली

MPNN-NEWS
नई दिल्ली – 23 जनवरी, 2024 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अरविंदर सिंह लवली ने आज उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के करावल नगर और बाबरपुर जिला कांग्रेस की एक विशाल बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा सांसदों की विफलता को उजागर करके आगामी लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पूरी तरह से तैयार रहने का आह्वान किया। भाजपा सांसदों ने पिछले चुनावो में जनता के जनादेश पर जीतने के बाद दिल्ली को पूरी तरह से अनदेखा कर दिया था।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री लवली के अलावा दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री डा0 नरेन्द्र नाथ, पूर्व विधायक चौ0 मतीन अहमद, हसन अहमद, कुंवर करण सिंह, वीर सिंह धींगान, भीष्म शर्मा, जिला अध्यक्ष चौ0 जुबैर अहमद और आदेश भारद्वाज, निगम पार्षद जरीफ, पूर्व निगम पार्षद ईश्वर बागड़ी, अली मेंहदी, जय करण चौधरी, एसपी सिंह, कैलाश जैन, लक्ष्मण रावत, अनुज आत्रेय, राजीव शर्मा, हाजी खुशनूद, नासिर जावेद, जितेन्द्र बघेल, पिं्रया जयंत, दीपक वशिष्ठ, राजीव कौशिक, प्रमोद जयंत, लोकेन्द्र चौधरी, सुषमा यादव, संदीप मिश्रा, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व क्षेत्रीय लोग भी मौजूद थे।

श्री लवली ने कहा कि यह संघर्ष का समय है और कांग्रेस की लड़ाई केवल सत्ता के लिए नहीं, बल्कि लोगों के हक की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि श्री राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा व्यक्तिगत, सत्ता और गौरव के लिए नहीं, बल्कि लोगों को न्याय और समानता दिलाने के लिए है, जिन्हें वर्तमान में सांप्रदायिक और धर्म के आधार पर विभाजित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद जनता के सामने आने से घबरा रहे है और अपनी विफलताओं पर अपना मुॅह छिपाते फिर रहे है।

श्री लवली ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा की कि वो घर-घर जाकर लोगों से अपील करें कि भाजपा सांसदों को चुनने की जो गलती का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है उसे न दोहराऐं, क्योंकि भाजपा सांसदों ने दिल्ली के लोगों की पूरी तरह उपेक्षा की है और दिल्ली की जनता के हम में काम करने की बजाय मदद व समर्थन की जरुरत के वक्त उन्हें असहाय छोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी, महंगाई, बेरोजगारी, बाढ़, वायु और जल प्रदूषण जैसे संकट के दौरान भाजपा सांसदों ने दिल्लीवासियों के प्रति पूरी तरह निष्क्रियता दिखाई, उसे हमें दिल्ली की जनता को पुनः बताना है। उन्होंने कहा कि राजधानी सबसे प्रदूषित शहर बन कर रह गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने 10 वर्षों के केन्द्र सरकार और 15 वर्षों के दिल्ली सरकार के कार्यकाल में जहां दिल्ली का चहुॅमुखी विकास किया था वहीं दिल्ली हरित, स्वच्छ और शुद्ध पर्यावरण में विश्व में बेहतर शहरों में शुमार था।

ZEA

Comments are closed.