आप के सैकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल।

आप के कार्यालय से लेकर पदाधिकारियों तक का व्याव्हार आपके ज़मीनी कार्यकर्ताओं के साथ सही नहीं।

बुराड़ी और चॉदनी चौक विधानसभा से आम आदमी पार्टी और भाजपा सैंकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए, कांग्रेस का परिवार लगातार बढ़ता जा रहा है- देवेन्द्र यादव

बुराड़ी और चॉदनी चौक विधानसभा से आम आदमी पार्टी और भाजपा सैंकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए, कांग्रेस का परिवार लगातार बढ़ता जा रहा है- देवेन्द्र यादव

MPNN – न्यूज़
नई दिल्ली – प्रकृतिक का नियम है कि जब जब मैसम बढ़ने लगता है परिंदे अपना घर बदलने लगते हैं, वैसे ही जैसे जैसे चुनाव नजदीक आता है वैसे वैसे कार्यकर्ता भी पार्टियां बदलने लगते हैं, अब दिल्ली में चुनाव आने वाला है और कार्यकर्ताओं ने पार्टी बदलना आरम्भ कर दिया, जबकि पार्टी बदलने वाले कार्यकर्ता एक व्यापारी की तरह होते हैं, यह बात पार्टी चलाने वाले भली भांति जानते हैं बावजूद इसके राजनीतिक में किसी को कोई रोक नहीं है, जिस प्रकार से मोहब्बत में जंग में सब जाइज़ है। बहरहाल पिछले दिनों भाजपा छोड़कर आए बुराड़ी और चॉदनी चौक विधानसभा के सैंकड़ो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का हाँथ थाम लिया और शायेद इनमें से कुछ चुनाव से पहले और कुछ चुनाव के बाद में अपना पाल बदल लेंगे।

बहरहाल दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने आज प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में आम आदमी पार्टी और भाजपा छोड़कर आए बुराड़ी और चॉदनी चौक विधानसभा के सैंकड़ो कार्यकर्ता को पार्टी का पटका पहनाकर उन्हें कांग्रेस में शामिल कर लिया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव के साथ कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक श्री अनिल भारद्वाज, करावल नगर जिला अध्यक्ष श्री आदेश भारद्वाज, जिला अध्यक्ष मिर्जा जावेद अली, सोशल मीडिया चेयरमैन श्री राहुल शर्मा, बुराड़ी आरडब्लूए फेडरेशन के अध्यक्ष मंगेश त्यागी, निगम प्रत्याशी सुधीर पारचा मौजूद थे।

Addsaudi01

कांग्रेस में शामिल होने वालों में बुराड़ी विधानसभा से विनोद त्यागी, श्री एनडी सनवाल, श्री संजय सिंह चौहान, श्रीमती सावित्री देवी और चॉदनी चौक विधानसा के बीएलए, वार्ड अध्यक्ष श्री पदम सिंह सहित सैंकड़ो आम आदमी पार्टी और भाजपा के नेता और कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय में मौजूद थे।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि पिछले लंबे समय से कांग्रेस पाटी जो संघर्ष कर रही है, उसका नतीजा आना शुरु हो गया है। पिछले 15 दिनों से लगातार आम आदमी पार्टी, भाजपा, बीएसपी और क्षेत्रीय पार्टियों के नेता कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता श्री राहुल गांधी जी के संघर्ष, संविधान की रक्षा की लड़ाई और गरीबों, किसानों को न्याय दिलाने की लड़ाई से प्रेरित होकर कांग्रेस संगठन में शामिल हो रहे है। दिल्ली में कांग्रेस का परिवार लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में शामिल लोगों से कहा कि जब कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूत होगा तो कांग्रेस भी मजबूत होगी। एक विधानसभा में लोगां के शामिल होने का असर अन्य विधानसभाओं में भी पड़ता है। लोकसभा चुनाव में बढ़े वोट प्रतिशत के बाद लोगों में दिखे रुझान के बाद कांग्रेस लगातार मजबूत बन रही है।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस सभी को सम्मान देती है। कांग्रेस में शामिल होने वालो को मैं विश्वास दिलाता हूॅ कि उन्हें पार्टी में उचित स्थान दिया जाएगा। सभी एकजुटता के साथ कांग्रेस की नीतियों में विश्वास रखते हुए संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी को बूथ स्तर कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सब बराबर है और सबकी बराबर की जिम्मेदारी है कि वो संगठनात्मक स्वरुप को मजबूत बनाने के लिए काम करें।

ZEA
Leave A Reply

Your email address will not be published.