DPCC will leave “AAP” only after polluting it – It is not clear what is the agenda of Congress to give to the people of Delhi?

खतरनाक प्रदूषण का स्तर बढ़ने की मौसम विभाग की चेतावनी के बावजूद आतिशी सरकार प्रदूषण नियंत्रण पर कछुअे की चाल की नीति पर काम कर रही है।- देवेन्द्र यादव

the AAP Government has not learnt any lessons from the rising air pollution levels in winter over the past few years

Air pollution spikes to “very poor” level—people face the prospect of a suffocating Deepawali. __Devender Yadav

NEW DELHI, October 27, 2024—Delhi Pradesh Congress Committee president Shri Devender Yadav said that with Delhi’s Air Quality worsening to “very poor” category, with some areas even recording  “severe” category, people face the prospects of a suffocating Deepawali as there was no sign of the air quality improving any time soon. He said that if anything, the air quality will only further deteriorate to rob the excitement of the Deepawali festival from the people.

Shri Devender Yadav said that it was a matter of very grave concern to the public that the air quality deteriorated to 352 AQI on Sunday, according to the Air Quality and Weather Forecasting and Research (SAFAR), with  hospitals reporting a large number of  cases of respiratory and eye illnesses, forcing people to remain indoors.

Shri Devender Yadav said it was indeed very shocking that the AAP Government has not learnt any lessons from the rising air pollution levels in winter over the past few years, as every year, people have to battle the toxic air as the ad hoc methords adopted by the  Kejriwal Government bring very little relief to the people. He said that Kejriwal and the AAP Ministers have been parroting about the so called “Delhi model” of development without actually doing anything, which the people can see and feel, yet CM Atishi and the AAP Ministers and leaders have been telling lies to create a fresh narratives to mislead the people.

 

 खतरनाक प्रदूषण का स्तर बढ़ने की मौसम विभाग की चेतावनी के बावजूद आतिशी सरकार प्रदूषण नियंत्रण पर कछुअे की चाल की नीति पर काम कर रही है।- देवेन्द्र यादव


नई दिल्ली, 27 अक्टूबर, 2024- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि राजधानी में प्रदूषण का प्रकोप लोगों को स्वास्थ्य गंभीर रुप से प्रभावित कर रहा है परंतु दिल्ली में सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी और भाजपा दिल्ली वालों की चिंता छोड़ अपने राजनीतिक जमीन तैयार करने के लिए सत्ता की लड़ाई में व्यस्त है। दीपवाली से पूर्व प्रदूषण का रुप पिछले वर्षों में इतना गंभीर कभी नही हुआ था, इस वर्ष आम आदमी पार्टी के केजरीवाल को जेल से छुड़ाने में पूरे छः महीने व्यस्त रहने के कारण दिल्ली सरकार प्रदूषण नियंत्रण करने की तरफ ध्यान ही नही दे सकी। राजधानी में प्रदूषण खतरनाक 352 एक्यूआई जैसे गंभीर आंकड़ों को छू रहा है।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि आतिशी सरकार की प्रदूषण नियंत्रण पर विफलताओं के कारण दिल्लीवासी आंखों की बीमारी और जहरीली हवा में सांस लेने में हो रही परेशानी के कारण घरों में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा लागू विंटर एक्शन प्लान और ग्रेप-2 के लागू होने के बावजूद दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण करने में सरकार नाकाम साबित हुई है। मुख्यमंत्री, पर्यावरण मंत्री फोटो शूट करवाकर चले जाते है, प्रदूषण रोकथाम के लिए बस इतना ही कर रही है सरकार। कल पीडब्लूडी विभाग ने सड़क और गड्डों के टूट और बदहाल हालत का ब्यौरा देकर प्रदूषण में सहायक सड़कों से उड़ रही धूल की भागीदारी को उजागर किया था और मुख्यमंत्री कहती हैं कि पीडब्लूडी की टीमें प्रदूषण रोकने के लिए काम कर रही है, सरकार और विभागों में यह मतदभेद क्यों?

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि प्रदूषण का स्तर बढ़ने में मौसम विभाग की चेतावनी का असर केन्द्र और दिल्ली सरकार पर पड़ने वाला नही है क्योंकि एक बार फिर गैस चैंबर बन रही दिल्ली को केन्द्र और दिल्ली सरकार ने पूरी तरह बेसहारा छोड़ दिया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 31 अक्टूबर को एक्यूआई 400 के पार पहुॅच जाऐगा, परंतु वास्तविकता से दूर गोपाल राय और आतिशी अपने दम पर कुछ करने की बजाय पड़ौसी राज्यों पर आरोप और कृत्रिम बारिश के लिए केन्द्र सरकार के भरोसे बैठे हैं, फिर चाहे जनता को कितना भी नुकसान हो।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि आतिशी सरकार भी केजरीवाल की तरह दोहरी नीति पर काम कर रही है। प्रदूषण रोकने के लिए घोषणाएं करके बजट तो खर्च हो रहा है लेकिन प्रदूषण कम नही कर पा रही है। स्मॉग टावर, स्मॉग गन, गाड़ियों से पानी छिड़काव, रेड लाईट ऑन, गाड़ी ऑफ जैसी योजनाओं के बावजूद प्रदूषण कम होने की बजाय लगातार बढ़ रहा हैं, कहीं यह सब दस्तावेजों में तो नही हो रहा और जनता का पैसा फिर एक और भ्रष्टाचार में डूब रहा हो?

ZEA
Leave A Reply

Your email address will not be published.