सादिक अख्तर, बिहार जेडीयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गये
उनके प्रयासों ने समाज के भीतर एक सकारात्मक संदेश दिया है कि नेतृत्व का उद्देश्य केवल राजनीतिक लाभ नहीं,
उनके प्रयासों ने समाज के भीतर एक सकारात्मक संदेश दिया है कि नेतृत्व का उद्देश्य केवल राजनीतिक लाभ नहीं, वह मेहनत, लगन और समर्पण की मिसाल हैं।
सादिक अख्तर: संघर्ष, समर्पण और सेवा की मिसाल

सैय्यद आसिफ इमाम काकवी
बिहार की राजनीति में ऐसे बहुत कम चेहरे हैं, जो अपनी मेहनत, ईमानदारी और समर्पण से समाज में खास पहचान बनाते हैं। सादिक अख्तर उन्हीं में से एक हैं। हाल ही में, जेडीयू के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए सादिक अख्तर को यह जिम्मेदारी मिलना उनके संघर्ष और समाज के प्रति समर्पण का प्रमाण है। सादिक अख्तर हमारे अज़ीज़ दोस्तों में से हैं, जो मेहनत, लगन और समर्पण की मिसाल हैं।
सादिक अख्तर को इस उपलब्धि के लिए दिली मुबारकबाद और हमारी दुआ है कि वह इसी तरह सफलता की सीढ़ियां चढ़ते रहें।

सादिक अख्तर का परिचय
गया से ताल्लुक रखने वाले सादिक अख्तर एक मेहनती और कर्मठ व्यक्तित्व के धनी हैं। वह मरहूम तंवीर अख्तर (पूर्व एमएलसी) के भाई हैं और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपनी योग्यता साबित करने के बाद, खुद का व्यवसाय स्थापित कर चुके हैं। उनका प्रोफेशनल अनुभव, खासकर गल्फ देशों में, और समाज सेवा में उनका सक्रिय योगदान, उनकी नेतृत्व क्षमता को और मजबूत करता है।
राजनीतिक सफर
सादिक अख्तर का राजनीति में जुड़ाव उनके छात्र जीवन से ही रहा है। अपने भाई मरहूम तंवीर अख्तर के साथ उन्होंने राजनीति की बारीकियां सीखीं और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज सेवा में जुटे रहे। तंवीर अख्तर की असामयिक मृत्यु के बाद, यह जिम्मेदारी उनकी भाभी और एमएलसी मोहतरमा रोज़िना नाज़िश ने संभाली। सादिक अख्तर ने हमेशा उनके साथ खड़े होकर पार्टी और समाज के हित में काम किया।
अल्पसंख्यकों के लिए संघर्ष
सादिक अख्तर ने हमेशा अल्पसंख्यक समुदाय के उत्थान और उनके अधिकारों के लिए काम किया है। उनके प्रयासों ने समाज के भीतर एक सकारात्मक संदेश दिया है कि नेतृत्व का उद्देश्य केवल राजनीतिक लाभ नहीं,

