अभिनय सम्राट असरानी को लव कुश रामलीला कमेटी ने दी श्रृद्धाजंलि

जिस प्रकार वह पर्दे पर लोगों को हंसाते रहते थे उसी प्रकार आम ज़िन्दगी में भी वह हर मुसीबत अपने आपको खुश और लोगों को हंसाते ही रहते थे।

असरानी ने एक इंटरव्यू में कहा था लव कुश में नारद का किरदार निभाने के बाद जब वह विदेश में भी किसी शो के लिए जाते तो वहां भी लोग अंग्रेजों के जमाने के जेलर के अलावा नारायण नारायण बोलने की फरमाइश करते।

*अभिनय सम्राट असरानी को लव कुश रामलीला कमेटी ने दी श्रृद्धाजंलि*

 

एमपीएनएन डेस्क न्यूज़

नई दिल्ली – करीब 350 से ज्यादा फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके विख्यात अभिनेता असरानी के निधन पर विश्व विख्यात लव कुश रामलीला कमेटी के प्रेसिडेंट अर्जुन कुमार ने लीला कमेटी के सभी पदाधिकारीयो के साथ श्रद्धांजलि दी।

Addsaudi01

महान अभिनेता असरानी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए अर्जुन कुमार ने कहा फिल्म इंडस्टी में कामयाबी के शिखर पर स्थान बना चुके असरानी को जब हमने प्रभु श्री राम की लीला के मंच पर नारद मुनि का किरदार निभाने करने के लिए मुंबई में उनके निवास पर एप्रोच किया तो उनका कहना था लाल किला के ऐतिहासिक ग्राउंड में होने वाली लव कुश के मंच पर नारद मुनि का किरदार निभाना मेरे लिए गर्व की बात है बस यहां हजारों राम भक्तों के सामने किरदार करते हुए मुझे फिल्मों की शूटिंग की तरह रीटेक का एक भी मौका नहीं मिलेगा।

सम्बन्धित खबरों के लिये नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇👇👇👇👇

http://www.mpnn.in

अर्जुन कुमार बताते है इसी मीटिंग में उन्होंने हमारा यह अनुरोध स्वीकार किया और इसके बाद लीला मंच पर पांच बार लीला में अलग अलग किरदार निभाए, उनके अनुसार असरानी इस कदर डाउन टू अर्थ थे कि लीला हमेशा लीला स्थल पर ही अन्य कलाकारों के साथ भोजन करते अपने किरदार की रिहर्सल होटल में करने के बाद भी दोपहर को ही लीला ग्राउंड आकर अपने किरदार की रिहर्सल करते

अन्य खबरों के लिये नीचे दिए गये लिंक पर क्लिक करें।

👇👇👇👇👇

http://www.ainaindianews.com

राम भक्तों में भी असरानी का क्रेज इस कदर था कि जिस दिन भी उनका रोल होता तो अपने प्रिय अभिनेता की एक झलक पाने के लिए राम भक्त ग्राउंड में शाम से जुटने शुरू हो जाते। अर्जुन कुमार कहते है असरानी कभी अपने स्ट्रगल के दिन नहीं भूले जब भी उनसे मेरी मुलाकात होती तो मुंबई में अपने स्ट्रगल के दिन बताया करते ।

*असरानी ने एक इंटरव्यू में कहा था लव कुश में नारद का किरदार निभाने के बाद जब वह विदेश में भी किसी शो के लिए जाते तो वहां भी लोग अंग्रेजों के जमाने के जेलर के अलावा नारायण नारायण बोलने की फरमाइश करते। अर्जुन कुमार ने असरानी के निधन को भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के साथ साथ रामलीला जगत के लिए भी एक अपूरणीय क्षति बताया है

ZEA
Leave A Reply

Your email address will not be published.