गिर्ड द्वारा प्रशिक्षित गरीब महिलाओं को स्वयरोज़गार के लिये सिलाई मशीने वितरित

दिल्ली सरकार के सहयोग से आईजीएल के सीएसआर के फण्ड से सिलाई मशीनें इस क्षेत्र के विधायक और निगम पार्षद के सहयोग से वितरित कराया।

जानाब शम्शुद्दीन साहब इनकी सक्रियता देखते हुए जब मैं दिल्ली सरकार में मंत्री था तभी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड कम्पनी के सीएसआर फंड के लिये इस संस्था को रिकमेंड किया था। इमरान हुसैन,

गिर्ड द्वारा बल्लीमारान में प्रशिक्षित गरीब महिलाओं को स्वयरोज़गार के लिये सिलाई मशीने वितरित

फोटो – रिपोर्ट) एस. ज़ेड. मलिक
नई दिल्ली – पिछले दिनों  सोमवार 28 अप्रैल 2025 को ग्रीन इंस्टिट्यूट रिसर्च एंड डेवलपमेंट द्वारा आयोजित और आईजीएल द्वारा प्रायोजित पुरानी दिल्ली के बल्लीमारान में “बालिकाओं छात्राओं और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिये 100 सिलाई मशीने के वितरण” समारोह का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम के अवसर पर संस्था के अध्यक्ष एच. के. पी. आचार्य एवं महासचिव शम्शुद्दीन ए.के, ने स्थानीय विधायक एवं पूर्व मंत्री दिल्ली सरकार मो. इमरान हुसैन, तथा स्थानिय पार्षद क्षेत्रीय चैयरमैन मो. सादिक़ के निगरानी में दिल्ली के लाल कुंआ क्षेत्र में 100 गरीब बालिकाओं छात्राओं एवं महिलाओं को स्वालम्बन बनाने के लिये सिलाई मशीनों का वितरित किया।
Addsaudi01

इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक मो इमरान हुसैन ने प्रेस से वार्ता के दौरान ग्रीन इंस्टीट्यूट रिसर्च एंड डेवलपमेंट की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस संस्था को में वर्षों से जानता हूँ, यह संस्था समाजिक विकास के कार्यो में हमेशा अग्रसर रही है, इस संस्था के महासचिव शमसुद्दीन ए. के, की समाज के प्रति समर्पण भावना को देखते हुए, यह कार्यक्रम बल्लीमारान में करवााने निर्णय लिया बहुत जल्द यहा पर कम्प्यूटर प्रशिक्षित गरीब छत्राओं को स्वयरोज़गार बनाने के लिये कम्प्यूटर भी वितरित किया जायगा। उन्होंने कहा कि यदि लड़का शिक्षित होता है तो वह एक बेहतर व्यावस्था बनायगा, परन्तु एक लड़की यदि शिक्षित होती है तो अपने पूरे परिवार को शिक्षित कर देगी, उन्होंने अपने मंत्री कार्यकाल में, मैंने इनकी संस्था को इन्द्रप्रस्त गैस लिमिटेड से सीएसआर के फण्ड के लिए रिकमेंड किया था जिसका नतीजा आज देखने को मिल रहा है। वहीं उपस्थित स्थानीय पार्षद मो. सादिक़ ने बताया कि, हम अपने क्षेत्र में गरीब छात्राओं का निवेदन लेना आरम्भ कर दिया है, जो ज़रूरतमंद हैं उनकी पहचान कर उन्हें स्वयरोज़गार बनाने का कार्य हम कर रहे हैं। 

इस कार्यक्रम के संयोजक आयोजक शमशुद्दीम ए. के. ने प्रेस को बताया कि हमारी संस्था का मुख्य कार्य स्वक्षता और स्वक्ष पर्यावरण बनाना तथा प्रदूषण मुक्त ग्रीन बिल्डिंग का परियोजना बना कर सरकार को देना और उस पर कार्य करना, इसके साथ हम अपने संस्था के माध्यम से सरकार के सामाजिक विकास में सहयोग करने के लिये भी अग्रसर रहते है जैसा कि आपने अभी देखा कि इस बल्लीमारान क्षेत्र में दिल्ली सरकार के सहयोग से आईजीएल के सीएसआर के फण्ड से सिलाई मशीनें इस क्षेत्र के विधायक और निगम पार्षद के सहयोग से वितरित कराया। इसके अलावा बहुत जल्द इस क्षेत्र में गरीब शिक्षित लड़कियों में कम्प्यूटर भी वितरित किया जाएगा, वैसे गरीबो में सीएसआर के फंड से राशन भी हम अपने संस्था के माध्यम से वितरित करने का कार्य कर रहे हैं।
वहीं उपस्थित संस्था के अध्यक्ष केपीएच आचार्य ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा, की हमारी संस्था 30 वर्षों से लगातार समाजिक समरसता सौहार्द और सामाजिक विकास का कार्य करते आ रही है, और आगे करती रहेगी, हमारी कोशिश है हमारी संस्था से अधिक से अधिक सामाजिक कार्यकर्ता जुड़े और समाज और देश के विकास में सहयोग करें। इसके लिये हम अपने संस्था के लिये वॉलंटियर भी बहाल करते हैं, हम से जुड़ने के लिये समाजिक कार्यकर्ताओं को कम से कम 5 वर्षों का एक्सपीरियंस सार्टिफिकेट देना होगा तभी हम उन्हें क्षेत्र और कार्य उसी आधार पर देंगे।

इस अवसर पर स्थानीय वरिष्ठ समाजिक कार्यकर्ता सतीश गुप्ता, अर्जुन शर्मा, शाह जी, परवीन भाई, सुमन जी मोहम्मद इरफान, ज़ैदी भाई, आलम भाई, अफसान, रुकसाना एवं अन्य स्थानीय गण्यमान्य लोगों ने सम्पूर्ण सहयोग किया।  

ZEA
Leave A Reply

Your email address will not be published.