Haryana government was kind to the farmers.
Now 10 more crops will be procure at MSP* *State Cabinet accords approval for the same*
*Pending Rs 137 Crore compensation for crop damage to be transferred to farmers’ bank accounts within a week*
English, Hindi News
*Haryana became the only state in the country to procure all crops at MSP*

MPNN – AINA INDIA

*New Delhi, August 5 – In yet another historical decision in the interest of farming community, the Haryana Government has decided to procure all crops at Minimum Support Price (MSP). Now 10 crops namely Ragi, Soybean, Kalatil (Nigerseed), Safflower, Barley, Maize, Jowar, Jute, Khopra and Moong (Summer) will be procured at MSP in the state.
A decision to this effect has been taken by State cabinet which met under the Chairmanship of Chief Minister, Sh. Nayab Singh Saini in Chandigarh today. The Haryana Government will bear all the expenses of procuring these crops at MSP.
*Abiana system discontinued in the State from today*

*New Delhi, Aug 4* – Haryana Chief Minister Sh Nayab Singh Saini today announced a significant relief for farmers by waiving off the outstanding amount of Rs 133,55,48,000 from the previous Abiana. At the same time, Abiana has been discontinued for the future. This decision will provide approximately Rs 54 crore in relief to farmers annually. In addition, the Chief Minister declared that all crops in the state will be procured at the minimum support price (MSP). Currently, the state government procures 14 crops at MSP, and now all other crops in Haryana will also be procured at the MSP.
The Chief Minister also announced that the pending amount of Rs 137 crore for compensation for crop damage caused by disasters before 2023 in the districts of Rohtak, Nuh, Fatehabad, and Sirsa will be disbursed to concerned farmers by Deputy Commissioners within a week.
Furthermore, the Chief Minister stated that farmers will now be permitted to purchase a three-star motor from any company in the country for new tubewell connections. Presently, only 10 companies with three-star motors are empanled in the state. Henceforth, all companies manufacturing three-star motors in the country will be included on the Haryana panel, allowing farmers to choose from any company according to their convenience. This change will greatly benefit farmers applying for new tubewell connections until 31 December 2023. Additionally, if an electricity transformer is damaged, its replacement will be covered by the electricity corporations at no cost to the farmer.
Chief Minister Sh Nayab Singh Saini was addressing a large public meeting of Thanesar Vidhan Sabha, held today in the district of Kurukshetra.
*मुख्यमंत्री का प्रदेश के किसानों को नायाब तोहफा*
*प्रदेश में आज से आबियाना खत्म*

*नई दिल्ली 4 अगस्त* – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने किसानों को एक और महत्वपूर्ण सौगात देते हुए किसानों का पिछले आबियाने का 133 करोड़ 55 लाख 48 हज़ार रुपए बकाया माफ करने की घोषणा की। साथ ही भविष्य के लिए भी आबियाना खत्म हो गया है। इससे किसानों को प्रति वर्ष लगभग 54 करोड रुपए की राहत मिलेगी। साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सभी फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर करने की भी घोषणा की। वर्तमान में प्रदेश सरकार द्वारा 14 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है। अब हरियाणा की अन्य सभी फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएंगी।
मुख्यमंत्री ने जिला रोहतक, नूंह, फतेहाबाद और सिरसा में 2023 से पहले आपदा में फसलों को हुए नुकसान की मुआवजा की लंबित 137 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान करने की घोषणा करते हुए कहा कि एक हफ्ते में यह राशि सम्बंधित किसानों को उपायुक्तों द्वारा दे दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब किसानों को नए ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए तीन स्टार वाली मोटर देश भर से कहीं से भी खरीदने की अनुमति होगी। वर्तमान में प्रदेश में तीन स्टार मोटर की केवल 10 कंपनियां पंजीकृत हैं। अब देश में तीन स्टार मोटर बनाने वाली सभी कंपनियां हरियाणा के पैनल पर आ जाएँगी और किसान अपनी सुविधा अनुसार किसी भी कंपनी से तीन स्टार मोटर खरीद सकेंगे। इससे 31 दिसंबर 2023 तक नए ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदन करने वाले किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके अतिरिक्त, बिजली का ट्रांसफार्मर खराब होने पर ट्रांसफार्मर का खर्चा किसान से नहीं लिया जाएगा। ये ट्रांसफार्मर बिजली निगमों द्वारा अपने खर्चे पर बदले जाएंगे ।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज जिला कुरुक्षेत्र में आयोजित थानेसर विधानसभा की विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
*1,41,000 युवाओं को दे चुके सरकारी नौकरी, 40,000 अन्य पदों पर भर्ती करने का निर्णय*
उन्होंने कहा कि आज धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र से चुनाव अभियान का शंखनाद किया जा रहा है प्रदेश की 90 विधानसभाओं में ऐसी भव्य जनसभाएं आयोजित की जाएंगी। इस सभा में लोगों की विशाल उपस्थिति वर्तमान सरकार के कार्यों एवं नीतियों में जनता के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने गीता का पवित्र संदेश इसी धरती से दिया था। इस पवित्र संदेश को आत्मसात करते हुए वर्तमान राज्य सरकार पिछले 10 वर्षों में प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखी है। हमने व्यवस्था परिवर्तन का काम किया है। सरकारी नौकरी में बिचौलियों की भूमिका को खत्म करते हुए हमने बिना किसी भेदभाव के मेरिट और पारदर्शिता के आधार पर 1,41,000 युवाओं को नौकरी प्रदान की है। साथ ही 40,000 और पदों पर भर्ती करने का निर्णय लिया है। प्रदेश में भय, भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, क्षेत्रवाद को खत्म कर विकसित हरियाणा की नींव हमने पिछले 10 सालों में रखी है।
कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में विकास के मामलों में क्षेत्रवाद का बोलबाला था और जनता भय, भ्रष्टाचार का माहौल झेल रही थी। 2014 में जनादेश मिलने के बाद वर्तमान भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने नेक नीयत और बुलंद इरादों से जनता के अविश्वास को विश्वास में बदलने का काम किया। आज हरियाणा नया आकर ले रहा है, उद्योग का पहिया तेजी से घूम रहा है, खेती में भरपूर पैदावार हो रही है, महिलाओं का उत्थान सुनिश्चित हुआ है। आज हरियाणा के विकास की चर्चा पूरे देश में हो रही है और अन्य राज्य भी इसका अनुसरण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 10 सालों में गांवों के विकास पर 23586 करोड़ रुपए की राशि खर्च करके ग्रामीण आँचल में विकास को एक नई दिशा दी गई है।
गत दस वर्षों में करोड़ों रुपए के किये जा रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार मजबूती से देश और प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। हमने हर विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड़ के विकास कार्य करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया है ताकि विकास को और गति प्रदान की जा सके।
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई लोकप्रिय अग्निपथ योजना के तहत हरियाणा सरकार ने अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी में 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है। इन भर्तियों में उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में 3 वर्ष अतिरिक्त वर्षों की छूट प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही अग्निवीरों को उद्योग लगाने के लिए 5 लाख का लोन बिना ब्याज के दिया जाएगा।
*कांग्रेस के ‘कमीशन मोड’ और हमारे ‘मिशन मोड’ से प्रदेश की जनता वाकिफ*
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस नए-नए तरीकों के माध्यम से झूठ फैलाकर राजनीतिक लाभ लेने की फिराक में रहती है। आज कांग्रेस के नेता हिसाब मांगते घूम रहे हैं। कांग्रेस की सरकार में कमीशन मोड में कार्य होते थे जबकि हमारी सरकार में मिशन मोड में कार्य करते हुए विकास को गति प्रदान की जा रही है। कांग्रेस ने किसानों की जमीन कौड़ियों के भाव पर खरीद कर बिल्डरों को दी। सीएलयू के नाम पर करोड़ों रुपयों का घपला किया गया। जिन्होंने ऐसा कृत्य किया आज वो हमसे हमारा हिसाब मांग रहे हैं। हमारा हिसाब तो हरियाणा का हर वो युवा देगा जो बिना खर्ची-बिना पर्ची सरकारी नौकरी में नियुक्त हुआ है। हर वो किसान देगा जिसे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मुआवजा राशि सीधा खाते में पहुंच रही है। हर वह बुजुर्ग देगा जिसे घर बैठे पेंशन मिल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल काल्पनिक आंकड़ों पर बेरोजगारी की बात करके गुमराह करने का काम करती है। कांग्रेस को ई-गवर्नेंस से भी एलर्जी है। इनके नेता दुष्प्रचार करते हैं कि वह सत्ता में आए तो पोर्टल को खत्म करेंगे। वह ऐसा इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि पोर्टल से उनके भ्रष्टाचार के रास्तों को हमने बंद करने का काम किया है। कांग्रेस पार्टी नहीं चाहती कि लोगों को घर बैठे सरकारी सेवाओं का लाभ मिले। कांग्रेस की संस्कृति घोटाले की संस्कृति रही है।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि वह अपने 10 सालों के कार्यकाल के साथ-साथ चुनावी घोषणा पत्र में कही गई बातों को भी सार्वजनिक करने का काम करें। हमारा हिसाब तैयार है क्योकि हमने अपने वादों को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार में विकास की गति निरंतर तेज हो रही है।
*तीसरी बार पूर्ण बहुमत से बनेगी भारतीय जनता पार्टी की सरकार*
मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा झूठ फैलाने वाले लोगों को आप आने वाले विधानसभा चुनाव में करारा जवाब दें। सभी कार्यकर्ता संकल्प लेकर जाएं की एक-एक घर में जाकर अक्टूबर में आने वाले विधानसभा चुनाव में तीसरी बार पूर्ण बहुमत से हरियाणा प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का काम करेंगे।
*कांग्रेस का कैप्टन पिता है या पुत्र इसका फैसला वह करें और उसके बाद हिसाब दें – धर्मेंद्र प्रधान*
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नॉनस्टॉप हरियाणा को और तेज गति दे रहे हैं। आज उन्होंने किसानों के लिए सौगात की झड़ी लगा दी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य होगा जिसने किसानों की सभी उपज एमएसपी पर खरीदने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।
श्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी चुनौती देते हुए हिसाब मांग रही है। हमें कांग्रेस को नहीं हरियाणा के नागरिकों को हिसाब देना है। तुलना होनी चाहिए कि 2004 से 2014 तक प्रदेश के क्या हालात थे और 2014 से 2024 तक भारतीय जनता पार्टी ने किस तरह से सेवा की है। पहले की सरकार में प्रदेश में लूटपाट होती थी और अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार में सेवा भाव से नॉनस्टॉप विकास हो रहा है जबकि कांग्रेस की सरकार में विकास को फुल-स्टॉप लगा दिया गया था। उन्होंने कहा कि वर्तमान भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 10 सालों में बिना खर्ची-बिना पर्ची 141000 लोगों को मेरिट के आधार पर नौकरी प्रदान की गई हैं। कांग्रेस बताएं क्या उन्होंने 1500 युवाओं को भी नौकरी मेरिट के आधार पर दी है। उन्होंने सिर्फ पर्ची और खर्ची के आधार पर अपने संबंधियों, परिवारजनों और सेवादारों को सरकारी नौकरियां प्रदान की। 2004 से 2014 तक का हिसाब भूपेंद्र सिंह हुड्डा देंगे या दीपेंद्र सिंह हुड्डा देंगे, लेकिन उनको हिसाब देना ही होगा। संविधान की आड़ लेकर वह छुप नहीं सकते।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस हिसाब दे कि क्यू उन्होंने किसानों की हजारों एकड़ जमीन बिल्डरों को औने-पौने दाम पर देकर उन्हें लूटने का काम किया। कांग्रेस राज्य में महिलाओं पर सर्वाधिक अत्याचार हुए। कांग्रेस तय करें कि हिसाब कौन देगा। हमने तो इस खेल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को हिसाब देने के लिए कैप्टन नामित कर दिया है। कांग्रेस का कैप्टन पिता है या पुत्र इसका फैसला वह करें और उसके बाद हिसाब दें।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के बिना देश का विकास संभव नहीं है। हरियाणा के आशीर्वाद से ही केंद्र में तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने है और 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को सार्थक करेंगे। इससे रोजगार बढ़ेगा, खेती में आधुनिकता आएगी और विकास की गति और तेज होगी। उन्होंने कहा कि देश की इस प्रगति में हरियाणा नेतृत्व करें और आने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी की सरकार को तीसरी बार पूर्ण बहुमत से बनाएं।
*विपक्ष के लोग षड्यंत्र रचकर हरियाणा को खत्म करने की साजिश में लगे हैं – बिप्लब देव*
इससे पहले त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और चुनाव सह प्रभारी श्री बिप्लब देव ने कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन भूमि को पूरी दुनिया जानती है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस और आम आदमी पार्टी हरियाणा में सत्ता इसलिए हथियाना चाहते हैं ताकि पंजाब की तरह हरियाणा को भी खत्म कर दिया जाए। हमें हरियाणा के नौजवान को ड्रग्स से बचाना है। हरियाणा का नौजवान सेना में बॉर्डर का प्रहरी है, ओलंपिक में मेडल और खेतों में धान उत्पादन के लिए पैदा हुआ है। विपक्ष के लोग षड्यंत्र रचकर हरियाणा को खत्म करने की साजिश में लगे हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को देवतुल्य बताते हुए श्री विप्लव देव ने कहा कि बीजेपी के पास संगठन है। कांग्रेस के पास बाप-बेटा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग पहले भी मुख्यमंत्री रहे हैं और उन्होंने पंचकूला का घोटाला किया, डीएलएफ का घोटाला किया और सारा पैसा कहां ले गए सभी को पता है। वह केवल मात्र हरियाणा को बेचने के लिए सरकार बनाना चाहते हैं। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा को विकास में नंबर एक पायदान पर बनाये रखने के लिए आपका सहयोग और समर्थन चाहती है।
इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहनलाल बड़ौली, शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री श्री सुभाष सुधा तथा कुरुक्षेत्र के सांसद श्री नवीन जिंदल ने भी जनसभा को संबोधित करते हुए अपने-अपने विचार रखें।
इस अवसर पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री रणवीर गंगवा, राज्यसभा सांसद श्री सुभाष बराला एवं कार्तिकेय शर्मा, हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री डॉ कमल गुप्ता, इंडस्ट्री मंत्री श्री मूलचंद शर्मा कृषि मंत्री कँवर पाल, वित्त मंत्री श्री जेपी दलाल, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ बनवारी लाल, शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, पंचायत मंत्री महिपाल ढांडा, परिवहन मंत्री असीम गोयल, सेवा मंत्री बिशम्बर वाल्मीकि, डॉक्टर सतीश पूनिया, सुधा यादव, कैप्टन अभिमन्यु, ओमप्रकाश धनखड़, कृष्ण बेदी, किरण चौधरी सहित अनेक मंत्रीगण, विधायकगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


Comments are closed.