डी.के.टी.एन.एम ट्रस्ट की ओर से 8वां पोंगल उत्सव।

भारत मे मात्र यही एक ऐसा त्योहार है जिसे अलग अलग राज्यों में अलग अलग नाम से एक ही दिन यानी 14 जनवरी को बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है,

भारत मे मात्र यही एक ऐसा त्योहार है जिसे अलग अलग राज्यों में अलग अलग नाम से एक ही दिन यानी 14 जनवरी को बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है,

डी.के.टी.एन.एम ट्रस्ट की ओर से 8वां पोंगल उत्सव।

MPNN-NEWS
 नई दिल्ली – पिछले दिनों पश्चमी दिल्ली के ख्याला जेजे कालोनी में दिल्ली ख्याला तमिल नर्पनी मन्द्रम ट्रस्ट की ओर से साक्षी द्वारा तमिल संस्कृति का एक रूप भारत नाट्यम प्रस्तूत बहुत ही धूम-धाम से 8वां पोंगल उत्सव मनाया गया।
 इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह कांग्रेस के स्थानीय नेतागण एवं स्थानीय विश्व हिंदुपरिषद और बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर स्थानीय स्कूली बच्चों ने कला प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें मुख्य फर्स्ट सेकंड और थर्ड पोजिशन पर आने वालों बच्चों को ट्रस्ट द्वारा मुख्य अतिथि के रूप आमंत्रित थफैंडर क्लब के अध्यक्ष एवं तमिल संगम के सचिव नटेसन मुनी एवं स्वामी द्वारा प्रमाणपत्र एवं इनाम वितरित वितरित कराया गया। 
इस अवसर पर स्थानीय दिल्ली प्रवासी तमिलवासी महिलाओं ने एक कुर्सी बैठक के खेल प्रयोगिता का आयोजन किया एवं मीठी खीर बना कर उपस्थित अतिथियों को खिलाया। 

इस अवसर पर ट्रस्ट के चेयरमैन में ने प्रेस को बताया कि यह त्योहार 14 जनवरी जिसे सकरात कहा जाता है, भारत मे मात्र यही एक ऐसा त्योहार है जिसे अलग अलग राज्यों में अलग अलग नाम से एक ही दिन यानी 14 जनवरी को बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है, साउथ के केरला में इसे ओणम के नाम से नमाया जाता है तो पंजाब में वैसाखी , बिहार में तिलस्करात, तो बंगाल में कुछ और नाम से मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि यह त्योहार धान की फसल काटने के बाद मनाया जाता है।  

इस अवसर पर ट्रस्ट के चेयरमैन टी. ईश्वरन रामकोम एवं ट्रस्ट के सचिव एन. मोहशनेश्वरम और अर्धनारी के अध्यक्ष ऐम राजू, उपाध्यक्ष अजय कुमार ने उत्सव की बेहतरीन व्यावस्था दे कर उत्सव में चारचांद लगा दिया एवं मंच का संचालन अमित कुमार ने किया।
  
ZEA

Comments are closed.