दुराग्रही मानसिकता वालों की ओछी हरकत – डीपीसीसी ने आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने और जल संकट से समाधान के लिये उपराज्यपाल को पत्र लिखा

 ईंद के मौके पर पानी की पर्याप्त व्यवस्था नही होना दिल्ली सरकार की सबसे बड़ी विफलता है।- देवेन्द्र यादव

पिछले 20-25 दिनों पानी की भारी कमी से त्रस्त दिल्ली की जनता को राहत देने के लिए  दिल्ली कांग्रेस लगातार प्रयास कर रही है। i इसी बाबत में दिल्ली के उपराज्यपाल से बेहतर सम्बन्ध बनाने में प्रयासरत है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पानी की पाईप लाईनों को  लीकेज करने वालों की पहचान करके दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने मांग की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने उपराज्यपाल को पत्र लिखकर दिल्ली जल बोर्ड की पाइपलाइनों से पीने योग्य पानी के रिसाव और चोरी के कारण उत्पन्न हुए भारी जल संकट“ के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

 ईंद के मौके पर पानी की पर्याप्त व्यवस्था नही होना दिल्ली सरकार की सबसे बड़ी विफलता है।- देवेन्द्र यादव

Addsaudi01

MPNN-AINA INDIA
नईदिल्ली, 17 जून, 2024 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने राजधानी में भारी जल संकट पर चिंता जताते हुए पानी बर्बादी में राजनीतिक नेताओं के सहयोग और जल रिसाव में दिल्ली जल बोर्ड व पुलिस अधिकारियों की निष्क्रियता तथा जल मंत्री के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामले के तहत तुरंत एफआईआर दर्ज करने के संबंध में दिल्ली के उपराज्यपाल को एक पत्र लिखा। ज्ञातव्य है कि पिछले 20-25 दिनों पानी की भारी कमी से त्रस्त दिल्ली की जनता को राहत देने के लिए  दिल्ली कांग्रेस लगातार प्रयास कर रही है।

 प्रदेश अध्यक्ष ने ईद के मौके पर पानी की भारी कमी पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ईंद के मौके पर पानी की व्यवस्था नही होना दिल्ली सरकार की सबसे बड़ी विफलता है। लागातार गिरता जल स्तर राजधानी के लोगों के भारी चिंता का विषय है जिस पर सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए जिसमें दिल्ली कांग्रेस दिल्ली की जनता के साथ है। श्री देवेन्द्र यादव ने बताया कि दिल्ली पुलिस और सेवा विभाग उपराज्यपाल महोदय के दायरे में आते हैं। हम आपका ध्यान दिलाना चाहेंगे कि कुछ तत्व जल संकट को निपटाने की  बजाय सरकार और पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर मुद्दे को राजनीतिक लड़ाई में बदलने का प्रयास कर रहे है। अखबार की खबर के अनुसार आम आदमी पार्टी के देवली से विधायक प्रकाश जरवाल के खिलाफ टैंकर माफिया से 60 लाख प्रतिमाह उगाही के आरोप सामने आया है जबकि इससे पूर्व प्रकाश जरवाल के खिलाफ टैंकर मालिक डा0 राजेन्द्र सिंह पर आत्महत्या का दवाब डालने का आरोप लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रकाश जरवाल इकलौते विधायक नही है टैंकर माफिया की मिलीभगत में, अधिकतर विधायक टैंकर माफिया से मिलकर करोड़ो रुपये का भ्रष्टाचार कर रहे है।

 श्री देवेन्द्र यादव ने बताया कि दिल्ली की जनता को राहत देने के लिए दिल्ली कांग्रेस ने राजधानी में भ्रष्ट अधिकारियों और राजनेताओं की सांठगांठ की जांच के लिए 2015-16 और 2022-23 के बीच 58 प्रतिशत पानी के रिसाव के कारण 17,575 करोड़ रुपये के भारी नुकसान के बारे में केंद्रीय सतर्कता विभाग में शिकायत दर्ज की थी। जिस पर उपरज्यपाल ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कुल पानी के उत्पान का 58 प्रतिशत रिसाव व चोरी पर चिंता व्यक्त करना हमारी केंद्रीय सतर्कता विभाग को दी गई शिकायत को मबजूती दी है। उन्होंने कहा कि विभिन्न मीडिया और जमीनी रिपोर्टों में दिखई जल आपूर्ति में कमी और रिसाव का संकेत स्पष्ट होने के बाद भी दिल्ली जल बोर्ड और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों द्वारा इस मुद्दे को नजरअंदाज करना चिंताजनक हैं। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता और नेता पानी लीकेज बिंदुओं की पहचान करने में पूरा सहयोग कर रहे है।

 उपराज्यपाल को लिखे पत्र में श्री देवेन्द्र यादव ने बताया है कि शनिवार 15 जून, 2024 को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राजधानी में 280 ब्लाकां में प्रयाप्त जलापूर्ति के लिए बेहद सफल व शांतिपूर्ण ’मटका फोड़’ विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया। जबकि भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने रविवार 16 जून को 14 स्थानों पर अपना विरोध प्रदर्शन किया, जिसकी मीडिया रिपोर्टों से पता चलता है कि भाजपा समर्थकों ने दिल्ली जल बोर्ड की संपत्ति में तोड़फोड़ की। सरकारी संपति को नुकसान पहुॅचाना असंवेदनशील गतिविधि है।

ZEA

Comments are closed.