दिल्ली सरकार द्वारा ईवी वेब पोर्टल लॉन्च!

#इलेक्ट्रिक वाहनों से सम्बंधित सभी जानकारी सिर्फ एक क्लिक पर, केजरीवाल सरकार ने किया ईवी वेब पोर्टल लॉन्च#

#इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए आज  दिल्ली सरकार ने एक समर्पित वन-स्टॉप वेबसाइट लॉन्च की#

दिल्ली सरकार द्वारा  ईवी वेब पोर्टल लॉन्च!

नई दिल्ली – इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए आज  दिल्ली सरकार ने एक समर्पित वन-स्टॉप वेबसाइट लॉन्च की। नई डिजाइन की गई ईवी वेबसाइट ev.delhi.gov.in न केवल उपभोक्ताओं को बल्कि निर्माताओं, शिक्षाविदों और ईवी में रूचि रखने वाले सभी लोगों के लिए एक प्रमुख सूचना संसाधन के रूप में कार्य करेगी । इस वेबसाइट के माध्यम से, दिल्ली सरकार का लक्ष्य आम लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन से सम्बंधित सभी उपयोगी जानकारी प्रदान करना है, जिससे की लोगों के लिए इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना आसान हो जाये।

वेबसाइट को एक विशिष्ट आधुनिक वेबसाइट के रूप में विकसित किया गया है ताकि संभावित ईवी उपभोक्ता को सभी आवश्यक जानकारी प्रदान की जा सके। इस वेबसाइट को काफी इंटरैक्टिव बनाया गया है। वेबसाइट की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं:

*चार्जिंग स्टेशन एक्सप्लोरर:*
वेबसाइट पर उपभोक्ता शहर में वर्तमान में सक्रिय सभी सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशनों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। अब तक, दिल्ली में 170 स्थानों पर 377 चार्जिंग पॉइंट हैं। वेबसाइट निम्नलिखित सम्बंधित  जानकारी प्रदान करती है:
ए) चार्जर का स्थान
बी) चार्जर की विशिष्टता / प्रकार
सी) चार्जिंग पॉइंट

दिल्ली में जिस तरह से चार्जिंग स्टेशन बढ़ रहे हैं, यह वेबसाइट  रीयल-टाइम में उपयोगकर्ताओं को अपडेटेड जानकारी प्रदान करेगी ।

*ईवी कैलकुलेटर:*
यह उपभोक्ताओं को एक तर्कसंगत विकल्प चुनने और ईवी के दाम के बारे में सारी जानकारी उपलब्ध कराने में सक्षम है।
*ईवी सर्च:*
यह पोर्टल खरीदारों को बिना किसी परेशानी के सभी पंजीकृत ईवी मॉडलों के बारे में जानकारी प्राप्त करने में मदद करेगा। ईवी सर्च फ़ंक्शन विज़िटर को उनके लिए उपलब्ध विभिन्न ईवी मॉडल वेरिएंट का पता लगाने में सक्षम बनाता है, जिन्हें उनकी कीमत, ब्रांड और रेंज के अनुसार फ़िल्टर किया जा सकता है।
वैसे सभी लोग जिन्हें ईवी में रूचि है, इस वेबसाइट पर लॉग इन कर सम्बंधित सभी  जानकारी प्राप्त कर सकतें हैं । ईवी डैशबोर्ड पर दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों की कुल बिक्री की अपडेटेड जानकारी उपलब्ध रहेगी ।

इन विशेषताओं के अलावा, वेबसाइट पर निम्नलिखित सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी :

*नोटिफिकेशन्स एंड सरकूलर्स*
इस पृष्ठ में हाल की अधिसूचनाएं, परिपत्र शामिल होंगे जो दिल्ली सरकार द्वारा समय-समय पर जारी किए जाएंगे।
इस पेज पर फीडबैक और शिकायत दर्ज किया जा सकेगा । किसी भी शिकायत या रिक्वेस्ट की स्थिति यूज़र्स को दिल्ली परिवाहन विभाग की ओर से ऑटोमेटेड ईमेल चला जायेगा।

लॉन्च इवेंट में बोलते हुए, दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा, “आधुनिकीकरण हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार, उपयोगकर्ता के अनुकूल, इंटरैक्टिव और संसाधनपूर्ण प्लेटफार्म लोगों को प्रदान करना चाहती है । यह नई वेबसाइट संभावित ईवी उपभोक्ताओं को सभी आवश्यक जानकारी प्रदान करने में सक्षम है साथ ही उपलब्ध  चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर से जुडी सभी जानकारियाँ भी यहाँ मौजूद हैं। मैं लोगों से अपील करता हूँ की वो एक बार ज़रूर इस वेबसाइट पर जाएँ। “

Comments are closed.