वि कृष्ण मोहन राव डॉ. राम मनोहर लोहिया सामाजिक न्याय पुरस्कार से सम्मानित
“लोहिया पुरस्कार प्राप्त करना मेरे जीवन का एक महत्वपूर्ण मोड़ है.
डॉ. वकुलाभरणम कृष्ण मोहन राव एक समर्पित बीसी (पिछड़ा वर्ग) अधिकार कार्यकर्ता के रूप में प्रसिद्ध हैं और लगातार पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं।
वि कृष्ण मोहन राव डॉ. राम मनोहर लोहिया सामाजिक न्याय पुरस्कार से सम्मानित

एमपीएनएन डेस्क न्यूज़
नई दिल्ली 23 मार्च : आदिलीला फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. एस. आदिनारायण की जानिब से इस वर्ष का डॉ. राम मनोहर लोहिया सामाजिक न्याय पुरस्कार डॉ. वकुलाभरणम कृष्ण मोहन राव को दिया गया। फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. एस. आदिनारायण ने बताया कि इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए देशभर से कई नामांकन प्राप्त हुए, लेकिन जूरी समिति ने डॉ. वकुलाभरणम कृष्ण मोहन राव को सर्वसम्मति से चयनित किया। डॉ. वकुलाभरणम कृष्ण मोहन राव एक समर्पित बीसी (पिछड़ा वर्ग) अधिकार कार्यकर्ता के रूप में प्रसिद्ध हैं और लगातार पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। नई दिल्ली में भव्य समारोह में डॉ. वकुलाभरणम कृष्णमोहन को प्रतिष्ठित लोहिया पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर कृष्ण मोहन राव ने कहा के “लोहिया पुरस्कार प्राप्त करना मेरे जीवन का एक महत्वपूर्ण मोड़ है. – सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अशोक कुमार ने कहा के “सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. वकुलाभरणम को लोहिया पुरस्कार देकर अत्यंत खुशी हुई, डॉ. एस. आदिनारायण, अध्यक्ष, आदिलीला फाउंडेशन ने बताया के“डॉ. वकुलाभरणम को पहला लोहिया पुरस्कार प्रदान करना हमारे फाउंडेशन के लिए गर्व की बात है” तेलंगाना बी.सी. आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. वकुलाभरणम कृष्णमोहन राव ने डॉ. राम मनोहर लोहिया सामाजिक न्याय पुरस्कार प्राप्त करने पर गहरी खुशी व्यक्त करते हुए इसे एक महान सम्मान बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. लोहिया ने समाज में सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक समानता स्थापित करने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनके संघर्षों के कारण ही भारत में पिछड़े वर्गों को अधिकार मिले हैं।


