वर्ल्ड एग्रीकल्चर फ़ोरम में दूसरा जागतिक पुरस्कार 2024 का सम्मान समारोह

इस भव्य कार्यक्रम में बनारस के मशहूर किसान और पद्मश्री बनारस चन्द्रशेखर सिंह का यथोचित सम्मान हुआ।

WAF की ओर से द्वितीय कृषि जागृति पुरस्कार के लिए महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री एकनाथ शिंदे जी को सम्मानित किया गया ।

कृषि फोरम में पहुंचे पद्मश्री चंद्रशेखर सिंह

Dr. Darshnipriya/MPNN NEWS

नई दिल्ली – एक भव्य कार्यक्रम में देश के सम्मानित पद्मश्री का सम्मान किया गया। मुंबई के नरिमन पॉइंट स्थित टाटा नाट्य थियेटर में वर्ल्ड एग्रीकल्चर फ़ोरम में दूसरा जागतिक पुरस्कार 2024 कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में बनारस के मशहूर किसान और पद्मश्री बनारस चन्द्रशेखर सिंह का यथोचित सम्मान हुआ।

Addsaudi01

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल आदरणीय श्री सीपी राधाकृष्णन जी के उपस्थित में WAF की ओर से द्वितीय कृषि जागृति पुरस्कार के लिए महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री एकनाथ शिंदे जी को सम्मानित किया गया ।
इस भव्य कार्यक्रम में विश्व के 22 देशों से कृषि के क्षेत्र में कार्य कर रहे डेलीगेट्स ( WAF ) के प्रतिनिधियों ने भाग हुए ।

पद्मा श्री चंद्रशेखर जी ने कृषि की नवीन तकनीक और बीजों पर हो रहे अनुसंधान के बारे में अपनी जानकारी अन्य दूसरे अतिथियों के साथ और कृषि वैज्ञानिकों के साथ साझा की उन्होंने बताया कि किस तरह बीजों के साथ अनुसंधान कर वह एक खास किस्म के बीच तैयार कर रहे हैं जिससे पैदावार दुगनी जुगनी बढ़ रही है बनारस स्थित उनके गांव के फार्म के बारे में भी विस्तृत चर्चा हुई जहां इस तरह का अनुसंधान कार्य चल रहा है। कार्यक्रम में उनके सुपुत्र श्री कौशलेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे जिन्होंने पिता का मान बढ़ाया। श्री कौशलेंद्र सिंह अपने पिता की राह पर चलते हुए स्वयं कृषि और नवीनतम तकनीक पर कार्य कर रहे हैं और युवाओं को लगातार प्रोत्साहित कर रहे हैं।

ZEA
Leave A Reply

Your email address will not be published.