आईएचआरपीसी ने हादसे में शहीद हुए सीडीएस स्वर्गीय श्री रावत व जवानों को श्रद्धांजलि दी ।

एस. ज़ेड.मलिक
नई दिल्ली – अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा समिति (IHRPC ) ने तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हेलिकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए सीडीएस स्वर्गीय श्री रावत एवं श्रीमती रावत सहिंत 13 जवानों के कारण अपने मानवाधिकार दिवस का बड़ा कार्यक्रम स्थगित करते हुए दिल्ली स्थित अपने राष्ट्रीय मुख्यालय हेली रोड़ पर एक बैठक बुलाकर आईएचआरपीसी के चेयरमैन चौ. जमशेद आलम ने सामाजिक कार्यकर्ताओ, एवं पदाधिकारियों के संग इस हादसे में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी तथा 2 मिनट मौन धारण किया। इस हादसे में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत सहित भारतीय सेना के 13 जवान शहीद हो गए। ज्ञात हो कि आईएचआरपीसी पिछले कई वर्षो से मानवीय अधिकारों के सुरक्षित मूल्यों और अधिकारों पर कार्य कर रही है। इस संस्था का दायित्व है मानवीय अधिकारों को सुरक्षित रखना और उसकी रक्षा करना है।

मानवाधिकार दिवस के अवसर पर शमा खान, डॉ अनुपमा पाटिल , ए जे कुरैशी, शानोवर अली , मुख्तार अहमद , रूबी ओमवती , मालती, शबाज, एस एल साहिल , ताजुद्दीन, वीरेंदर सिंह तोमर, यशवंत सिंह चौहान , हेमा सक्सेना , रिद्धिमा अरोड़ा, प्रियंका, शबीना , इदरीश , दानिश आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Comments are closed.