डीपीसी ने भ्र्ष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा और आप दोनों को घेरा।
10 वर्षों के शासन में दिल्ली सरकार का ऐसा कोई विभाग नहीं जो भ्रष्टाचार से अछूता रहा हो,
जब मुख्यमंत्री पद छोड़ने का फैसला उनका निजी था, तो शीश महल छोड़कर कहां रहेंगे यह भी उनका निजी मामला है,
इस्तीफे के बाद शीश महल और सुरक्षा व्यवस्था जैसी सरकारी प्रक्रिया को आम आदमी पार्टी अरविन्द केजरीवाल की महनता बनाकर पेश कर रही है।
देवेन्द्र यादव

MPNN NEWS
नई दिल्ली, 19 सितम्बर, 2024- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी के नेता हर झूठ और नियमित बात को बार-बार दोहराकर जनता से सहानूभूति लेने की शैली पर काम करते है। अब जब अरविन्द केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है तो सरकारी प्रक्रिया अनुसार शीशमहल और पूरी सुरक्षा भी छोड़ना पड़ेगा, इसमें संजय सिंह द्वारा प्रेस वार्ता करके घोषणा करना कि केजरीवाल घर और सुरक्षा छोड़ेगे और आम आदमी की तरह रहेंगे, यह पूरी तरह से गुमराह करने वाली बयानबाजी है, क्योंकि पूरे 10 साल अरविन्द केजरीवाल ने सरकारी घर और लाव लश्कर वाली सुरक्षा में वीआईपी बनकर रहे है। उन्होंने कहा कि और अब जब सुप्रीम कोर्ट द्वारा मिली शर्तां पर जमानत के बाद शक्तियां खत्म होते मुख्यमंत्री पद से नाटकीय रुप में इस्तीफा देकर दिल्लीवासियों से सहानुभूति लूटने का असफल प्रयास किया।


श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद अरविन्द केजरीवाल को औपचाकिताओं को पूरा करना होगा, इसको भी आम आदमी पार्टी इवेंट बनाकर आगामी विधानसभा चुनावों में राजनीति लाभ उठाने की कोशिश कर रहे है। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री पद छोड़ने का फैसला उनका निजी था, तो शीश महल छोड़कर कहां रहेंगे यह भी उनका निजी मामला है, इसमें आम आदमी पार्टी के सभी नेता अपने विचार रखकर क्या केजरीवाल के प्रति सहानूभूति दिखाना चाहते है, या जनता के बीच केजरीवाल की छवि सुधारना चाहते है, कि वो आम आदमी बनकर जनता के बीच रहेंगे।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद छोड़ने, शीशमहल छोड़ने, सुरक्षा छोड़ने का यह मतलब नही है कि 10 वर्षों में उनके नेतृत्व में किए गए भ्रष्टाचार और सरकारी विभागों के घोटालों से उनकी जिम्मेदारी छूट जाऐगी। शराब घोटाले की जांच चल रही है और जमानत मिलने वाली शर्तें आज भी लागू हैं, यदि उनके खिलाफ सबूत पेश हुए तो कोर्ट उन्हें फिर से हिरासत में लेने के आदेश कर सकता है।
श्री यादव ने कहा कि जनता अरविन्द केजरीवाल के असली चेहरे और उनके भ्रष्टाचार को अच्छी तरह जान चुकी है। उनके 10 वर्षों के शासन में दिल्ली सरकार का ऐसा कोई विभाग नहीं जो भ्रष्टाचार से अछूता रहा हो, फिर कैसे संजय सिंह कह रहे है कि वो समाज के बीच आम आदमी बन कर रहेंगे, क्या संजय सिंह यह नही जानते कि भ्रष्टाचारी का समाज में कोई स्थान नहीं होता। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का ही परिणाम था कि मानसून में हुई बारिश के जलभराव, करंट, राजेन्द्र नगर की बेसमेंट, नालों में डूबने से दिल्ली भर में लगभग 45 मासूम लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार और दिल्ली नगर निगम की गैर जिम्मेदारी और उपेक्षा के कारण सिविल सेवा के तीन होनहार उम्मीदवारों की जान चली गई, क्योंकि सरकारों ने नालों और सीवरों से गाद निकालने का काम सिर्फ दस्तावेजों में ही किया था।
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा यह वही केजरीवाल हैं जिन्होंने प्रतिज्ञा की थी कि निर्वाचित होने पर उनका कोई भी विधायक, मंत्री या मुख्यमंत्री बनने पर वो स्वयं लाल बत्ती वाली कार, सरकारी बंगले और सुरक्षा कवर नहीं लेगे, परंतु पूरे 10 वर्ष केजरीवाल ने सभी सुविधाओं का लाभ उठाये, क्या शीश महल छोड़ने के बाद वह अपनी प्रतिज्ञा का पालन करेंगे।
करोल बाग में ईमारत ढहने से हुई मौतों की जिम्मेदारी तय हो और प्रशासन मलबे में दबे लोगों को तुरंत निकाले। – देवेन्द्र यादव
नई दिल्ली, 19 सितम्बर, 2024 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने आज करोल बाग के काका नगर में ईमारत ढ़हने के कारण हुए दर्दनाक हादसे की घटनास्थल पर पहुॅचा निरीक्षण किया और कहा कि यह चिंताजनक है कि प्रशासन को लगातार जर्जर मकानों को दोबारा बनाने के आवेदन करने के बावजूद निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण इजाजत नही मिली जिसका परिणाम अम्बेडकर गली में ईमारत ढहने से 5 लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की है।
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि घायलों और मरने वालों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि दिल्ली में असंवेदनशील सरकार की नाकामियों के कारण दिल्ली में अलग-अलग कारणों से लगातार लोग मर रहे है। उन्होंने कहा कि घायलों और मरने वालों को उचित मुआवजा दिया जाए, मरने वालों में प्रवासी मजदूर भी शामिल है। उन्होंने कहा कि जल भराव, करंट, नालों में डूबने और ईमारतों में दबने के कारण मरने वालां को अभी तक सरकार ने कोई मुआवजा नहीं दिया है।
श्री देवेन्द्र यादव ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ईमारत ढहने के बाद अभी तक मलबा उठाने की प्रशासन ने कोई कार्यवाही नही की है जबकि पड़ोसियों को कहना है कि मलबे में कुछ लोग दबे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द मलबा उठाने का उचित प्रबंध करें। उन्होंने कहा कि ईमारत ढहने से नजदीकी घरों में भी दरारे पड़ी है, हमारा कहना है कि पड़ौसी घरों के लिए भी प्रशासन उचित इंतजाम करे और भविष्य में और ऐसे दुखद हादसे न हो इसलिए सरकार को जर्जर ईमारतों का असेसमेंट करना चाहिए।
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली की जनता ने जिन लोगों को चुनकर सत्ता सौंपी है वो नकारा साबित हो गए है। आम आदमी पार्टी की सरकार चौतरफा नाकाम साबित हुई है। उन्होंने मांग की कि ऐसी घटनाएं न हो इसके लिए प्रशासन को जल्द से जल्द समाधान करे और इसकी जांच की जानी चाहिए।

