हिंदुस्तान स्काउट्स के राष्ट्रीय चैयरमैन करुणाकर प्रधान ने पूर्व शिक्षा मंत्री हरियाणा से अपना पल्ला झाड़ा
पुत्र मोहित को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले रामविलास शर्मा और उसके पुत्र गौतम शर्मा सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जाए - मृतक के पिता कैलाश चंद्र
प्रोफेसर रामविलास शर्मा शिक्षा मंत्री रहते हुए हिंदुस्तान स्काउट्स गाइड्स के हरियाणा राज्य चैयरमैन निर्वाचित हुए थे। मंत्री पद गवांने के बाद भी हिंदुस्तान स्काउट के हरियाणा राज्य अध्यक्ष पद को उन्होंने नहीं छोड़ा था।
हिन्दुस्तान स्काउट्स के राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. करुणाकर प्रधान.

हिंदुस्तान स्काउट्स के राष्ट्रीय चैयरमैन करुणाकर प्रधान ने पूर्व शिक्षा मंत्री हरियाणा से अपना पल्ला झाड़ा
डॉ. अतुल कुमार

चंडीगढ़। हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाईड्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय चैयरमैन करुणाकर प्रधान से इकाई हरियाणा के राज्य अध्यक्ष तथा पूर्व शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा के ऊपर आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराए जाने का सवाल पूछे जाने पर इस संबंध में किसी तरह के बयान से पल्ला झाड़ लिया। हिस्कागा के राष्ट्रीय चैयरमैन करुणाकर प्रधान को मोहित आत्महत्या मामले की जानकारी देते हुए उनसे सवाल किया गया। प्रोफेसर रामविलास शर्मा शिक्षा मंत्री रहते हुए हिंदुस्तान स्काउट्स गाइड्स के हरियाणा राज्य चैयरमैन निर्वाचित हुए थे। मंत्री पद गवांने के बाद भी हिंदुस्तान स्काउट के हरियाणा राज्य चैयरमैन पद को उन्होंने नहीं छोड़ा था।
उल्लेखनीय है कि महेंद्रगढ़ के मोहित पुत्र कैलाश चंद्र ने आत्महत्या कर ली। अपनी शिकायत में मोहित के पिता कैलाश चंद्र ने पुलिस को कहा है कि उसके पुत्र मोहित को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले रामविलास शर्मा और उसके पुत्र गौतम शर्मा सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जाए। कैलाश चंद्र का आरोप है कि पास्को एक्ट के तहत झूठे मामले में फंसाने के कारण मोहित को तीन माह तक जेल की सजा काटनी पडी। यह भी बताया जाता है कि अदालत द्वारा मोहित के मामले को निरस्त किए जाने के बाद रामविलास शर्मा से जान का खतरा बताया गया था।
हिंदुस्तान स्काउट्स गाइड्स केंद्रीय सरकार से मान्यता प्राप्त संगठन है। केंद्रीय इकाई द्वारा कार्यकाल समाप्ति की सूचना पर रामविलास शर्मा ने अलग हटकर के हरियाणा इकाई का भी नया पंजीयन कर लिया था और राज्य के अनुदान का लाभ उठाया था। राज्य सरकार द्वारा हिंदुस्तान स्काउट गाइड की केंद्रीय शाखा के लिए जारी अनुदान को उन्होंने राज्य इकाई के नए खाते और पैन नंबर में लेकर उपयोग किया अनुमान है कि 5 करोड़ से अधिक की राशि इस बाबत ली गई है।
कैलाश चंद्र की पत्नी कमलेश पुजारी ने भी इस संबंध में मुख्यमंत्री हरियाणा को पत्र लिखकर जानकारी दी है। इसी दौरान संगीन आरोप अपने पत्र में कमलेश पुजारी ने कहा है कि उनकी 22 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि प्रो. रामविलास शर्मा ने प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से कैलाश चंद्र से ली है।
महेंद्रगढ़ जिला पुलिस की तरफ से जानकारी दी गई है कि इस संबंध में जांच की जा रही है।

