टेक्सास में पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार, अशोभनीय व निंदनीय

पत्रकार का अधिकार सवाल पूछना - जवाब भी धैर्यपूर्वक और सहजता से देना चाहिए न कि गुस्से में

NUJ strongly condemns Rahul Gandhi’s team for misbehaving with a journalist in Texas and deleting the video.

राहुल गांधी की टीम द्वारा टेक्सास में पत्रकार के साथ बदसुलूकी और वीडियो डिलीट करने पर एनयूजे ने की कड़ी निंदा
एमपीएनएन/आईना इंडिया
 नई दिल्ली, 14 सितंबर, 2024। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया)ने अमेरिका के टेक्सास में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की विदेश यात्रा के दौरान इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा से इंटरव्यू के समय एक पत्रकार से बदसूलुकी और वीडियो डिलीट करने के मामले की कड़ी निंदा की है।

सैम पित्रोदा से पत्रकार रोहित शर्मा के यह सवाल पूछने पर कि ‘क्या राहुल गांधी यूएस के सांसदों से बांग्लादेश में मारे जा रहे हिंदुओं के बारे में चर्चा करेंगे? इस पर राहुल गांधी की टीम ने उनके साथ बदसुलूकी की और उनका फोन छीनकर वीडियो डिलीट कर दिया। पत्रकार को जबरन होटल के कमरे में 30 मिनट तक रोक कर रखा।

 

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के अध्यक्ष रास बिहारी ने कहा कि हैरानी की बात है कि एक तरफ राहुल गांधी ने अमेरिका की यात्रा के दौरान भारत में मीडिया की घटती आजादी का मुद्दा उठाया और दूसरी तरफ उनकी टीम के सदस्यों ने भारतीय पत्रकार के साथ सवाल पूछने पर ही बदसुलूकी की और वीडियो को जबरन डिलीट कर दिया।

उन्होंने कहा का पत्रकार रोहित शर्मा ने घटना की आपबीती बताते हुए कहा कि यही सवाल एक पत्रकार ने राहुल गांधी से पूछा था और उसे कांग्रेस के एक्स पर पोस्ट किया गया था। एनयूजे अध्यक्ष रास बिहारी ने कहा कि सैम पित्रोदा से इंटरव्यू के दौरान राहुल गांधी की टीम के सदस्यों ने इंटरव्यू बंद करने के लिए हंगामा भी मचाया।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पहले भी पत्रकारों को निशाना बनाया है। कांग्रेस के तमाम प्रवक्ता मीडिया पैनिलिस्ट पर हमला बोलतेरहते हैं। उससे पहले पत्रकारों की जाति पूछकर उनका अपमान किया गया।

NUJ strongly condemns Rahul Gandhi’s team for misbehaving with a journalist in Texas and deleting the video.

New Delhi, 14 Sep, 2024. The National Union of Journalists (India) has strongly condemned the incident of misbehaving with a journalist and deleting the video during an interview with Indian Overseas Congress President Sam Pitroda during the foreign visit of former Congress President and Leader of Opposition in Lok Sabha Rahul Gandhi in Texas, USA.

When journalist Rohit Sharma asked Sam Pitroda that ‘Will Rahul Gandhi discuss with US lawmakers about the Hindus being killed in Bangladesh’, Rahul Gandhi’s team misbehaved with him and snatched his phone and deleted the video. The journalist was forcibly kept in the hotel room for 30 minutes.

National Union of Journalists (India) President Ras Bihari said that it is surprising that on one hand Rahul Gandhi raised the issue of decreasing freedom of media in India during his visit to America and
on the other hand, members of his team misbehaved with an Indian journalist when he asked a question and forcibly deleted the video.

He said journalist Rohit Sharma, while narrating the incident, said that the same question was asked by a journalist to Rahul Gandhi and it was posted on Congress Social media Platform. X-NUJI President Ras Bihari said that during the interview with Sam Pitroda, members of Rahul Gandhi’s team created a ruckus to stop the interview.

He said that Rahul Gandhi has targetedjournalists earlieralso. All the spokespersons of Congress keep attacking the media panelists.Beforethat, journalists were insulted by asking their caste.

ZEA
Leave A Reply

Your email address will not be published.