Protests on Domino’s support in support of Palestine!
All forms of aid have been stopped at the borders by Israel, and the people of Gaza are being systematically starved to death. फिलिस्तीन जे स्पोर्ट में डोमिनोज़ का बाइकाट
इज़रायल द्वारा सभी प्रकार की सहायता पर रोक लगा दी गयी है और गाज़ा की जनता को योजनाबद्ध ढंग से भूखा मरने के लिए छोड़ दिया गया है।
Protest demonstrations held at Domino’s Outlets across the country in solidarity with Palestine!

MPNN DESK NEWS
It is very strange, Israel has been massacre for many years, except for Palestine, Gaza, Yemen, Iran Turkey out of 57 countries, all the Muslims of Muslim are busy in their Ayyashi, bidding people of all places, instead to buy these countries, instead of doing Israel. Today, almost all countries are hating Israel.
Multiple protest demonstrations were held in different cities in India outside the outlets of Domino’s Pizza under the banner of “Indian People in Solidarity with Palestine” condemning the pizza-chain’s complicity in Israel’s genocide against the Palestinian people. “Indian People in Solidarity with Palestine” is organising a Boycott, Divestment, Sanctions (BDS) campaign in the country. The worldwide BDS movement calls for a total economic, diplomatic, cultural and academic boycott of Israel. Domino’s Pizza is the target of organic boycotts in many countries because it has over 33 franchises in Israel, which openly donate food to the Israeli forces that are razing Gaza to the ground. Domino’s has never condemned or taken any action on these franchises, revealing their complicity in the genocidal apartheid regime of the settler-colonial force called Israel. Condemning this involvement, demonstrations were held outside Domino’s outlets in New Delhi, Mumbai, Hyderabad, Pune, Visakhapatnam, Patna, Vijayawada and other regions. “Indian People in Solidarity with Palestine” held these protests in association with various organizations such as Revolutionary Workers’ Party of India (RWPI), Naujawan Bharat Sabha, Disha Students’ Organization, Stree Mukti League, Delhi State Anganwadi Workers’ and Helpers’ Union along with civil society groups and common citizens.
Speaking about the genocide in Gaza, Priyamvada stated that since the militant resistance on 7th October 2023, Israel has launched a genocide that has murdered over 51,000 Palestininans and injured lakhs of people. The Gaza Strip, the world’s most densely populated region, has been reduced to rubble, and has been under complete siege for the last 60 days, with not a bottle of water entering the region. All forms of aid have been stopped at the borders by Israel, and the people of Gaza are being systematically starved to death. A few days ago, a ship carrying aid supplies, the Freedom Flotilla, was also bombed by the Israeli forces. This most heinous attack by Israel since 2023 is only the latest in a long history of oppression of the Palestinian people. Palestine has been facing violence and occupation by the state of Israel since 1948 and before. The truth is that Israel is a settler-colonial project backed by imperialist forces like Britain and USA, who want to control the region due to its geopolitical significance. Backed by the most powerful ruling classes and armed with the most advanced weaponry, Israel is still failing miserably at quashing the Palestinian resistance. The unwavering fight of the Palestinian people has shown the entire world new heights of courage and the strength that comes from the desire for freedom and for life.
Naujawan Bharat Sabha’s Sujan noted that the Palestinian resistance has struck a chord across the world among the justice-loving youth and citizens. Even as the ruling classes of various countries are directly or indirectly supporting the murderous state of Israel, the common people are taking to the streets in thousands to express their solidarity with Palestine. One important aspect of the global solidarity movement is the Boycott, Divestment, Sanctions movement, which calls for a total economic, diplomatic, cultural and academic boycott of Zionist Israel. It included consumer boycotts, boycotts of Zionist artists and intellectuals, and putting pressure on governments and institutions to end their ties with Israel. The funding and support Israel receives through these ties play a huge role in its genocide against the Palestinians. It is essential that we adopt this mode of resistance and turn it into a mass movement in India as well. The interests of the common people across the world lie with the Palestinian struggle for liberation, even as the war-mongering ruling classes of their countries might stand with Israel.
Speaking on behalf of the BDS India campaign, Swapnaja noted that our collective power can force the mightiest imperialist powers, the biggest companies, and the Zionist Israel to their knees. The BDS movement has spread rapidly across the world, and has resulted in many successful boycotts. Many pro-Israel companies have been hit hard by the campaigns. Puma was forced to end its contract with the Israeli Football Association after being targeted by the BDS campaign. KFC, McDonalds, Pizza Hut etc. have faced massive losses in countries like Turkey and Egypt, filing for bankruptcy and closing hundreds of stores. The form of BDS, which was first used to resist the apartheid regime in South Africa, must be adopted in India as well. As people of a country that suffered under colonial rule for 200 years, we must stand unwaveringly with Palestine and its fight for freedom. We must take the BDS campaign to the common citizens of India and build a mass movement that can pressure the Indian ruling class and the global companies to withdraw their support for the genocidal state of Israel.
-Indian People in Solidarity with Palestine
Contact: 7013936466
Facebook: @bdsindia
Instagram: @bdsinindia
Website: indiansforbds.wordpress.com

—––—————-
फ़िलिस्तीन के समर्थन में डॉमिनोज़ पर विरोध-प्रदर्शन!

बेंगलोर – पिछले दिनों ‘फ़िलिस्तीन के साथ एकजुट भारत जन’ (IPSP) के बैनर तले देश के विभिन्न शहरों में डॉमिनोज़ पिज़्ज़ा के आउटलेट्स के बाहर कई विरोध प्रदर्शन आयोजित किये गये। इन प्रदर्शनों के माध्यम से डॉमिनोज़ की इज़रायल द्वारा फ़िलिस्तीनी जनता के ख़िलाफ़ किये जा रहे नरसंहार में मिलीभगत की कड़ी निन्दा की गयी। देशभर में ‘इंडियन पीपल इन सॉलिडैरिटी विथ पैलेस्टाइन’ द्वारा बहिष्कार, विनिवेश और प्रतिबन्ध (BDS) का अभियान चलाया जा रहा है। BDS आन्दोलन विश्वव्यापी स्तर पर इज़रायल के आर्थिक, कूटनीतिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक बहिष्कार का आह्वान करता है।
कई देशों में डॉमिनोज़ पिज़्ज़ा ज़मीनी स्तर से बहिष्कार का निशाना बन रही है क्योंकि इसकी इज़रायल में 33 से अधिक फ्रेंचाइज़ी हैं, जो खुले तौर पर गाज़ा को नष्ट कर रही इज़रायली सेनाओं को मुफ़्त में खाना पहुँचाने का काम करती हैं। न ही डॉमिनोज़ ने इन फ्रेंचाइज़ीज़ के ख़िलाफ़ कोई कार्रवाई की है और न ही इनकी कोई निन्दा की है, जिससे उनकी इज़रायल नामक सेटलर उपनिवेशवादी, नस्लभेदी और नरसंहारक शासन के साथ मिलीभगत स्पष्ट होती है। इस मिलीभगत की निन्दा करते हुए नई दिल्ली, मुम्बई, हैदराबाद, पुणे, विशाखापट्टनम, पटना, विजयवाड़ा समेत कई शहरों में डॉमिनोज़ आउटलेट्स के बाहर विरोध प्रदर्शन आयोजित किये गये। इन प्रदर्शनों का आयोजन ‘इंडियन पीपल इन सॉलिडैरिटी विथ पैलेस्टाइन’ ने भारत की क्रान्तिकारी मज़दूर पार्टी (RWPI), नौजवान भारत सभा, दिशा छात्र संगठन, स्त्री मुक्ति लीग, दिल्ली स्टेट आंगनवाड़ी वर्कर्स एण्ड हेल्पर्स यूनियन और विभिन्न सामाजिक संगठनों व नागरिकों के साथ मिलकर किया।
गाज़ा में चल रहे नरसंहार के बारे में बात करते हुए प्रियम्वदा ने कहा कि 7 अक्टूबर 2023 की सशस्त्र प्रतिरोध कार्रवाई के बाद से इज़रायल ने एक ऐसा नरसंहार शुरू किया है जिसमें अब तक 51,000 से अधिक फ़िलिस्तीनी मारे जा चुके हैं और लाखों लोग घायल हुए हैं। दुनिया की सबसे घनी आबादी वाले इलाके गाज़ा स्ट्रिप को मलबे में बदल दिया गया है और पिछले 60 दिनों से उसे पूरी तरह से घेरेबन्दी में रखा गया है, जहाँ पानी की एक बोतल तक नहीं पहुँच पा रही है। इज़रायल द्वारा सभी प्रकार की सहायता पर रोक लगा दी गयी है और गाज़ा की जनता को योजनाबद्ध ढंग से भूखा मरने के लिए छोड़ दिया गया है। कुछ दिनों पहले ही मदद लेकर जा रहे जहाज फ्रीडम फ्लोटिला पर भी इज़रायल की सेना द्वारा हमला किया गया। 2023 का हमला फ़िलिस्तीनी जनता पर दशकों से जारी दमन का अब तक का सबसे क्रूर और ताजा उदाहरण है। फ़िलिस्तीन 1948 और उससे पहले से ही इज़रायल के राज्य द्वारा हिंसा और कब्ज़े का शिकार रहा है। सच्चाई यह है कि इज़रायल एक सेटलर उपनिवेशवादी परियोजना है, जिसे ब्रिटेन और अमेरिका जैसे साम्राज्यवादी देशों का समर्थन प्राप्त है, जो इस क्षेत्र पर उसके भौगोलिक और राजनीतिक महत्व के कारण नियंत्रण करना चाहते हैं। सबसे ताकतवर शासक वर्गों और अत्याधुनिक हथियारों से लैस होने के बावजूद इज़रायल फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध को दबाने में नाकाम रहा है। फ़िलिस्तीनी जनता का अडिग संघर्ष पूरी दुनिया के सामने आज़ादी और जीवन के लिए लड़ाई की मिसाल पेश कर रहा है।
नौजवान भारत सभा के सुजन ने कहा कि फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध ने दुनिया भर के न्यायप्रिय युवाओं और नागरिकों के दिलों को छू लेने का काम किया है। जहाँ एक ओर विभिन्न देशों के शासक वर्ग प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इज़रायल के नरसंहारक राज्य का समर्थन कर रहे हैं, वहीं आम लोग हजारों की संख्या में सड़कों पर उतरकर फ़िलिस्तीन के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त कर रहे हैं। दुनियाभर में चल रहे इन आन्दोलनों का एक महत्वपूर्ण पहलू बहिष्कार, विनिवेश और प्रतिबन्ध (BDS) आन्दोलन है, जो ज़ायनिस्ट इज़रायल के आर्थिक, कूटनीतिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक बहिष्कार की माँग करता है। इसमें उपभोक्ता बहिष्कार, ज़ायनिस्ट कलाकारों और बुद्धिजीवियों का बहिष्कार, और सरकारों व संस्थानों पर इज़रायल से सम्बन्ध ख़त्म करने का दबाव बनाना शामिल है। इन सम्बन्धों के ज़रिये इज़रायल को मिलने वाली फंडिंग और समर्थन फ़िलिस्तीनियों के ख़िलाफ़ किये जा रहे नरसंहार में बड़ी भूमिका निभाते हैं। इस तरह के प्रतिरोध के तरीके को अपनाना और इसे भारत में एक जन आन्दोलन में बदलना बेहद ज़रूरी है। आम जनता के हित फ़िलिस्तीनी स्वतंत्रता संघर्ष के साथ जुड़े हैं, भले ही उनके देशों के युद्धोन्मादी शासक वर्ग इज़रायल के साथ खड़े हों।
BDS इंडिया अभियान की ओर से बोलते हुए स्वप्नजा ने कहा कि हमारी सामूहिक ताकत सबसे शक्तिशाली साम्राज्यवादी ताकतों, सबसे बड़ी कम्पनियों और ज़ायनिस्ट इज़रायल को घुटनों पर लाने की क्षमता रखती है। BDS आन्दोलन दुनिया भर में तेजी से फैल रहा है जिससे कई सफल बहिष्कार अभियानों के उदाहरण सामने आए हैं। प्यूमा को इज़रायली फ़ुटबॉल एसोसिएशन के साथ अपना करार खत्म करना पड़ा, जब वह BDS अभियान का निशाना बनी। केएफसी, मैकडॉनल्ड्स, पिज़्ज़ा हट आदि को तुर्की और मिस्र जैसे देशों में भारी नुकसान झेलना पड़ा, कई जगहों पर दिवालिया घोषित हुए और सैकड़ों आउटलेट बन्द भी करने पड़े। BDS के इस रूप को, जिसे दक्षिण अफ्रीका में रंगभेदी शासन के ख़िलाफ़ पहली बार इस्तेमाल किया गया था, हमें भारत में भी अपनाया चाहिए। एक ऐसे देश के नागरिक होने के नाते जिसने 200 वर्षों तक औपनिवेशिक शासन झेला, हमें फ़िलिस्तीन और उसके स्वतंत्रता संघर्ष के साथ दृढ़ता से खड़ा होना चाहिए। हमें BDS अभियान को भारत की आम जनता तक पहुँचाना चाहिए और ऐसा जन आन्दोलन बनाना चाहिए जो भारतीय शासक वर्ग और वैश्विक कम्पनियों पर इज़रायल जैसे नरसंहारक राज्य से अपना समर्थन वापस लेने का दबाव बना सके।
— फ़िलिस्तीन के साथ एकजुट भारत जन (IPSP)
सम्पर्क – 7013936466
फेसबुक – @bdsindia
इंस्टाग्राम – @bdsinindia
वेबसाइट – indiansforbds.wordpress.co

