पाथफाइंडर क़लब ने मनाया लेजेंड गायेकार स्वर्गीय मो. रफी के जन्मदिन का 100वां वर्षगांठ।

इस कार्यक्रम के माध्यम से हम आम जन को सौहार्द पूर्ण जोड़ने की कोशिश करते हैं।

यह सामाजिक कार्यक्रम है और हम ऐसे कार्यक्रमो के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक और संगीत जो भारत की धरोहर और सभ्यता है – हरमिन्दर सिंह

पाथफाइंडर क़लब ने मनाया लेजेंड गायेकार स्वर्गीय मो. रफी का जन्मदिन का 100वां वर्षगांठ।

एस. ज़ेड. मलिक
Addsaudi01
नई दिल्ली – पिछले दिनों 28 दिसम्बर को नई दिल्ली के जनपथ स्थित अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में पाथफाइंडर क़लब ऑफ इंडिया ने स्वर्गी मो. रफी साहब के जन्मदिन के 100वां वर्षगांठ को रफी साहब के यादगार गानों के साथ गायेकारों को सम्मानित कर मनाया।

 इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायधीश श्री करपगा विनायागम, एवं विशेष अतिथि वॉलीवुड पीआर एजेंसी सीईओ एवम निर्देशक श्री शैलेश गिरी, को आमंत्रित कर उन्हें गुलदस्ता, शॉल और मेमोंटो भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके हांथों मो. रफी साहब पर बनाये गए यादगार गीत के ऑडियो रिलीज़ कराया गया, जिसे स्वयं इस कार्यक्रम के संयोजक और पाथफाइंडर क्लब ऑफ इंडिया के फाउंडर श्री नटेसन मुनि ने ही लिखा और कम्पोज़ किया

 है। 

मो. रफी साहब पर बनाये गए यादगार गीत के ऑडियो, जिसे स्वयं इस कार्यक्रम के संयोजक और पाथफाइंडर क्लब ऑफ इंडिया के फाउंडर श्री नटेसन मुनि ने ही लिखा और कम्पोज़ किया जिसे वुलिवुड पीआर एजेंसी के सीईओ एवं निदेशक श्री शैलेश गिरी रिलीज़ करते हुये – फोटो – एस. ज़ेड. मलिक
वुलिवुड पीआर एजेंसी के सीईओ एवं निदेशक श्री शैलेश गिरी को सम्मानित करते हुए – फोटो – एस. ज़ेड. मलिक
इस अवसर पर स्वर्गीय मो. रफी साहब के चाहने वाले 13 पार्श्व गायेकारों एवं 8 सामाजिक कार्यकर्ताओं को एवार्ड और शॉल दे कर सम्मानित किया गया।

जिन्हे पुरस्कार दिया गया है, उनमें प्रमुख नाम इस प्रकार है – 
1. समाज सेवा के लिए – जिन्होंने देश और दुनियाँ को स्वक्षता अभियान चला कर समाज मे मैला ढोने की प्रथा समाप्त किया वह है सुलभ अंतर्राष्ट्रीय समाज सेवा संगठन के फॉउंडर श्री बिंदेश्वरी पाठक वह तो नहीं रहे परन्तु उनके संस्था को वह पुरुस्कार दिया गया।

2. श्री शेख मोहम्मद हमीद, जो टेनपिन गेंदबाजी में खेल श्रेणी के लिए प्रसिद्धि हासिल की है। 

4.अधिवक्ता प्रदीप जैन, को शिक्षा प्रचार के लिये, और योग प्रचार के लिए निवेदिता जोशी को अवार्ड से सम्मानित किया गया।
5. मौमाला नायक, कथक नृत्यांगना – उनके बेहतरीन कथक नृत्य के लिये सम्मानित किया गया। 
6. कला और संगीत में लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से श्रीमती कविता कृष्णमूर्ति को सम्मानित किया गया।
7. अनिल बिश्नोई, को वन्य जीव संरक्षण के लिये सम्मानित किया गया।
oplus_0
8. योगिता भयाना, सामाजिक कार्यकर्ता और निर्भया आंदोलन की प्रमुख प्रचारक के लिये सम्मानित किया गया। 

प्रमुख गायकों के नाम – सौरव मिश्रा , वकील राजेश एस लाख, प्रवीण मुद्गल, प्रवींद्र श्रीवास्तव,  मुकेश कौशिक, सुनीता वशिष्ठ, रघुनन्दन सिंह, प्रवीण कुमार, शिव कुमार, शुशांत शुक्ला, श्रीमती इंदु बग्गा, चंद्रकांता सक्सेना।
इस अवसर पर पाथफाइंडर क्लब के सचिव एवं कार्यक्रम आयोजक श्री हरमिन्दर सिंह ने कहा यह कार्यक्रम यह सामाजिक कार्यक्रम है और हम ऐसे कार्यक्रमो के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक और संगीत जो भारत की धरोहर और सभ्यता है जिसके माध्यम से हम आम जन को सौहार्द पूर्ण जोड़ने की कोशिश करते हैं। संगीत सभी जीव को पसंद है, और सभी जीवों के आकर्षण का केंद्र है। इसलिये हम चाहते हैं कि कम से कम वर्ष में एक बार इस कार्यक्रम के बहाने ही सही प्लेटफार्म पर तो आयें। 
ज्ञात हो कि पाथफाइंडर क़लबे ऑफ इंडिया दिल्ली का एक मात्र ऐसा एनजीओ है जो पिछले 1997 से अबतक नियमित अपने संगीत के माध्यम से समाज को जोड़ने और जागरूक करने का एक अलग मैसेज देता रहा है। और युवाओं कलाकारों और समाजिक कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत कर उनका मनुबल बढ़ाता रहा है। 
इस कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण में से एक मोहम्मद रफ़ी साहब का सेल्फी पॉइंट था जिसमें रफ़ी के कई प्रशंसकों ने अपनी सेल्फी ली।
ZEA
Leave A Reply

Your email address will not be published.