कांग्रेस दिल्ली में चुनाव अपने दम पर लड़ेगी।Congress will contest the elections in Delhi on its own.

that Kejriwal should hold a mirror to see the ground reality of the Aam Aadmi Party, and its shattered image.

कांग्रेस पूरी तरह सक्षम है और दिल्ली में कांग्रेस बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। दिल्ली के लोग केजरीवाल की ओछी राजनीत से तंग आ चुके हैं

Delhi Congress on a strong wicket to win the Delhi Assembly elections on its own—Devender Yadav

NEW DELHI, October 9, 2024—Delhi Pradesh Congress Committee president Shri Devender Yadav said that Delhi Congress is on a strong wicket to contest the Delhi Assembly elections on its own without any tie up with the tainted Aam Aadmi Party, which does not have any credibility left after all its top leaders, including Kejriwal and Sisodia, were arrested and jailed in connection with the liquor scam. He said that the PWD sealing the Chief Minister’s residence at Civil Lines after Atishi occupied it without allotment was the kind of image the AAP Government has now before the people, and they have already made up their minds to throw out the corrupt AAP from power in Delhi.

Shri Devender Yadav said that Kejriwal should hold a mirror to see the ground reality of the Aam Aadmi Party, and its shattered image.

Addsaudi01

Shri Devender Yadav said that after 10 years of incompetent and corruption-ridden governance by the Aam Aadmi Party, residents of Delhi yearn for a Congress comeback to power, to resume the development works and addressing the problems of the people.

——––———————

 दिल्ली में कांग्रेस अपने बलबूते विधानसभा चुनाव लड़ने में सक्षम है।-देवेन्द्र यादव

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर, 2024- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस पार्टी मजबूत स्थिति में है और दिल्ली विधानसभा में स्वतंत्रत चुनाव लड़ने की रणनीति को लेकर आगे बढ़ रही है। हरियाणा में बुरी तरह हार के बाद केजरीवाल को समझ में आ गया है कि उनका अस्तित्व अब दिल्ली में भी बचने वाला नही है। लोकसभा चुनाव के परिणामों के बाद गोपाल राय के बयान के बाद साफ हो गया था कि भविष्य में दिल्ली में गठबंधन संभव नही होगा फिर आज आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ का बयान कि दिल्ली विधानसभा का चुनाव आम आदमी पार्टी अकेले ही लड़ेगी, दिल्ली की जनता को गुमराह करके सहानूभूति लेने का प्रयास मात्र है।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मिले वोट प्रतिशत के बाद दिल्ली की जनता साफ कर दिया है कि उसका विश्वास कांग्रेस के साथ है क्योंकि भाजपा और आम आदमी पार्टी की नूरा कुश्ती व आरोप प्रत्यारोप की औछी राजनीति से दिल्ली वाले तंग आ चुके है। श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि हम पूरी तरह सक्षम है और दिल्ली में कांग्रेस बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली की जनता समझ चुकी है कि पिछले 11 वर्षों में दिल्ली बर्बाद हो चुकी है जिसके लिए सीधे तौर पर आम आदमी पार्टी जिम्मेदार है क्योंकि केजरीवाल के झूठे वायदों और खोखली बयानबाजी के कारण दिल्ली का सर्वनाश हो गया है।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल और आम आदमी पार्टी का भ्रम खत्म हो चुका है क्योंकि दिल्ली में लोग बेरोजगारी, महंगाई, पानी, बिजली, सड़क, सीवर, प्रदूषण, गंदगी जैसी ज्वलंत समस्याओं से पूरी तरह त्रस्त है और आम आदमी पार्टी की यात्राओं और आपका विधायक आपके द्वार जैसे अभियान में दिल्ली की जनता केजरीवाल सहित विधायकों को नकार रहे है।

ZEA
Leave A Reply

Your email address will not be published.