Discussion on Artificial Intelligence, Religion , Mass Communication and Journalism at the International Media Conference. – इंटरनेशनल मीडिया कॉन्फ्रेंस में आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस ,धर्म ,जनसंचार और पत्रकारिता पर चर्चा।

Artificial Intelligence is helpful in the field of research and has helped researchers a lot.

आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस उन्हीं तथ्यों को दे सकता है जो इन्टरनेट पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस ह्यूमन इंटेलिजेंस के बिना गलतियां कर सकता है।

English – हिंदी News समाचार

Discussion on Artificial Intelligence, Religion, Mass Communication and Journalism at the International Media Conference.

 MPNN – NEWS / correspondence

Addsaudi01

New Delhi NCR –Ghaziabad, 8 March 2025 – New Institute of Social Communications, Research and Training (Niscort Media College) organized the future of Artificial Intelligence, Religion and Mass Journalism in collaboration with Asian Research Center for Religion and Social Communication (ARC), Thailand. In this conference, scholars, media experts, and researchers media teachers all came together on one platform. The purpose of the organizing was to encourage the discovery of interrelation between religious dialogues and mass communication as well as A. Research and its changing role was discussed about I. I.

Many reputed guests participated in the inaugural session, including Henry D’Suza (Chairman, Niscort Media College),

Pro. (Dr.) K.K. Yes. Suresh (former Vice Chancellor, MCU Bhopal, former Director General, IIMC New Delhi, he expressed important views on Artificial Intelligence and Religious Activities in his address. Sharing his experiences, he said that Artificial Intelligence can give the same facts that are available on the internet. In addition, Artificial Intelligence is intelligent. Is.

Dr. Anthony Le Dook, SVD (Research Center for Religion and Social Communication, University, Thailand), he said in his address that Artificial Intelligence is helpful in the field of research and has helped researchers a lot. He stressed that Artificial Intelligence needs to be better.
As an important member of the institute
Father Rodrigues Robinson Sylvester (Director, Niscort Media College) and Dr. Ritu Dubey Tiwari (Principal Niscort Media College) initially A.I. But spoke on the understanding of human belief and sensation.

Today in the presence of iconic persons, A. A thoughtful dialogue was inspired by I.’s religious communication and influence on media.

It was a historical event. In which it proved to be a platform for thoughtful people. Where all the scholars discussed how A.I. Religious thinking is changing the methodology and mass communication. During the discussion, the opportunities from AI and the challenges arising from it were considered. In which special emphasis was laid on morality, digital literacy. The conference underlined that a wonderful attempt was made to understand and explain the changing digital scenario and its religion and society. A. in India The future and its possibilities of I.C. were also discussed. Teachers from Mass Communication Universities of Delhi NCR participated in this conference which was also honored. About 20 researchers from the country and abroad presented their research papers.

At the end of the program, media public communication journalism and A.I. Teachers working for training were honored. Finally, in his address, Bishop Henry D’Souza spoke on the significant contribution by the women of the country in the creation of the country and wished for world welfare along with the greetings of women on International Women’s Day.

New Institute of Social Communications, Research and Training (NISCORT Media College) in collaboration with Asian Research Center for Religion and Social Communication (ARC), Thailand organised a National Media Conference on 8th March 2025. The theme for the conference was “Artificial Intelligence, Religion, and the Future of Mass Communication: Evolving Perspectives and Research”, which brought together scholars, media professionals, and researchers to explore the intersection of AI, religious discourse, and mass communication.

The event featured 2 insightful sessions, followed by Panel discussions and paper presentations. Students and Faculties of NISCORT along with participants from various National and International institutions presented their research.

————————–

इंटरनेशनल मीडिया कॉन्फ्रेंस में आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस ,धर्म ,जनसंचार और पत्रकारिता पर चर्चा।

गाज़ियाबाद, 8 मार्च 2025 – न्यू इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल कम्युनिकेशंस, रिसर्च एंड ट्रेनिंग (निस्कॉर्ट मीडिया कॉलेज) ने एशियन रिसर्च सेंटर फॉर रिलिजन एंड सोशल कम्युनिकेशन (ARC), थाईलैंड के सहयोग से “आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस, धर्म और जनसंचार पत्रकारिता का भविष्य विकसित परिप्रेक्ष्य और शोध विषय पर एक राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में विद्वान, मीडिया विशेषज्ञ, और शोधकर्ता मीडिया शिक्षक सभी एक मंच पर साथ आए।आयोजन का उद्देश्य धार्मिक संवाद और जनसंचार के बीच अंतरसंबंध की खोज को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ ए. आई. को लेकर शोध और उसकी बदलती भूमिका पर चर्चा हुई।
उद्घाटन सत्र में कई प्रतिष्ठित अतिथियों ने भाग लिया, जिनमें शामिल थे –बिशप हेनरी डी’सूजा (अध्यक्ष, निस्कॉर्ट मीडिया कॉलेज),

प्रो. (डॉ.) के. जी. सुरेश (पूर्व कुलपति, MCU भोपाल, पूर्व महानिदेशक, IIMC नई दिल्ली, उन्होंने अपने संबोधन में आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस और धार्मिक गतिविधियों पर महत्वपूर्ण विचार प्रकट किया।अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस उन्हीं तथ्यों को दे सकता है जो इन्टरनेट पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस ह्यूमन इंटेलिजेंस के बिना गलतियां कर सकता है।

डॉ. एंथनी ले डुक, SVD (रिसर्च सेंटर फॉर रिलिजन एंड सोशल कम्युनिकेशन, सेंट जॉन्स विश्वविद्यालय, थाईलैंड), उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस शोध के क्षेत्र में मददगार है और इससे शोधकर्ताओ को बहुत मदद मिली है। उन्होंने जोर डालते हुए कहा कि आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस को बेहतर होने की आवश्यकता है।
संस्थान के महत्वपूर्ण सदस्य के तौर पर
फादर रोड्रिग्स रॉबिन्सन सिल्वेस्टर (निदेशक, निस्कॉर्ट मीडिया कॉलेज) और डॉ. ऋितु दुबे तिवारी (प्रधानाचार्या निस्कॉर्ट मीडिया कॉलेज) ने आरंभ में ए.आई. पर और मानवीय विश्वास और संवेदना के समझ पर बात की।

आज प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उपस्थिति में ए. आई. के धार्मिक संचार और मीडिया पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर एक विचारशील संवाद को प्रेरित किया गया।
यह एक ऐतिहासिक आयोजन था । जिसमें विचारशील लोगों के लिए यह एक मंच साबित हुआ। जहां सभी विद्वानों ने इस बात पर चर्चा की, कि किस प्रकार ए.आई. धार्मिक सोच कार्य पद्धति और जनसंचार को बदल रहा है। परिचर्चा के दौरान ए.आई से मिलने वाले अवसरों और उससे उत्पन्न होने वाली चुनौतियों पर विचार किया गया। जिसमें नैतिकता, डिजिटल साक्षरता पर विशेष ज़ोर दिया गया। सम्मेलन में इस बात को रेखांकित किया गया कि बदलते डिजिटल परिदृश्य और इसके धर्म व समाज पर पड़ने वाले प्रभाव को समझने और समझाने की अद्भुत कोशिश की गई। भारत में ए. आई. का भविष्य और उसकी संभावनाओं पर भी चर्चा की गई। दिल्ली एनसीआर के जनसंचार विश्वविद्यालयों से आए शिक्षकों ने इस सम्मेलन में भाग लिया जिन्हें सम्मानित भी किया गया ।देश एंव विदेश के लगभग २० शोधकर्ताओं ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के अंत में मीडिया जन संचार पत्रकारिता के एवं ए.आई. प्रशिक्षण के लिए काम करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। आखिर में अपने संबोधन में बिशप हेनरी डीसूजा ने देश की नारियों के द्वारा देश के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान पर बात की और अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारियों का अभिनंदन के साथ-साथ विश्व कल्याण की कामना भी थी।

ZEA
Leave A Reply

Your email address will not be published.