राहुल गांधी के 54वें जन्मदिन पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला संविधान की कॉपी भेंट की।
संविधान की रक्षा और सुरक्षा होगी तभी देश मजबूत होगा। देशवासियों के भविष्य की सुरक्षा के लिए संविधान को सुरक्षित रखना जरूरी है - देवेंद्र यादव
विदुड़ी के रक्षक, प्रधानमंत्री मोदी के चहिते, आरएसएस के पक्के कैडर श्री ॐ बिरला का सिंहासन किसके इशारे छीना गया और क्या अब ॐ बिरला जी को उपराष्ट्रपति बनाया जाएगा?
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला को उनके निवास पर संविधान की कॉपी भेंट की।

कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली के सातों सांसदां सहित 54 भाजपा सांसदों को भारतीय संविधान की कॉपियां भेंट की।
नई दिल्ली, 19 जून, 2024- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने आज जन नायक कहे जाने वाले राहुल गांधी के 54वें जन्मदिन को सार्थक सिद्ध करने के लिए पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला को उनके निवास स्थान पहुॅचकर संविधान की कॉपी भेंट की। इसके अलावा कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली के सातों सांसदों सहित भाजपा के 54 सांसदों को भारतीय संविधान की किताब भेंट की। इस मौके पर श्री देवेन्द्र यादव के साथ पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, विधानसभा चुनाव लड़े प्रत्याशी व वरिष्ठ नेता भी शामिल थे।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि संविधान की रक्षा करने के लिए देश की जनता भाजपा सांसदों को चुनकर संसद भेजा है ताकि दिल्ली सहित समस्त देशवासियों की अपेक्षा अनुसार संसद में संविधान की रक्षा कर सकें। उन्होंने कहा कि यदि संविधान की रक्षा और सुरक्षा होगी तभी देश मजबूत होगा। देशवासियों के भविष्य की सुरक्षा के लिए संविधान को सुरक्षित रखना जरूरी है। इसलिए केन्द्र सरकार संविधान के संरक्षण को बचाने के लिए अग्रसर होकर काम करें। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसदों को संविधान की कॉपी देने का एकमात्र उद्देश्य है कि वे मोदी सरकार भविष्य में संविधान के अंतर्गत सकारात्मक भूमिका का निर्वहन करके देशहित और जनहित में काम करें।
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा पिछले 10 वर्षों के शासन में मोदी सरकार ने भारतीय संविधान के उन नियमों और अनुच्छेदों में बदलाव किया जिन्हें देशहित, जनहित, अनूसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, आदिवासी, गरीब और पिछड़े लोगों की सुरक्षा के लिए बनाया गया था, जिनकी सुरक्षा के लिए हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी संविधान बचाओं की लड़ाई लड़ रहे है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रिय नेता श्री राहुल गांधी जी ने प्रत्येक चुनावी सभा में भाजपा के खिलाफ संविधान की कॉपी दिखाकर जनता को भाजपा नेताओं की भविष्य में सोच के बारे में बताया।
प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर अपने प्रिय नेता राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी।
राहुल जी के जन्मदिन पर सभी 280 ब्लाकों में वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत प्रत्येक ब्लाक में पौधे लगाए गए। -देवेन्द्र यादव


Comments are closed.